बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की आधा दर्जन पंचायतों में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां एक सप्ताह से पीने के पानी की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो रही है। जिससे लोगों की भयंकर गर्मी में परेशानियां बढ़ गई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले पांच दिन से बुधान, लठियाणी, तनोह तथा धुंधला के ननावीं गांव में लोग पीने के पानी के लिए कुओं पर डेरा जमाए हुए हैं। तीसरे दिन पानी की सप्लाई भी एक घंटे से ज्यादा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के…
Read MoreMonth: May 2013
होनहार छात्र गोविंद को लैपटॉप से नवाजा
संतोषगढ़ (ऊना)। एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल संतोषगढ़ में विज्ञान संकाय में प्रदेश भर में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बारहवीं कक्षा के छात्र गोविंद गर्ग को लैपटॉप देकर स्कूल प्रशासन ने सम्मानित किया। गोविंद गर्ग पुत्र राजेश कुमार ने बारहवीं कक्षा की विज्ञान संकाय की परीक्षा में प्रदेशभर में 500 में से 480 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तृतीय एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सभी छात्रों को…
Read Moreपांच सोसाइटियों का कारोबार जीरो
ऊना। बैलेंस शीट पर कारोबार शून्य दर्शाने वाली पांच कोआपरेटिव सोसाइटियों को निष्क्रिय घोषित कर दिया गया है। इन दिनों प्रदेश के सभी जिलों समेत ऊना जिले में भी कोआपरेटिव सोसाइटियों की स्थिति का मूल्यांकन करने के साथ 2012-13 का पूरा डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इन्हें विभाग ने 15 जून तक का समय दिया है। जिले में एग्रीकल्चर, फिशरी, मिल्क और हाउसिंग समेत विभिन्न प्रकार की 374 कोआपरेटिव सोसाइटियां कार्य कर रही हैं। इनमें एग्रीकल्चर की 218, फिशरी की चार और दुग्ध कारोबार से जुड़ी 25 सोसाइटियां शामिल…
Read Moreपंजाब से अगवा लड़की फंदे से लटकी मिली
टाहलीवाल (ऊना)। गढ़शंकर (पंजाब) के बीनेवाल गांव से अगवा लड़की की ऊना जिले के सिंगा में लाश मिली है। शव पेड़ से फंदे के साथ लटक ा था। हल्के हरे रंग के युवती के दुपट्टे को ही फंदे के लिए इस्तेमाल किया गया। लड़की टाहलीवाल क्षेत्र में ही जूतों के सोल बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करती थी। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दोपहिया वाहनों पर सवार तीन युवकों ने युवती का बीनेवाल से रात को अपहरण किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के…
Read Moreलठियाणी में जल्द बनेगा पीएचसी
बंगाणा (ऊना)। लठियाणी के नलूट गांव में लोनिवि एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीएचसी लठियाणी के लिए चयन की गई भूमि का निरीक्षण किया। यहां जल्द ही पीएचसी के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। 2 मई के अंक में अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके चलते सरकार और विभाग हरकत में आ गए हैं। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस नेता रामदास मलांगड़ भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीआर कौशल, खंड स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम उपाध्याय, स्वास्थ्य…
Read Moreसड़कों की हालत सुधारे लोनिवि : नंदलाल
रामपुर बुशहर। सीपीएस नंदलाल ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों की हालत सुधारने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सड़कों की हालत सुधारने में कोताही बरती गई, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरवार को यहां आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सेब सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इसलिए सड़कों के रखरखाव की तरफ विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेब यहां के लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत है। अगर सेब ढुलाई प्रभावित हुई तो इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। बैठक में सीपीएस ने…
Read Moreप्रोजेक्ट का काम बंद करने की धमकी
रामपुर बुशहर। मांगें पूरी न करने पर प्रभावितों ने राजपुरा प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रभावितों ने वीरवार को उपायुक्त शिमला को ज्ञापन भेजा और मांग की कि 29 मई से पहले उनको उनका हल दिलवाया जाए। प्रोजेक्ट प्रभावितों ने इस अवधि तक मांगें पूरी न किए जाने पर काम बंद करने की कड़ी चेतावनी दी है। उपायुक्त को भेजे ज्ञापन में पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल भारद्वाज, गोपाल नेगी, अनिल चौहान, कृष्णकांत मेहता, मनोज गुप्ता, बुद्धि सिंह, त्रिलोक कायथ, कमलेश कुमार, मुकेश मेहता, दिनेश कुमार, लोलक राज,…
Read Moreछह माह बाद डोडरा क्वार सड़क बहाल
रोहडू। डोडरा क्वार संपर्क मार्ग आखिर छह माह बाद वाहनों के लिए बहाल हो गया है। इस संपर्क मार्ग पर बस सेवा भी बहाल हो गई है। भारी बर्फबारी के कारण सड़क को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग है कि अब डोडरा क्वार सड़क को शीघ्र पक्का किया जाए। डोडरा क्वार क्षेत्र की पांच पंचायतों जिस्कून, जाखा, डोडरा, धंद्रवाड़ी तथा क्वार के लोगों को लाभान्वित करने वाली सड़क छह माह से बंद थी। स्थानीय लोग सड़क का लाभ…
Read Moreठियोग में इंदु वर्मा का जोरदार स्वागत
ठियोग (शिमला)। महिला जागरूक मंच की संस्थापिका इंदु वर्मा का वीरवार को नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा महासू जिला के महिला मोर्चा अध्यक्ष पद की कमान इंदु वर्मा को मिलने पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महिला जागरूक मंच के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब तीन सौ लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता के दौरान इंदु वर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी के हित में कार्य किया जाएगा। साथ ही जल्द कार्यकारिणी…
Read Moreकुमारसैन को नहीं ले जाने देंगे पानी
रामपुर बुशहर। निरमंड की कुर्पण खड्ड से कुमारसैन के लिए पानी ले जाने की आईपीएच विभाग की योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है। पंचायत समिति पदाधिकारी एवं सदस्य खड्ड से अन्यंत्र पानी ले जाने के विरोध में खड़े हो गए हैं। वीरवार को आयोजित बैठक में सदस्यों ने कहा कि वे खड्ड से कुमारसैन को पानी हरगिज नहीं ले जाने देंगे। इस संबंध समिति ने विरोध प्रस्ताव भी पारित किया है, जो एसडीएम आनी को भेजा जाएगा। पंचायत समिति निरमंड की अध्यक्ष फूला बंसल ने कहा कि कुर्पण…
Read More