अवैध वसूली पर उतरे निजी कालेज

ऊना। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बीएड के अगले सत्र से फीस वृद्धि का निर्णय लिया गया है, लेकिन ऊना में कुछ निजी कालेजों ने वर्तमान सत्र में बीएड कर रहे छात्र-छात्राओं से हजारों रुपए की वसूली शुरू कर दी है। एक कालेज की ओर से तो एक सप्ताह के भीतर छात्रों से अतिरिक्त पैसे देने की मांग की गई है। जबकि, दूसरे कालेज ने एक कदम आगे रहते हुए फीसें वसूलनी भी आरंभ कर दी है। वहीं, निजी संस्थानों से बीएड कर रहे छात्र इस समय खुलकर कालेज प्रबंधकों…

Read More

सेब पर सुंडियों का हमला, नहीं मिल रही दवाई

रामपुर बुशहर। अभी भारी बर्फबारी से सेब बगीचों को पहुंचे नुकसान से बागवान उभर नहीं पाए थे कि अब कुछ क्षेत्रों में सुंडियों ने बगीचों पर हमला कर दिया है। बागवानों को अपने बगीचे बचाने के लिए कीटनाशक दवाई नहीं मिल रही है। सेब को बचाने के लिए इस मौसम में दवाई का छिड़काव अति आवश्यक है। बागवानी विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हफ्ते के भीतर दवाई का छिड़काव नहीं किया गया तो फसल बर्बाद हो सकती है। क्षेत्र में बागवानों को कीटनाशक दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं।…

Read More

नोगली, बौंडा, कोटला स्कूल को 20-20 हजार

रामपुर बुशहर। यहां के नोगली, बौंडा और कोटला स्कूल को संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ स्कूल का पुरस्कार मिला है। शुक्रवार को शिंगला पंचायत में स्वच्छता सप्ताह के तहत आयोजित खंड स्तरीय महिला एवं शिशु दिवस में स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शरीक एसडीएम दलीप नेगी ने स्कूलों के प्रमुखों को इनामी राशि के चेक बांटे। हाई एवं सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छ स्कूल रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली को 20 हजार रुपये, जबकि द्वितीय रहे भड़ावली स्कूल को 10 हजार रुपये दिए गए। मिडिल…

Read More

स्वास्थ्य बीमा कार्ड के नाम पर ठगी!

आनी (कुल्लू)। कुल्लू जिले में स्वास्थ्य बीमा कार्ड के नाम पर कई लोग ठगी का शिकार हो गए। प्रशासन ने तीस रुपये से अधिक मूल्य पर बनाए सभी कार्ड अवैध घोषित कर दिए हैं। लोगों के साथ छल किए जाने पर कंपनी पर जांच बिठा दी गई है। इसके साथ ही जिले भर में कंपनी के कार्य पर भी रोक लगा दी गई है। कुल्लू जिले में हाल ही में गरीब तबके के परिवारों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाए गए। जानकारी के मुताबिक जो कार्ड तीस रुपये में बनने थे,…

Read More

विजेता टीम को 27 हजार नकद पुरस्कार

रिकांगपिओ (किन्नौर)। यहां चीन सीमा के साथ लगती शलखर पंचायत में बुद्धिस्ट क्लचर क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरत नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार दिए। छह दिन तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में किन्नौर जिला के विभिन्न क्षेत्राें से 22 टीमों ने भाग लिया। इसमें सतलुज लाइडरस रिकांगपिओ ने बुद्धिस्ट क्लचर क्लब को हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर विजेता टीम को…

Read More

जुब्बल के राथल में लाखों की चोरी

जुब्बल (शिमला)। जुब्बल तहसील की भोलाड़ पंचायत के तहत राथल में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोरों ने घर के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। सोजु राम के परिवार को शादी में जाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब चोरों ने घर में किसी को न पाकर दो लाख की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के…

Read More

ल्हासे की चपेट में आने से इंजीनियरिंग छात्र की मौत

कोटखाई (शिमला)। यहां हाटकोटी सड़क मार्ग पर ल्हासा आने से इंजीनियरिंग के आठ छात्र और छात्राएं इसकी चपेट में आ गए। जिससे चंबा के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार कोटखाई अस्पताल में किया गया। वहीं ल्हासा गिरने से हाटकोटी ठियोग मार्ग भी बंद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम के समय ठियोग हाटकोटी रोड पर इंजीनियरिंग कालेज के छात्र पैदल चल रहे थे। इसी दौरान ऊपर से ल्हासा आ गिरा। इसमें एक की…

Read More

हफ्ते में किराया दो वरना खाली करो दुकानें

रामपुर बुशहर। अगर आपने बकाया किराया नौ प्रतिशत ब्याज के साथ हफ्ते के भीतर जमा नहीं करवाया तो दुकानें खाली करवा दी जाएंगी। यह फरमान श्री भीमाकाली एवं अन्य मंदिर समूह न्यास की ओर से दुकानदारों को निकाला गया है। न्यास के फरमान का नोटिस मिलने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक अखाड़ा परिसर और नरसिंह मंदिर परिसर में बनी दुकानों का दुकानदार नियमित किराया नहीं चुका रहे हैं। इसके बारे में अवगत कराने के बावजूद जब दुकानदार किराया चुकाने को गंभीर नहीं हुए तो न्यास…

Read More