ऊना का पारा 40 डिग्री से पार

ऊना। जिला में पारा धीरे-धीरे नहीं बल्कि तेजी के साथ ऊपर चढ़ रहा है। ऊना जिले में पारा वीरवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। ऐसे में गर्मी बढ़ती ही जा रही है और लोगों का गर्मी के मारे हाल बेहाल हो रहा है। दोपहर के समय बाजारों सहित मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम होती जा रही है । दुकानदारों में भी दोपहर के समय ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में गर्मी के कारण उनके व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है। प्रचंड होती गर्मी का असर…

Read More

डाकघर में आरडी के नाम पर ठगे 1.30 लाख

अंब (ऊना)। उपमंडल के मुबारिकपुर में एक महिला ने खुद को डाकघर का एजेंट बता कर एक व्यक्ति से लगभग 1 लाख 30 हजार 500 रुपये ठग लिए हैं। ठगी के शिकार मुबारिकपुर निवासी व्यक्ति ने मामले को लेकर अंब थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है, जबकि पुलिस ने भी घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मुबारिकपुर निवासी उमेश सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक महिला ने अपने आप को डाकघर का…

Read More

खनेरी में पानी की राशनिंग आज से

रामपुर बुशहर। रचोली पंचायत के खनेरी में शुक्रवार से पानी एक दिन छोड़कर दिया जाएगा। जबकि, रामपुर शहर से सटे कल्याणपुर, पिपटी और चूहाबाग में पानी की राशनिंग सोमवार से शुरू की जाएगी। लोगों को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़े, इसलिए आईपीएच विभाग नई व्यवस्था शुरू कर रहा है। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता किशोर शर्मा और कनिष्ठ अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रचोली पंचायत के खनेरी, चूहाबाग, पिपटी, कल्याणपुर आदि इलाकों के लिए बनी पेयजल योजनाओं के जलस्तर में गर्मी के…

Read More

शिमला-सरांह बस चलाने के लिए आभार

चौपाल (शिमला)। चौपाल उपमंडल में शिमला से कोटी-सरांह को एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने के लिए ग्राम पंचायत पौड़िया के ग्राम कोटी, धनग, सरांह सहित कयारटू के लोगों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस सेवा को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, परिवहन मंत्री जीएस बाली तथा पूर्व विधायक डा. सुभाष मंगलेट का आभार प्रकट किया है। उपप्रधान राजेंद्र हिमटा, रिटायर रेंज आफिसर लायकराम चौहान, लालसिंह चौहान, रूप सिंह सामटा, धनीराम नारटा, मोहन लाल, रोशन लाल, शिवलाल, प्रमोद कुमार तथा प्रकाश चंद ने कहा कि इससे…

Read More

चौपाल के ननहार में दो मंजिला मकान राख

चौपाल (शिमला)। चौपाल उपमंडल की ग्राम पंचायत ननहार के काटली शापड़ा गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया। घटना बुधवार रात हुई है। हादसे में घर का पूरा सामान जल कर राख हो गया है। प्रशासन ने नुकसान का जायजा लेने के बाद प्रभावितों को फौरी राहत दे दी है। आगजनी की घटना बुधवार रात करीब ढाई बजे की है। रात अचानक कपरूराम पुत्र पाणु के घर में आग भड़क गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बचाव तथा राहत कार्य…

Read More

जुब्बल कोटखाई सर्वश्रेष्ठ इकाई

जुब्बल (कोटखाई)। हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी महासंघ ने अपना 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। संघ की जुब्बल कोटखाई इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कालीबाड़ी हाल शिमला में किया गया। इस दौरान जुब्बल कोटखाई को सर्वश्रेष्ठ इकाई के रूप में सम्मानित भी किया गया। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शतप्रतिशत सदस्यता तथा अच्छे कार्यों के लिए जुब्बल कोटखाई इकाई को सम्मानित किया गया है। उन्होंने सम्मान के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है। संघ के प्रेस सचिव बलबीर…

Read More

हर किसी की आंख से छलक पड़े आंसू

आनी (कुल्लू)। कुल्लू बस हादसे में काल का ग्रास बने आउटर सिराज के ग्यारह लोगों में चार एक ही परिवार से थे। निरमंड के अरसू के रहने वाले जीवानंद पाठक, उनकी पत्नी बलासु देवी और उनकी दो जवान बेटियों की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद जहां पूरा अरसू क्षेत्र शोकाकुल है, वहीं जीवानंद और उनकी पत्नी के सजाए अरमान खत्म हो गए। दंपति ने अपनी बेटियों की धूमधाम से शादी करने के जो सपने देखे थे, वे भी खत्म हो गए। हादसे के दिन जीवानंद अपने परिवार…

Read More

शवाल में पुजेली के दर्शन को उमड़ी भीड़

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई के शवाल में आयोजित मेले के आखिरी दिन माता पुजेली के दर्शन को भारी जनसैलाब उमड़ा। दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने जहां मां के चरणों में माथा टेककर सुख शांति का आशीर्वाद लिया, वहीं देवलुओं की नाटी का लुत्फ भी उठाया। सुबह माता दुर्गा पुजेली पालकी में सवार होकर मेला मैदान पहुंचीं। मेला कमेटी के सदस्यों और अन्य लोगों ने गाजे-बाजे के साथ झूमते हुए मेला मैदान का चक्कर लगाया। इसके बाद देवी की पूजा अर्चना शुरू हुई। इस दौरान मां के मंदिर में लोगों ने भेंट…

Read More

अब सांगला में डीजल भी हुआ खत्म

संागला (किन्नौर)। क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ने वाला मार्ग 15 दिन से बंद है। सड़क बंद होने के कारण आम लोगों के अलावा सैलानियों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। आलम यह है कि अब तो सांगला के एक मात्र पेट्रोल पंप पर भी डीजल समाप्त हो गया। जबकि, लोगों को बीस दिन से गैस सिलेंडर के अलावा दूध, दही और सब्जी तक नहीं मिल रही है। इससे यहां फंसे सैलानियों के साथ-साथ आम लोगों को भी भारी दिक्कत हो रही है। ब्रुआ के पास…

Read More

लिफ्ट लेकर पकड़ी ‘मौत की बस’

आनी (कुल्लू)। बुधवार को कुल्लू से आनी की ओर आ रही निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर 40 से ज्यादा लोगों की मौत से जहां जिला और प्रदेश भर में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं आनी मेले में शरीक होने आ रहे दर्जन भर लोगों की मौत से आनी क्षेत्र में मातम छा गया। बस में मौत का ग्रास बने आनी पंचायत के शाई गांव के कुल्लू में आईटीआई के छात्र राजेंद्र कुमार (22) की मौत से उसके बूढ़े बीमार दादा-दादी, पिता राज कुमार राजू, माता कृष्णा देवी…

Read More