मस्तराम उपाध्यक्ष, शिवकुमार महासचिव

रामपुर बुशहर। हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) की किन्नौर जिले की कार्यकारिणी में विस्तार कर दिया गया है। हिलोपा जिलाध्यक्ष चेतराम नेगी ने मस्तराम, हरदयाल सिंह तथा विमल कुमार को उपाध्यक्ष, जबकि शिवकुमार तथा राजेंद्र सिंह को महासचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। शनिवार को रामपुर में जारी प्रेस विज्ञप्ति में संजय कुमार, यशवंत सिंह, विद्या चंद, दीवान सिंह तथा शक्ति सिंह को सचिव, जबकि देव कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दिवान सिंह, विनोद कुमार, रामपदम, मंगल सिंह, गंगा देव, सुभाष चंद, जगत सिंह, काहन चंद, तिलक राज, रामदासी,…

Read More

समोली, थमटाड़ी और शरमाली ने जीते मैच

रोहडू। नवयुवक मंडल धारा के तत्वावधान में आयोजित सहारा कप 2013 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम चरण के मुकाबले शुरू हो गए हैं। शनिवार को कुल चार मुकाबले खेले गए। पहला मैच करालश तथा समोली टीम के बीच खेला गया। इसमें समोली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में नौ विकेट खोकर 83 रन बनाए। समोली की ओर से मोहित ने सर्वाधिक 32 रनों का योगदान दिया। करालश की ओर से जाहिर ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए करालश की टीम दस ओवरों में…

Read More

नहीं बनने देंगे बास्पा-एक प्रोजेक्ट : जगत

सांगला (किन्नौर)। विस उपाध्यक्ष एवं विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि सांगला घाटी में प्रस्तावित बास्पा चरण-एक प्रोजेक्ट का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए कांग्रेस सरकार इसके निर्माण के पक्ष में नहीं है। पूर्व में बास्पा-दो प्रोजेक्ट से भी यहां के लोग काफी नुकसान झेल चुके हैं। जिले के रकछम में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने अपने फायदे के लिए निजी कंपनियों को धड़ाधड़ प्रोजेक्ट आवंटित किए। लेकिन, कांग्रेस सरकार ऐसा नहीं…

Read More

सिरे नहीं चढ़ी बांस पाली हाउस योजना

थानाकलां (ऊना)। बंगाणा उपमंडल में प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए 85 प्रतिशत सब्सिडी पर सस्ते बांस के पॉलीहाउस निर्माण की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। उपमंडल के दजर्नों लोगों ने बांस के पॉलीहाउस निर्माण के लिए आवेदन कर रखा है। कृषि विभाग की ओर से कई किसानों से एग्रीमेंट किए चार माह का समय बीत चुका है, लेकिन बांस के पॉलीहाउस का निर्माण नहीं हो पाया है। किसानों में दिनेश कुमार, पुन्नू राम, होशियार सिंह, सूरम सिंह, पंकज शर्मा, कमलदेव, महिंद्र सिंह और पुष्पा देवी का…

Read More

पंचायत को जल्द मिलें लाडा के 40 लाख

रामपुर बुशहर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरपारा में रंगाराजू कंपनी की ओर से बनाए गए बिजली प्रोजेक्ट द्वारा पंचायत में लाडा की राशि जमा न करवाने के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार और उपायुक्त शिमला को ज्ञापन भेजा। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रोजेक्ट में एक साल से बिजली बन रही है। लेकिन, इसकी एक फीसदी राशि भी आज तक पंचायत में जमा नहीं की गई है। पंचायत प्रधान वीना परमार का कहना है कि नियम अनुसार प्रोजेक्ट के निर्माण के…

Read More

दो दिन से घर से लापता व्यक्ति मृत मिला

रामपुर बुशहर। दो दिन से अपने घर से लापता एक व्यक्ति मृत मिला। ग्रामीणों ने व्यक्ति को खाई में पड़ा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किन्नू पंचायत के भगावट गांव का मंगतराम पुत्र जवाहर लाल दो दिन से घर से लापता था। हालांकि, परिजनों ने पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी कि हो सकता है वह किसी…

Read More

नहीं होगी व्यापार मंडल की बैठक

रोहड़ू। व्यापार मंडल की 12 मई को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश व्यापार मंडल के महामंत्री हेमराज सूद ने बताया कि प्रदेश में व्यापारियों को होने वाली हर परेशानी को लेकर 12 मई को ठियोग के लक्ष्मी नारायण हाल में बैठक का आयोजन किया जाना था। लेकिन, किन्हीं कारणों को लेकर बैठक को स्थगित कर दिया गया है। आगामी तिथि जल्द निर्धारित कर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी। इंदु वर्मा ने किया धूमल का धन्यवाद ठियोग (शिमला)। भाजपा जिला महासू की महिला…

Read More

स्टोक्स ने पूर्व सरकार पर जमकर साधे निशाने

ठियोग (शिमला)। आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि ठियोग में वर्षों से लंबित पेयजल योजना, बाजार में सीवरेज योजना सहित अन्य कई मुद्दों पर सरकार गहनता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द सभी योजनाओं को शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही ठियोग बस अड्डे, बाईपास और सिविल अस्पताल को लेकर भी मंत्री ने पूर्व सरकार पर जमकर निशाने साधे। इस अवसर पर आईपीएच मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार तथा उनके नुमाइंदों ने ठियोग में विकास के नाम पर मात्र कोरे आश्वासन ही दिए…

Read More

दो दिन से अपने लाडले की तलाश में परिजन

आनी (कुल्लू)। आईटीआई कुल्लू में शिक्षा ग्रहण कर रहे निहाल सिंह का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। निहाल सिंह भी उसी बस में सवार होकर आनी आ रहा था जो नगवाईं के पास हादसे का शिकार हो गई। इसमें आनी क्षेत्र के ग्यारह लोगों की जान चली गई, लेकिन इसी बस में सवार होकर आनी आ रहे निहाल सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। आउटर सिराज के करीब 11 शवों का दाह संस्कार कर दिया गया है। जबकि, अभी भी कुछ लोगों के…

Read More

खेल मैदान निर्माण की होगी जांच : जगत

सांगला (किन्नौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष एवं किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि रावमापा बटसेरी में खेल मैदान निर्माण की जांच की जाएगी। पूर्व सरकार ने मैदान निर्माण के लिए भारी धनराशि खर्च की है। जबकि, मैदान की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतर पा रही है। वह शुक्रवार को सांगला तहसील के बटसेरी गांव में हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाकर रावमापा और मिडिल स्कूल बोनिंगसारिंग का दर्जा बढ़ाकर हाई स्कूल करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरे के दौरान तिब्बत सीमा से सटे…

Read More