दुराचार के आरोप में एक गिरफ्तार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र की एक नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवा कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस में दी शिकायत में परिजनों का आरोप है कि आरोपी हाशिम अली (20) निवासी भगवानपुर विगत रात लड़की के घर में घुसा और कुकृत्य को अंजाम दिया। लड़की ने आप बीती परिजनों को सुनाई। मंगलवार को परिजनों ने पुलिस…

Read More

पेयजल कनेक्शनों पर लगाई रोक

शिलाई (सिरमौर)। क्षेत्र में आईपीएच विभाग के पास उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन देने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं है। विभाग ने फिलहाल उपभोक्ताआें को नए कनेक्शन जारी करने से साफ मना कर दिया है। इस मामले में विभाग के अधिकारियों का साफ तौर पर कहना है कि नेड़ा खड्ड उठाऊ पेयजल योजना की जितनी क्षमता है विभाग उससे कई अधिक उपभोक्ताओं को कनेक्शन दे चुका है। गिरिपार क्षेत्र का केंद्र बिंदु शिलाई शहर में दिनों दिन रिहायश बढ़ रही है। रिहायशी क्षेत्रों का निर्माण हो रहा है। भारी संख्या में…

Read More

फैक्टरी में नहीं सुलझा विवाद

धौलाकुआं (सिरमौर)। जम्मूखाला में स्थित एक निजी इकाई प्रबंधन तथा श्रमिकों के बीच का विवाद गहराता जा रहा है। इकाई प्रबंधन तथा श्रमिकों के बीच की यह लड़ाई मंगलवार को छठे दिन में प्रवेश कर गई। बावजूद इसके सुलह का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा। जम्मूवाला स्थित इकाई में लगभग 50 से अधिक मजदूरों ने इकाई प्रबंधन के खिलाफ अपना मोर्चा खोला हुआ है। उधर, आलोए स्टील वर्कर यूनियन के प्रधान मोहम्मद नदीन ने बताया कि उनकी मांगे जायज हैं जो पिछले एक वर्ष से लंबित पड़ी हुई हैं।…

Read More

वनों को आग से बचाने की कवायद शुरू

नाहन (सिरमौर) चीड़ की बारीक नुकीली ज्वलनशील पत्तियों को उठाने के लिए एक निजी कंपनी के बाद अब जिला के वन महकमे ने इस मामले में अपने तरीके से काम करने का मन मनाया है। महकमा इसके लिए दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी से संपर्क साध रहा है। कंपनी जिला के चीड़ बहुल क्षेत्रों में जाकर वहां नुकीली पत्तियों को ग्रामीणों से खरीदेगा। वन विभाग का अनुमान है कि यदि ऐसा होता है तो वर्ष 2011-12 के मुकाबले इस वर्ष चीड़ के पेड़ों को आग से 45 फीसदी तक बचाया…

Read More

दो आरोपी अदालत में पेश

ददाहू (सिरमौर)। थाना कसोगा पंचायत में सरकारी सीमेंट बेचने के मामले को लेकर मंगलवार को तीन में से दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहीं पंचायत के उप प्रधान के शहर से बाहर होने के कारण उससे कोई भी पूछताछ अमल में नहीं लाई गई। उप प्रधान अपने व्यक्तिगत कार्यों से शहर से बाहर गए हुए हैं। जो बुधवार को लौटेंगे। वहीं पुलिस ने सीमेंट से संबंधित सारे रिकार्ड को जांच के दौरान अपने कब्जे में ले लिया है और ददाहू स्थित सरकारी गोदाम जहां से सीमेंट की…

Read More

बांगरन की राजपूत बस्ती में पेयजल संकट

राजपुर (सिरमौर)। पांवटा सिंचाई मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत फूलपुर की राजपूत बस्ती में पिछले तीन-चार माह से पीने के पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। बांगरन राजपूत बस्ती के ग्रामीणों में पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान रामपाल, पूर्व उप प्रधान रामस्वरूप, चंदा राम व जीत सिंह आदि ने बताया कि इस बस्ती में लगभग 80 परिवार रहते हैं जिन्हें पिछले तीन चार महीनों से पीने का पानी हासिल करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही…

Read More

नृत्य, नाट्य सब्जेक्ट समाप्त करने पर विरोध

शिमला। स्कूलों में पढ़ाए जा रहे नृत्य और ड्रामा विषयों को समाप्त करने के फैसले पर म्यूजिक स्टूडेंट वेलफेयर संघ भड़क गया है। मंगलवार को राज्य संघ के आह्वान पर जिला इकाई की बैठक में सभी पदाधिकारियों ने इस फैसले को वापस लेने की मांग की। नौवीं और दसवीं में पढ़ाए जा रहे इन विषयों को समाप्त करने अधिसूचना जारी कर दी गई है। संघ के अध्यक्ष राजेश चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि संगीत विषय के प्रचार प्रसार के लिए संगठन काम करेगा। उन्होंने…

Read More

खुले सीवरेज पर 20, कूड़ा न देने पर 30 परिवारों को नोटिस

शिमला। शहर में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसते हुए मंगलवार को पचास परिवारों को नोटिस जारी किए हैं। खुले में सीवरेज छोड़ने वाले बीस लोगों सहित नियमित तौर पर कूड़ा नहीं देने वाले तीस परिवारों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा लोअर विकासनगर क्षेत्र में बिना अनुमति बनाए जा रहे डंगे का काम भी रुकवा दिया गया है। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शहर में गंदगी फैलाने वालों ने अगर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं लाया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सर्व मंगल…

Read More

बीए के परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी में आठ ग्रेस अंक मांगे

शिमला। बीए अंतिम वर्ष की इवनिंग सेशन में हुई इंग्लिश जनरल की परीक्षा में ए प्रश्न तीन के सी पार्ट में अधूरे प्रश्न ने सैकड़ों परीक्षार्थियों को उलझा दिया। परीक्षार्थियों के मुताबिक रिक्त स्थान भरने के लिए आया प्रश्न अधूरा था। उसमें कोई आप्शन ही नहीं दी गई थी। इस वजह से आठ नंबर के इस प्रश्न को हल नहीं कर पाए। लिहाजा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय आठ ग्रेस अंक दे। परीक्षार्थियों के साथ-साथ शिक्षक भी इस चूक को मान रहे हैं। वहीं, परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि इस शिकायत…

Read More

सरकारी, निजी स्कूलों में 4 को होगी मॉकड्रिल

शिमला। आपदाओं से निपटने के लिए स्कूली बच्चों को भी तैयार किया जाएगा। चार अप्रैल को राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यही नहीं, सभी स्कूलों से आपदा प्रबंधन प्लान तैयार कर 31 मई तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजने के लिए कहा गया है। सबसे बढ़िया आपदा प्रबंधन योजना भेजने वाले स्कूल को इस हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। मंगलवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी प्रदान करने…

Read More