वर्षों से संचालित ढाबे नियमित किए जाएं: महाराज

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज ने वनाग्नि पर अंकुश लगाने के लिए बांज-बुरांस के जंगलों को विकसित करने की अपील की है।
प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि यात्रा मार्ग पर वर्षों से ढाबा, होटल, दुकान चलाकर आजीविका चला रहे लोगों को नियमित किया जाना चाहिए। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ज़ानी चाहिए। उन्होंने हेलीकाप्टर सेवाओं की मनमानी से मुख्यमंत्री को अवगत कराने की भी बात कही। महाराज ने कहा कि घोड़े-खच्चराें की संख्या कम करने के बजाय लीद के निस्तारण के लिए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। ईको सेंसिटिव जोन के सवाल पर सतपाल महाराज ने कहा कि पूरे क्षेत्र को इको सेंसिटिव जोन में नहीं लिया जाना चाहिए। इस पर संसद में आवाज उठाई गई है। इस मौके पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत भी उपस्थित थी।

Related posts