करसोग/लडभड़ोल (मंडी)। मंडी जिले में जहरीले पदार्थ के सेवन की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला तथा युवती की मौत हो गई। एक मामले में युवती ने जहर निगलकर जान दे दी, जबकि दूसरे में महिला ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहले मामले में पुलिस थाना करसोग के अंतर्गत खरन गांव की एक 18 वर्षीय युवती ने जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवती ने घर पर ही जहर का सेवन किया। बेहोश होने पर…
Read MoreMonth: May 2013
भाजपा प्रत्याशी की जीत को कमर कस लें
सरकाघाट (मंडी)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि मंडी लोकसभा उप चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस लें। स्थानीय बचत भवन में सरकाघाट भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के चार महीने में विकास के नाम पर केवल कोरी घोषणाएं करके प्रदेश के लोगों से छल किया है, जबकि जमीन पर कोई भी घोषणा खरी नहीं उतरी है। सरकाघाट मंडल…
Read Moreमहिला पर भालू ने किया हमला
बरोट (मंडी)। बरोट से 16 किमी दूर बड़ागांव पंचायत में भालू ने एक महिला को लहुलुहान कर दिया। बुधवार सुबह भालू ने महिला पर उस समय हमला कर दिया, जब वह घर से दो किमी दूर पशुओं को चराने गई थी। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे पीएचसी बरोट पहुंचाया, जहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर के लिए रैफर कर दिया है। घायल महिला मंगती देवी (51) पत्नी गुरध्यान सिंह निवासी बड़ागांव ने…
Read Moreडाक्टर की रिपोर्ट पर 3 माह बाद मामला दर्ज
बिलासपुर। खारसी चौकी में करीब साढ़े तीन माह पूर्व दर्ज कराई गई एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट की इस घटना में चिकित्सक की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अब जाकर बरमाणा थाना में अभियोग पंजीकृत करके जांच शुरू की है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि खारसी चौकी में रामलाल ने गत 25 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामलाल का आरोप था कि गांव के ही कृष्णलाल, कांता व प्रयागो देवी ने उसके तथा कांता देवी व कमलेश…
Read Moreकर्नाटक की कॉफी बिलासपुर में तैयार
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश की आबोहवा कॉफी की पैदावार के लिए अति उत्तम मानी जा रही है। कांगड़ा जिला चाय के लिए मशहूर है। बिलासपुर में काफी का बगीचा तैयार कर एक किसान ने मिसाल पैदा कर दी है। जिला के भराड़ी उप तहसील के अंतर्गत के मंझोटी गांव से संबंधित किसान डा. विक्रम शर्मा ने करीब 4 दर्जन कॉफी के बड़े पेड़ और अन्य कई छोटे-छोटे पौधे तैयार कर लिए हैं। इनमें बाकायदा उत्पादन भी शुरू हो गया है। विक्रम ने बताया कि इस साल कॉफी की बंपर फसल…
Read Moreआखिर कब मिलेगा झंडूता को बस स्टैंड
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में अभी कोसों दूर है। आलम यह है कि तहसील मुख्यालय में बस स्टैंड की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिनों-दिन बढ़ रही वाहनों की संख्या के चलते यहां बस स्टैंड की जरूरत है। सरकारें चाहें किसी की भी राजनीतिक दल से रही हो। झंडूता क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के नाम पर महज आश्वासन ही मिले। अभी तक इसके लिए कोई पहल नहीं हुई। झंडूता में मौजूदा समय…
Read Moreपानी का दुरुपयोग करने वालों की खैर नहीं
बिलासपुर। गरमी के मौसम में पानी का दुरुपयोग करने वालों की खैर नहीं है। आईपीएच विभाग ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए मुहिम छेड़ दी है। टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचने वालों पर शिकंजा कसते हुए विभाग ने डियारा सेक्टर में दो लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की है। टुल्लू पंप जब्त करने के साथ ही विभाग ने उनके कनेक्शन भी अस्थाई रूप काट दिए हैं। गरमी के मौसम में पानी की समस्या अक्सर सिर उठाती रहती है। भले ही पेयजल स्रोतों का जलस्तर गिरना इसका मुख्य कारण…
Read Moreविद्युत बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या में कमी
घुमारवीं (बिलासपुर)। विद्युत तकनीकी कर्मचारी महासंघ ने विद्युत बोर्ड में घट रही कर्मचारियों की संख्या पर चिंता जताई है। महासंघ का कहना है कि तकनीकी कर्मचारियों के साथ हो रही दुर्घटनाओं के चलते इन कर्मचारियों में कमी आ रही है। विद्युत तकनीकी कर्मचारी महासंघ का स्थापना दिवस उपमंडल मुख्यालय स्थित नाहर सिंह मंदिर घुमारवीं प्रांगण में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने की। विद्युत तकनीकी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अजमेल सिंह वर्मा तथा राममूर्ति भार्गव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा…
Read Moreएक बूथ, एक नेता के हवाले
बिलासपुर। केंद्र की सत्ता से कांग्रेस को बाहर करने के लिए भाजपा नए फार्मूले पर काम करने जा रही है। बूथ स्तर पर भाजपा की मजबूती के लिए नई रणनीति तैयार की गई है। बूथ लेबल पर नेताओं की जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। पदाधिकारी को एक बूथ संभालना होगा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस पहल को अहम माना रहे हैं। आमतौर पर देखा गया है कि संगठनात्मक चुनाव के दौरान बूथ कमेटियां, मंडल से जिला स्तर तक की कार्यकारिणी बना ली जाती है। बूथ स्तर की मजबूती…
Read Moreबिलासपुर में कितनी सुरक्षित आधी दुनिया
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। इसे लेकर लोग चिंतित हैं। अब किसी भी तरह की महिलाओं से संबंधित शिकायत आने पर सीधा एफआईआर दर्ज की जा रही है। चंद महीनों में युवतियों और नाबालिगों को अगवा करने के पांच मामले सामने आए हैं। एक बच्चे का भी अपहरण करने का मामला सामने आया था, लेकिन पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। गुमशुदगी के कई मामले पुलिस के सामने आए हैं। महिलाओं से जुडे़ मामले भी बताए जाते हैं। पुलिस के मुताबिक अब तक जिला के सदर थाना…
Read More