रोहतांग के उस पार जल्द पहुंचेंगे वाहन

केलांग। बर्फ के पहाड़ों को चीरते हुए जोश के साथ आगे बढ़ रहे बीआरओ के जवान इस बार लाहौल के लोगों को जल्द राहत दे सकते हैं। बीआरओ खुद भी रोहतांग और कुंजम दर्रा को इस बार रिकार्ड समय के भीतर बहाल करने का दावा कर रहा है। सीजन के दौरान मनाली-सरचू मार्ग पर ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए जल्द ही दोनों जिलों के डीसी तथा मनाली और लाहौल स्पीति के विधायकों की सीमा सड़क संगठन के साथ जल्द बैठक होगी। सीमा सड़क संगठन (दीपक प्रोजेक्ट) के नए चीफ इंजीनियर…

Read More

नग्गर में उड़िया फिल्म की शूटिंग

नग्गर (कुल्लू)। मौसम खुलते ही कुल्लू-मनाली की वादियों में फिल्मकारों ने दस्तक देना शुरू कर दी है। कुल्लू-मनाली में उड़िया फिल्म की शूटिंग चार दिन से चल रही है। वीरवार को ऐतिहासिक नग्गर कसल के प्रांगण में उड़िया फिल्म के टाइटल सांग …हरि ओम हरि फिल्माया गया। फिल्म का नाम हरि ओम हरि ही है। फिल्म की अभिनेत्री मेघा घोष के ऊपर विवाह से संबंधित गीतों को फिल्माया जा रहा है। उड़िया फिल्म की शूटिंग की यूनिट ने चार दिनों से कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में डेरा डाल रखा है।…

Read More

नियम बना डाले, आधार कार्ड दिए नहीं

कुल्लू। जिला में आधार कार्ड बनाने का काम भले ही 85 फीसदी पूरा हो गया हो लेकिन हजारों लोगों को अभी भी आधार कार्ड नहीं मिल पाए हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने आधार कार्ड के लिए दो साल पहले आवेदन किया था लेकिन अभी तक उन्हें आधार कार्ड नहीं मिले हैं। हैरत इस बात की सरकार ने नियम बनाकर आधारकार्ड को कई जगह सरकारी सुविधा प्राप्त करने के लिए जरूरी कर रखा है। ऐसे में जिन लोगों को कार्ड बनाने के बावजूद आधारकार्ड नहीं मिले वे सरकारी सुविधाओं…

Read More

साथियों समेत पंचायत प्रधान फरार

गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के प्रधान तथा तीन अन्य लोगों पर गगरेट पुलिस ने ट्रक चालक एवं उसके मालिक को धमकाए जाने के मामले में छानबीन तेज कर दी है। अभी तक आरोपी प्रधान एवं उसके सभी साथी फरार चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मामले के संदर्भ में एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अग्रिम जमानत करवाने के प्रयास में हैं। जबकि पुलिस उन पर लगाए गए आरोपों की छानबीन में जुटी गई है। बुधवार को एक ट्रक चालक एवं मालिक ने…

Read More

बीकॉम तृतीय वर्ष के प्रश्नपत्र में गलती

मैड़ी (ऊना)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से ली जा रही बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र में त्रुटि ने विद्यार्थियों को दुविधा में डाले रखा। प्रश्नपत्र में संक्षिप्त व्याख्या के लिए आए प्रश्न संख्या-1 के डी भाग में जहां अंग्रेजी में इंटरनल कंट्रोल की व्याख्या के लिए कहा गया है तो हिंदी में आंतरिक अंकेक्षण अर्थात इंटरनल ऑडिट की व्याख्या के लिए कहा गया। जिससे दो नंबर के इस प्रश्न के कारण विद्यार्थी कुछ देर तो यही सोचते रहे कि हिंदी वाले प्रश्न का उत्तर दें अथवा…

Read More

देहलां में कार ने रौंदी महिला, मौत

मैहतपुर (ऊना)। ऊना-नंगल रोड पर देहलां गुरुद्वारा के निकट मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। जख्मी हालत में महिला को ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एसपी ऊना रविंद्र शर्मा ने हादसे…

Read More

बम निरोधक दस्ते ने जांचे संदिग्ध स्थल

मैड़ी (ऊना)। मैड़ी होली मेले के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में दस्तक दी। बाबा जी के जयकारों के साथ पूरे धार्मिक उल्ला के साथ लोगों का आना-जाना जारी है। धीरे-धीरे पूरा मेला क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगने लगा है। हर ओर बाबा के जयकारे गूंज रहे हैं। तप स्थान गुरुद्वारा मंजी साहिब, बेरी साहिब, चरण गंगा, कुज्जासर, मंदिर वीर नाहर सिंह में वीरवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। चरण गंगा के महंत शादीलाल गोस्वामी ने बताया कि धार्मिक संस्था की…

Read More

29-30 को बंटेगा पंजा साहिब का प्रसाद

अंब (ऊना)। उत्तरी भारत के विख्यात होला-मोहल्ला मेले का आगाज होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते स्वास्थ्य विभाग ने अपने कर्मचारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य पोस्ट एवं एंबुलेंस सेवा में बढ़ोतरी कर दी है। जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। खंड चिकित्साधिकारी डा. एसके वर्मा ने बताया कि इस वर्ष कुल 60 कर्मचारी, 5 मेडिकल पोस्ट, 2 एंबुलेंस सहित एक 108 की तैनाती की गई…

Read More

फोन पर विवाहिता को तंग करने का आरोप

हरोली (ऊना)। पंडोगा में विवाहिता को फोन पर तंग करने का मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि अज्ञात नंबर से कोई व्यक्ति न केवल उससे अश्लील बातें करता है, बल्कि उसे बार-बार धमकियां भी देता है। विवाहिता ने तंग आकर परिजनों को आपबीती सुनाई तो आरोपी ने फोन पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते महिला ने इसकी शिकायत पंडोगा चौकी में दर्ज करवाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंडोगा निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है…

Read More

विधायक सत्ती समेत 28 करेंगे नेत्रदान

ऊना। जिला ऊना और हमीरपुर से 28 नागरिकों ने हिमोत्कर्ष के आह्वान पर स्वेच्छा से नेत्रदान के लिए संकल्प लिया है। इनमें ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, वसंत बिहार रक्कड़ से पूर्ण लाल शर्मा, कोटला कलां से संतोष सैणी, शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर, मलाहत से शिशुपाल, मलाहत से मीना ठाकुर, ऊना से गुलजारी लाल, चंचल बाली, लोअर बढेड़ा से महेश शारदा, भड़ोलियां से कपिल देव, चताड़ा से श्वेता, ऊना से डा. अशोक कुमार, हरदीप कश्यप, सलोह से उमेश शर्मा, ऊना से गौरव आंगरा, गुरुसर मोहल्ला ऊना से गुरबख्श सिंह,…

Read More