प्रशासन जनता के द्वार में पहुंचे 187 मामले

भरमौर (चंबा)। सरकार के कार्य व नीतियों को घर द्वार तक पहुंचाने के लिए प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन दूरदराज की पंचायत तुंदा में किया गया। इसकी अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी ना. डा. जितेंद्र कंवर ने की। इस मौके पर औराफाटी, तुंदा, बडग्रां और दुर्गेठी चार पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम पर अधिकतर ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं व शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम डा. जितेंद्र कंवर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान…

Read More

एचआरटीसी और निजी बस स्टाफ में हाथापाई

धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस और निजी बस के स्टाफ के बीच नगरोटा सूरियां में हाथापाई हो गई। बस रूट की समयसारिणी दोनों बसों के चालक-परिचालक के बीच हाथापाई का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। एचआरटीसी बस स्टाफ ने निजी बस स्टाफ के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने तथा हाथापाई करने के संदर्भ में मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद निजी बस का मालिक भी मामला दर्ज करवाने को लेकर पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां पहुंच गए। लेकिन मामला दर्ज नहीं हो पाया। इस पर निजी बस…

Read More

छेड़छाड़ करने वाले को युवती ने दे मारा पत्थर

हरिपुर/ देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने तलाकशुदा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हरिपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार हरिपुर के साथ लगते गांव की रहने वाली एक युवती रोजाना हरिपुर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में कोर्स की कक्षाएं लगाने जाती है। दोपहर बाद कक्षाएं समाप्त होने पर युवती पैदल ही घर लौटने लगी। इसी दौरान आरोपी जयप्रकाश निवासी हरिपुर ने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। युवती…

Read More

आईपीएच विभाग बिजली बोर्ड का कर्जदार

थुरल (कांगड़ा)। आईपीएच थुरल बिजली बोर्ड का लाखों रुपए का कर्जदार हो गया है। बिजली बिल चुकता ने देख अब बोर्ड ने विभाग को नोटिस दे दिया है कि वह अपना बिजली का बिल जल्द भरे। जानकारी के मुताबिक आईपीएच थुरल बिजली बोर्ड का लाखों रुपए का देनदार हो गया है। विभाग ने अब बिल नहीं भरा तो मीटर कटने की नौबत भी आ सकती है। विभाग ने पिछले कई सालों से अपना बिल जमा नहीं करवाया है। विभाग पर करीब इस समय 35 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया…

Read More

पूर्व प्रधान को पौने दो लाख की रिकवरी

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ की एक पंचायत की पूर्व महिला प्रधान को रिकवरी के आदेश हुए हैं। ग्राम पंचायत फटाहर की पूर्व प्रधान के कार्यकाल 2009 में करनाथू में बनाए गए खेल के मैदान में धन के दुरुपयोग के आरोप कोे जांच के बाद सही पाया गया है। इस पर संबंधित विभाग ने पूर्व प्रधान को एक लाख 77 हजार रुपए की रिकवरी ठोंकी है। करनाथू गांव के विरेंद्र कुमार और पूर्व पंचायत समिति सदस्य निर्मल कपूर द्वारा की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय बीडीओ द्वारा की गई…

Read More

आगजनी से नवविवाहिता की मौत

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के टिक्करी डुहकी गांव की 24 वर्षीय विवाहिता अर्चना की घर में खाना बनाते समय बुरी तरह झुलस जाने से मौत हो गई। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया है। घटना के तुरंत बाद उपमंडलीय चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती की गई अर्चना की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे टीएमसी के लिए रैफर कर दिया था, बाद में टीएससी में उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार अर्चना 90…

Read More

एडमिट कार्ड में युवक की जगह युवती का फोटो

पालमपुर (कांगड़ा)। इंजीनियर बनने का सपना संजोए बैठे सुलह के एक युवक का भविष्य केंद्रीय बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (दिल्ली) की लापरवाही से बर्बाद होने के कगार पर है। इंजीनियर बनने से पहले ही उसके सपने टूटने लगे हैं। जानकारी के अनुसार इस युवक ने जेईई (मेन) एंट्रेंस परीक्षा के लिए फार्म भरा था। लेकिन एंट्रेंस परीक्षा के लिए आए एडमिट कार्ड में युवक का फोटो, हस्ताक्षर और पता सब गलत है। जबकि इस कार्ड में युवक आकाश चौधरी का नाम, एप्लीकेशन नंबर, उसके पिता का नाम आदि से संबंधित…

Read More

फैक्टरी हादसे की जांच करेंगे फोरेंसिक विशेषज्ञ

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में स्थित एक फैक्टरी में लोहे को पिघलाने वाली भट्ठी से अचानक गर्म लोहे का तरल पदार्थ गिरने से घायल हुए पांच कामगारों के मामले में पुलिस अब फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद लेने जा रही है। बताया जा रहा है कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम बुधवार या वीरवार को हादसे वाले स्थान पर पहुंचकर जांच कर सकती है। पुलिस इस हादसे को काफी गंभीर तौर पर ले रही है। हादसे में पांच कामगार घायल हो गए थे। दो गंभीर कामगारों को पंजाब के…

Read More

चरस तस्कर को दस साल का कारावास

कुल्लू। जिला की स्पेशल अदालत ने चरस तस्करी में आरोप साबित होने पर एक नेपाली तस्कर को दस साल की कठोर सजा सुनाई है। इसके अलावा आरोपी को एक लाख का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला न्यायवादी एनएस वर्मा ने बताया कि मंगलवार को विशेष जज बलदेव सिंह की विशेष अदालत ने चरस के एक मामले में हेम बहादुर उर्फ हेम राज पुत्र मन बहादुर निवासी सारा जिला रुकम नेपाल को यह सजा…

Read More

जितेंद्र ठाकुर तीसरी बार परिषद के अध्यक्ष नियुक्त

मनाली। भारत विकास परिषद शाखा मनाली ने कार्यकारिणी का मंगलवार को गठन कर जितेंद्र ठाकुर को तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर जितेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में पुष्पा तलवार उपाध्यक्ष, देवी सिंह प्राम्फा महासचिव, लिखित राम ठाकुर सह सचिव, राजेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, सुमन सूद सह कोषाध्यक्ष और मोहन को प्रेस सचिव बनाया गया। डाक्टर रावत मुख्य सलाहकार नियुक्त किए हैं। महासचिव खेखराम ठाकुर ने परिषद द्वारा किए कार्यों का ब्योरा पेश किया। वित्त सचिव राजेंद्र कुमार ने परिषद की तरफ से…

Read More