गुब्बारे से बंधा मिला ट्रांसमीटर, जासूसी की आशंका

हमीरपुर जिले के झंझयाणी गांव में गुब्बारे से बंधा एक पैकेट मिला है। थर्मोकोल के इस पैकेट में एक ट्रांसमीटर मिला है। पुलिस ने गुब्बारे व पैकेट को कब्जे में ले लिया है। इसकी जांच फोरेंसिक लैब में करवाई जाएगी। पुलिस को शक है उक्त ट्रांसमीटर किसी पड़ोसी देश का जासूसी यंत्र भी हो सकता है। पुलिस के मुताबिक झंझयाणी गांव के अनंत राम ने पुलिस को सूचना दी कि उसके घर के पास घासनियों में एक बड़ा गुब्बारा गिरा है। इस गुब्बारे में पैकेट बंधा हुआ है। अनंत राम…

Read More

कुल्लू में अब दूरबीन से होंगे आपरेशन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यही नहीं कुल्लू अस्पताल में दूरबीन विधि से सर्जरी भी संभव हो पाएगी। इसके लिए कुल्लू अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस पर 81 लाख 32 हजार 684 रुपये खर्च होंगे। कुल्लू अस्पताल पर कुल्लू के अलावा मंडी और लाहौल-स्पीति जिला के मरीजों के उपचार की जिम्मेवारी है। लेकिन सुविधाओं की कमी के चलते जटिल आपरेशन के केसों को जिला से बाहर रेफर करना पड़ता है। अब नई सुविधाएं मिलने के बाद मरीजों को यह परेशानी…

Read More

सर्वलाल के हाथ मिड डे मील वर्कर्स की कमान

कुल्लू। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के खंड स्तरीय सम्मेलन में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर सर्वलाल अध्यक्ष चुने गए। इनके कर्म चंद और दुर्गा देवी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्यामा शर्मा सचिव, नैना और सोमलता उप सचिव और टशी ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त डोलमा, अनीता कुमारी, खूबकला, कृष्णा देवी, राहिणा और गीता देवी को सदस्य नियुक्त किया है। इससे पूर्व कुल्लू में आयोजित इस खंड स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन किसान सभा के सह सचिव एवं जिला महासचिव होतम राम सौंखला ने किया। उन्होंने कहा कि…

Read More

विकास कार्यों को गति देगा लाडा का पैसा : महेश्वर

कुल्लू। सदर के विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि विभिन्न कंपनियों से लोकल एरिया डेवलेपमेंट आथारिटी के तहत जमा राशि का सदुपयोग कर घाटी के विकास कार्यों में होगा। महेश्वर सिंह शनिवार को लगघाटी के शालंग दौरे पर यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। महेश्वर सिंह ने कहा कि लगघाटी के किसानों और बागवानों की सुविधा हेतु सब्जी मंडी का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से इस बारे बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सब्जी मंडी के निर्माण से यहां के लोगों…

Read More

चालकों को मोबाइल रखने पर लगाएं पाबंदी

कुल्लू। हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ कुल्लू खंड की बैठक टीचर होम सरवरी में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान केएल सूद ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर और जिला महासचिव प्रेम चंद, जिला संगठन मंत्री नौमी राम, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान गोयल, कृपाल चंद आदि उपस्थित रहे। बैठक में आलम चदं भेखली तथा झीड़ी बस दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके पश्चात पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जनवरी 2006 से पूर्व…

Read More

15 से उड़ान भरेगा करोड़ों का कारोबार

कुल्लू। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कुल्लू और मनाली में समर सीजन शुरू होने के बावजूद अभी तक कारोबार गति नहीं पकड़ पाया है। लेकिन पंद्रह मई से हवाई उड़ानों के शुरू होने की सूचना से कारोबारियों की बांछें खिल उठी हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि हवाई सेवाएं शुरू होने से पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। गौरतलब है कि हर साल कुल्लू-मनाली में करोड़ों रुपये का पर्यटन कारोबार होता है। देवभूमि कुल्लू सहित प्रदेश के अधिकतर पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहलकदमी में भारी कमी आई है। अब 15…

Read More

आनी में जुआ खेलते ग्यारह धरे

कुल्लू। जिला स्तरीय आनी मेले की आड़ में जुआ खेलते ग्यारह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। बस अड्डा आनी के पास जुआ खेल इन लोगों से पुलिस ने 4850 रुपये की नगदी भी बरामद की है। छापेमारी एसएचओ राज कुमार की अगुवाई में की गई। डीएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Read More

शमशी की मीना और ज्वाला प्रथम

कुल्लू। जिला के शमशी स्थित होली ऐंजल्स स्कूल में मदर दिवस पर बच्चों ने शानदार कार्यक्रम पेश कर खूब रंग जमाया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक सपना ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके अलावा कार्यक्रम में स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों की माताओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर आयोजित चेयर रेस स्पर्धा में मीना ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। पासिंग द पास में ज्वाला विजयी रही है। मॉडलिंग में मीरा, हिंदी प्रतियोगिता में बबीता रानी, चार्मिंग में शालु ठाकुर, स्माइल में अलका ठाकुर, मिस पर्सनेल्टी में सुषमा…

Read More

टैक्सटाइल उद्योग खोलेगा रोजगार के द्वार

मैहतपुर (ऊना) । ऊना जिला में टैक्सटाइल पार्क स्थापित करने की सरकार की घोषणा के बाद इस जिला में टेक्सटाइल उद्योग के कोमा से बाहर आने की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार ने जिन 21 नए टेक्सटाइल पार्काें को विकसित करने की घोषणा की थी, उनमें ऊना जिला का नाम भी शुमार है। जिला के सरहदी औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में टेक्सटाइल के यूनिट 1985 में तत्कालीन उद्योगमंत्री विजय जोशी के प्रयासों से स्थापित हुए थे, लेकिन उस वक्त सरकारी उपेक्षा और इस प्रकार के उद्योगों को बाजार का मिलना और…

Read More

एटीएम कार्ड बदलने के आरोपी रिमांड पर

संतोषगढ़ (ऊना)। एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा के बाहर स्थित एटीएम में एक युवती का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये उड़ाने के चक्कर में दबोचे गए एक शातिर गिरोह के दो सदस्यों को अदालत ने 15 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार राज कुमार निवासी पिहोवा, कुरुक्षेत्र और राजेश कुमार निवासी कैथल शुक्रवार को स्थानीय बैंक शाखा के एटीएम के समक्ष खड़े थे, इसी दौरान एक युवती एटीएम से पैसे निकलवाने पहुंची, जब युवती एटीएम से पैसे नहीं निकाल पाई तो बाहर खड़े दोनों…

Read More