कांगड़ा में जून से उड़ान भरेगा स्पाइस जेट

आखिरकार डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट में स्पाइस जेट के 80 सीटर बंबार्डियर एयरो प्लेन को उतारने की हरी झंडी दे दी है। गगल हवाई अड्डे पर 7 जून से स्पाइस जेट की 80 सीटर विमान सेवा शुरू होगी। इस सेवा के साथ ही गगल हवाई अड्डे पर नियमित उड़ानों की संख्या एक से बढ़कर दो हो जाएगी। गगल एयरपोर्ट के निदेशक कुलदीप शर्मा तथा एटीसी राजीव सिन्हा ने स्पाइस जेट को मंजूरी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्पाइस जेट कंपनी…

Read More

शाईनिंग ब्यास आनी ने जीता क्रिकेट मैच

कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच शाईनिंग स्टार ब्यास आनी एकादश तथा स्टार इलेवन कुल्लू के बीच खेला गया है। इसमें आनी की टीम ने शानदार जीतकर हासिल अगले दौरे में प्रवेश किया। समाचार लिखे जाने तक दूसरा मैच ब्यास इलेवन मनाली तथा एनआरजे लोअर ढालपुर के बीच खेला जा रहा था। अंतिम दौर में पहुंची प्रतियोगिता को देखने के लिए ढालपुर में भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ जुट रही है। बुधवार को खेले…

Read More

दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

कुल्लू। शहर के साथ सटे ब्यासर के पास से एक महिला को पुलिस ने दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी संजय शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि चरस के साथ पकड़ी गई महिला को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस के अनुसार एक गश्ती टीम ने भेखली, जिंदौड़ और ब्यासर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर नाका…

Read More

पलम की फसल पर अंधड़ का कहर

खराहल (कुल्लू)। मौसम का अचानक बिगड़ा मिजाज पलम, सेब और नाशपाती की फसल पर भारी पड़ा। मंगलवार देर शाम को चली अंधड़ ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान पलम की फसल को हुआ है। पलम का आकार काफी बड़ा है। लिहाजा हवाओं के तेज झोंकों ने पलम के दानों को जमीन पर बिखेर डाला। सेब और नाशपाती की फसल को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से घाटी में बूंदाबांदी और तेज हवाओं से पलम की फसल को सबसे ज्यादा…

Read More

चालक महासंघ तय करेगा चुनावी रूपरेखा

कुल्लू। हिमाचल राजकीय, अर्धराजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ कुल्लू ने संघ के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव की रूपरेखा संघ की दो जून को प्रस्तावित बैठक में तय होगी। सर्किट हाउस ढालपुर में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर करेंगे। बैठक में संघ के होने वाले चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। महासचिव हुकम चंद ठाकुर ने बताया कि बैठक में महासंघ के चुनाव पर चरचा तथा तिथि तय की जाएगी। उन्होंने जिला के सभी राजकीय, अर्धराजकीय चालक और…

Read More

शादी का झांसा देकर दुराचार, प्रेमी पर केस

कुल्लू। पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मुकदमा उसके ही प्रेमी के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में ऊझी घाटी की युवती ने कहा है कि एक युवक से उसका नवंबर 2012 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक शादी का झांसा देकर करीब छह महीने तक उसके दुराचार करता रहा। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376…

Read More

स्वर्ण विष्ट नर्सिज एसोसिएशन की अध्यक्ष

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की नर्सिज एसोसिएशन के चुनाव में स्वर्ण विष्ट को प्रधान चुना गया। बुधवार को आयोजित चुनाव प्रक्रिया होशियार सिंह जंबाल की अध्यक्षता में निपटाई गई। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया में नर्सिज अधीक्षक फोचंग डोलमा, मैट्रन टशी पालमो और मैट्रन उषा भापा ने भी सहयोग किया। नवनियुक्त प्रेस सचिव लीना कपूर ने बताया कि स्वर्ण विष्ट को प्रधान नियुक्त किया गया है। इनके अलावा पूजा शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रेम अरोड़ा, निरंमड की मीना शर्मा तथा आनी की गायत्री को उपप्रधान चुना गया है। आशा शर्मा सचिव,…

Read More

कांग्रेसी की नाकामियों को कैश करेगी भाजपा

कुल्लू। जिला भाजपा अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के पांच माह के नाकाम कार्यकाल को लोगों के बीच रखें। उन्होंने कहा कि एक जून को भाजपा प्रत्याशी मंडी में नामांकन भरेंगे। इसके लिए जिला के आनी, मनाली, बंजार तथा कुल्लू विस क्षेत्रों से भाजपा के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पांच माह का कामकाज काफी निराशाजनक रहा है। एक ओर कांग्रेस सरकार गरीबों की हितैषी होने की बात कहती है लेकिन दूसरी ओर जिला कुल्लू…

Read More

पीएचसी भवन को लगा दी आग

मुबारिकपुर (ऊना)। अमलैहड़ में शरारती तत्वों ने बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगा दी। शातिरों ने खिड़की का शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। आगजनी में केंद्र में तैनात डाक्टर के कमरे का सामान जल गया। पुलिस ने घटना को लेकर भादसं की धारा 436 और पीडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आग की घटना में हजारों की कीमत का सरकारी सामान जलने का अनुमान लगाया गया है। घटना तड़के साढ़े छह बजे हुई। आगजनी के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल…

Read More

करोड़ों की योजनाएं दे गईं जवाब

थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के गांवों में लोगों को पेयजल के जुगाड़ के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। लोग मारे-मारे फिर रहे हैं। करोड़ों की योजनाएं आरंभ होने के बावजूद पेयजल की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। योजनाओं से पर्याप्त मात्रा में पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि हलके में जहां ग्रामीणों को दिन में दो बार पानी की आपूर्ति होने का प्रावधान है, वहीं लोगों को तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति हो पा रही है। वह भी महज आधा घंटा। आजकल…

Read More