ऊना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास वीरवार मध्य रात्रि सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा श्रद्धालुओं से भरी पॉजेरो गाड़ी के खाई में गिरने से हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया, जबकि लोगों की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को उपचार दिया जा रहा है। गाड़ी…
Read MoreMonth: May 2013
हादसे में मां-बेटे समेत पांच जख्मी
ऊना। टक्का रोड स्थित कोटला कलां में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्चे और महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलाें को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार दिलाया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की छानबीन आरंभ कर दी है। हादसा बाइक और स्कूटर की आमने-सामने हुई टक्कर के कारण हुआ। इसमें महिला और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऊना के कोटला में दोपहिया वाहनों की टक्कर…
Read More130 झुग्गियां आग की भेंट चढ़ीं
ऊना। बसाल गांव में भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की 130 झुग्गियां राख हो गई हैं। इससे लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान है। आग इतनी भयंकर थी कि पलभर में सब कुछ तबाह हो गया। दोपहर के वक्त लगी आग से क्षेत्र का तापमान एकाएक बढ़ गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद बसाल…
Read Moreरोहित की नियुक्ति से चहके नावर के कांग्रेसी
रोहड़ू। नावर क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर को मुख्य संसदीय सचिव बनाने पर बधाई दी है। उन्होंने रोहित की नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर की नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है। जुब्बल कोटखाई कांग्रेस मंडल के वरिष्ठ उप प्रधान ओमप्रकाश रांटा, महासचिव राजिंद्र रांटा, पंचायत समिति रोहड़ू के उपाध्यक्ष रमेश भापटा, डीसीसी सदस्य ओंकार सुंटा, जगदीश भंडारी, दया लाल देष्टा पूर्व महासचिव, चेतन देष्टा, गिरधारी जनारटा, किशन लाल जगीथटा,…
Read Moreसांगला सड़क पर कब दौड़ेंगी बसें
सांगला (किन्नौर)। कड़छम-सांगला सड़क को लोक निर्माण विभाग बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं कर पाया है। 24 अप्रैल से सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है। सड़क न खुलने से ग्रामीणों समेत देश-विदेश से यहां घूमने आए पर्यटक भी परेशान हैं। ब्रुआ के पास 24 अप्रैल को भारी भूस्खलन होने से सांगला सड़क करीब पांच सौ मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई। विभाग ने सड़क को छोटे वाहनों के लिए तो खोल दिया है लेकिन बड़े वाहनों के लिए सड़क खुल नहीं पाई है। इसके चलते इस सड़क पर…
Read Moreदुकानों पर अवैध कब्जा करने का आरोप
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई पिकअप यूनियन ने यहां बस अड्डे में बनी नगर पंचायत की दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। निर्माणाधीन दुकानों पर यूं अवैध कब्जा किए जाने पर यूनियन ने नगर पंचायत से कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अगर कार्रवाई अमल में नहीं लाई तो आंदोलन किया जाएगा। कोटखाई नगर पंचायत ने बस अड्डे में दुकानें बनवाई हैं। दुकानें अभी तक पूरी बनी ही नहीं हैं कि इसमें लोगों ने सामान रखना शुरू कर दिया है। इधर, कोटखाई पिकअप यूनियन के प्रधान…
Read Moreढाई करोड़ से बुझेगी हजारों की प्यास!
कुमारसैन (शिमला)। नारकंडा ब्लाक की किरटी और शमाथला पंचायत के लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए आईपीएच ने कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने इन दोनों पंचायतों के हजारों लोगों की प्यास बुझाने के लिए ढाई करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना तैयार की है। सरकार से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। शमाथला और किरटी पंचायत में लंबे समय से जल संकट है। इसके कारण यहां के लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ता है। लंबे समय से जल संकट से…
Read Moreसर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत
रोहडू। भामसं ने हिमाचल प्रदेश के दिहाड़ीदारों के हक में किए गए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। भामसं के जिला अध्यक्ष बृजलाल शर्मा ने बताया कि आईपीएच एवं लोक निर्माण विभाग में वर्ष 2006 को 12 से 13 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके दिहाड़ीदारों को सरकार ने नियमित किया था। मजदूरों ने उच्च न्यायालय में अपील की कि जिस वर्ष दिहाड़ीदारों का आठ साल का कार्यकाल पूरा हुआ है, उसके बाद का बकाया एरियर दिया जाए। उच्च न्यायालय ने मजदूरों के हक में निर्णय सुनाकर आठ…
Read Moreमगवानी में विधायक मोहन लाल ने सुनीं समस्याएं
रोहडू। मगवानी ग्रामवासियों ने विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का गांव में मंदिर प्रांगण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया। मगवानी गांववासी तथा पूर्व युवा कांग्रेस एससी सेल के प्रधान राजू नेगी ने बताया कि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मगवानी गांव का दौरा किया। यहां विधायक का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनका शीघ्र निपटारा करने का आश्वासन भी दिया। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बखोली, नंडला वाया मगवानी सड़क का कार्य शीघ्र पूरा…
Read Moreबीडीसी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
चौपाल (शिमला)। पंचायत समिति अध्यक्ष के साथ चल रही खींचतान शुक्रवार को चुनाव के बाद थम गई। बैठक में समिति अध्यक्ष सुशील चौहान के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदस्यों के बीच पास हो गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की अध्यक्षता उपाध्यक्ष बसंती देवी ने की। इस दौरान चौपाल पंचायत समिति के 21 सदस्यों ने भाग लिया। एक सदस्य नारायण सिंह बैठक से अनुपस्थित रहे। बैठक के दौरान वार्ड झीना से सुरेंद्र मोहन मेहता, देवत से दौलतराम नंटा, कुलग से बसंती देवी, पुलबाहल से रोशन लाल, बमटा से सुनीता…
Read More