अवैध लकड़ी समेत एक गिरफ्तार

ऊना। झलेड़ा में वीरवार देर रात पुलिस विभाग की विशेष अन्वेषण यूनिट ने तस्करी को ले जाई जा रही लकड़ी की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। एक व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि लकड़ी को चोरी छिपे पंजाब की ओर ले जाया जा रहा था। लेकिन, पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इसे पकड़ लिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग…

Read More

मृतक युवक के परिजनों ने दिया धरना

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव चलेट के 28 वर्षीय युवक केवल कृष्ण पुत्र धर्मचंद की आनंदपुर साहब पंजाब में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को कबीर पंथी समाज सुधार सभा मंडल गगरेट की अगुवाई में मृतक के परिजनों ने दौलतपुर पुलिस चौकी में धरना दिया और युवक की मौत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की मांग की। केवल कृष्ण निजी ट्रक पर बतौर सहायक तैनात था। 13 फरवरी को ट्रक के साथ गगरेट से गाजियाबाद गया था।…

Read More

महिला दिवस पर नहीं रुका अत्याचार

ऊना/अंब। एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा था, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे थे। महिला दिवस पर भी अत्याचारों का सिलसिला थमता नजर नहीं आया। शुक्रवार को पतियों की सताई चार महिलाओं ने इंसाफ पाने के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटा दिया। इसकी पुष्टि एसपी रविंद्र शर्मा ने की है। एसपी ने बताया कि शुक्रवार को तीन महिलाओं ने उनके दरबार में पतियों की ओर से पीटे जाने की शिकायतें लेकर दस्तक दी है। इनमें से दो महिलाएं ऊना क्षेत्र…

Read More

महिला दिवस पर 9 महिलाएं सम्मानित

ऊना। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनकर उबरा है। राज्य में महिलाओं के उत्थान, कल्याण और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। ऊना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि कौल सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने ठोस पहल करके देश की पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करवाया था।…

Read More

नगर परिषद और ठेकेदार आमने-सामने

रामपुर बुशहर। शहर में डोर-टू डोर कूड़ा कचरा उठाने के मामले को लेकर नगर परिषद और ठेकेदार आमने-सामने आ गए है। जहां नगर परिषद रामपुर ने लोगों के घर द्वार से कूड़ा उठाने के लिए फिर से टेंडर के लिए आवेदन मांग लिए हैं, वहीं ठेकेदार ने भी नप को टेंडर रद करने के लिए नोटिस भेज दिया है। नगर परिषद ने पिछले साल से लोगाें के घर द्वार से कूड़ा कचरा उठाने के लिए योजना शुरू की थी। इसके लिए लोगों को नप की ओर से कूड़ादान भी मुहैया…

Read More

किन्नौर के निचार में गैस के लिए हायतौबा

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के निचार खंड में करीब 13 हजार उपभोक्ताओं को चार माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दिसंबर 2012 से निचार, रूपी, तरांडा, छोटा कंबा, बड़ा कंबा और नाथपा पंचायतों में रसोई गैस की आपूर्ति न होने के चलते लोगों को दो वक्त का खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में कई दफा प्रशासन से भी शिकायत की, लेकिन फिर भी लोगों को रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। क्षेत्रवासियों वीरेेंद्र नेगी,…

Read More

दुग्ध उत्पादकों का दत्तनगर में हल्ला बोल

रामपुर बुशहर। दुग्ध उत्पादकों ने दूध के दाम 25 रुपये प्रति लीटर तय करने और बकाया भुगतान को लेकर दत्तनगर में मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट के बाहर जमकर हल्ला बोला। इस दौरान उन्होंने मिल्कफेड के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। बकाया पेमेंट और अन्य समस्याओं को जल्द पूरी न करने पर उत्पादकों ने आठ अप्रैल से प्लांट के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। किसान सभा के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन में दुग्ध उत्पादकों ने दिसंबर से फरवरी तक की दूध की बकाया राशि के जल्द भुगतान…

Read More

रोहड़ू के सस्ते राशन के डिपो खाली!

रोहडू। शिवरात्रि पर्व पर सस्ते राशन के सभी डिपो खाली हो गए हैं। इनमें सस्ता राशन न मिलने की वजह से उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इन डिपुओं से तेल, आटा तथा दालें गायब हैं। डिपुओं में अभी तक मार्च में मिलने वाला सस्ते राशन का कोटा नहीं पहुंचा है। सस्ता राशन न मिलने के कारण लोगों को मजबूरन शिवरात्रि पर्व के लिए बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है। टिक्कर उपतहसील में तो दो माह से उपभोक्ताओं को तेल नहीं मिल रहा है।…

Read More

प्रोजेक्ट प्रबंधन ने मानीं लोगों की मांगें

सांगला (किन्नौर)। जिला के पानवी में तरांडा हाइड्रो राला कंपनी की ओर से बनाए जा रहे प्रोजेक्ट में फिर काम शुरू हो गया है। छह घंटे तक चली कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों की बैठक में कंपनी ने लोगों की सभी मांगों को पूरा करने के लिए हामी भर ली है। इसके बाद प्रोजेक्ट की सभी साइटों में एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मजदूरों के साथ सीटू और नौजवान सभा ने चार मार्च से प्रोजेक्ट की सभी साइटों पर काम बंद कर रखा था। मांगों को…

Read More

अत्याचार के प्रति आवाज उठाएं महिलाएं

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामपुर में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में जहां महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, वहीं उन्हें किसी भी विकट परिस्थिति का सामना करने को तैयार रहने को कहा गया। कोर्ट परिसर में हुए कार्यक्रम में उपमंडलीय विधिक सहायता समिति की अध्यक्ष एवं सब जज सपना पांडे ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया और इनके प्रति जागरूक रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के उत्पीड़न को सहन नहीं करना चाहिए। जो…

Read More