
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। इसे लेकर लोग चिंतित हैं। अब किसी भी तरह की महिलाओं से संबंधित शिकायत आने पर सीधा एफआईआर दर्ज की जा रही है। चंद महीनों में युवतियों और नाबालिगों को अगवा करने के पांच मामले सामने आए हैं। एक बच्चे का भी अपहरण करने का मामला सामने आया था, लेकिन पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। गुमशुदगी के कई मामले पुलिस के सामने आए हैं। महिलाओं से जुडे़ मामले भी बताए जाते हैं।
पुलिस के मुताबिक अब तक जिला के सदर थाना में दो, स्वारघाट में एक और बरमाणा थाना में दो मामले अगवा करने से संबंधित सामने आए हैं। पुलिस ने एक मामले को ट्रेस किया है। एक महिला को बरामद करते हुए परिजनों के हवाले कर दिया गया है। हाल ही में एक महिला को उसके बच्चे के साथ अगवा कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक पता नहीं चला है। एक पूर्व सैनिक की बेटी को भी बहला कर अगवा करने का मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा कहते हैं कि पुलिस तत्परता के साथ कार्य कर रही है। एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। अगवा के मामले में एक महिलाओं को बरामद भी कर लिया गया है। एक अन्य बच्चे को भी बरामद कर परिजनों के हवाले किया गया। अन्य मामलों में छानबीन की जा रही है।
