खेल मैदान निर्माण की होगी जांच : जगत

सांगला (किन्नौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष एवं किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि रावमापा बटसेरी में खेल मैदान निर्माण की जांच की जाएगी। पूर्व सरकार ने मैदान निर्माण के लिए भारी धनराशि खर्च की है। जबकि, मैदान की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतर पा रही है। वह शुक्रवार को सांगला तहसील के बटसेरी गांव में हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाकर रावमापा और मिडिल स्कूल बोनिंगसारिंग का दर्जा बढ़ाकर हाई स्कूल करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरे के दौरान तिब्बत सीमा से सटे गांव छितकुल देवी माता के मंदिर में माथा भी टेका।
उन्होंनेे कहा कि बटसेरी स्कूल भवन हर प्रकार की सुविधाओं से लैस होगा, जिसके लिए जल्द बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए स्कूल भवन का निर्माण अब भी अधर में लटक ा है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा शासन में प्रदेश के अन्य क्षेत्र के साथ-साथ जनजातीय क्षेत्र के स्कूलाें, अस्पतालाें और अन्य सरकारी विभागों में स्टाफ का टोटा रहा है, जिससे प्रदेश में विकास की रफ्तार थम सी गई थी। बटसेरी संपर्क मार्ग की मैटलिंग करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, निर्मल चंद्र नेगी, स्टेट कोऑपरेटिव उपाध्यक्ष पितांबर नेगी, किन्नौर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, किन्नौर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रतन लाल नेगी, किन्नौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, किसान खेत मजदूर अध्यक्ष दिगविजेंद्र नेगी, किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, निचार खंड कांग्रेस कोषाध्यक्ष संदीप नेगी, कल्पा खंड अध्यक्ष यशवंत सिंह, सचिव बद्री नेगी, उपाध्यक्ष इंद्र भगत नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूरज मोहन नेगी, बीडीसी सदस्य मित्र बिंद्रा नेगी, युवा कांग्रेस महासचिव कल्पा खंड त्रिलोक सिंह नेगी, प्रधान बटसेरी तारा नेगी, उप प्रधान राम लाल नेगी, बीडीसी सदस्य यंगचेन डोलमा और एसएमसी अध्यक्ष निर्मल सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद थे

Related posts