ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को ऊना जिला में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और विभिन्न विभागों को आपसी सामंजस्य एवं तालमेल बिठाकर जनहित और विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय पर कार्य पूर्ण करने को कहा। अधिकारी वर्ग को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि काम में ढील की वजह से बजट लैप्स न होने पाए। ऐसा होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक विभाग से बजट की…
Read MoreMonth: March 2013
पत्नी-बच्चे से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायत बुधान के तहत पड़ते गांव पनसाई में एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने ही घर में हुड़दंग मचाते हुए पत्नी और बच्चे को बेरहमी से पीट डाला। जिसके चलते पीड़ितों को पुलिस की शरण लेनी पड़ गई। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की ओर से मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधान निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप…
Read Moreपुलिस ने तलब किया तांत्रिक
ऊना। जिले के एक गांव में पिछले दिनों महिला की संदिग्ध मौत को लेकर आखिर पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी है। पता चला है कि आरंभिक छानबीन के बाद जल्द ही इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है। अमर उजाला ने महिला की मौत के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस मामले की छानबीन के चलते शनिवार को ऊना पुलिस ने उक्त तांत्रिक को थाने तलब किया। जिससे महिला का उपचार करवाया जा रहा था। उधर, मृतका के परिजनों ने तांत्रिक पर महिला की हत्या…
Read Moreलोक अदालत में वसूला 1.48 लाख जुर्माना
ऊना। सीजेएम कोर्ट में शनिवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सीजेएम राजेश तोमर की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में अन्य न्यायाधीशों ने भी शिरकत की। इस दौरान 108 में से 73 मामलों का निपटारा करते हुए लगभग 1 लाख 48 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। सीजेएम तोमर के समक्ष आए सबसे अधिक 67 मामलों में से 62 का मौके पर निपटारा किया गया। सीजेएम ने 1 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। जेएमआईसी दो के न्यायाधीश निरंजन सिंह ने 13 में से…
Read Moreप्रमाण पत्रों का तैयार होगा डाटाबेस
ऊना। राजस्व विभाग की ओर से लोगों को जारी होने वाले तमाम प्रमाण पत्रों का पूरा डाटाबेस शिमला में तैयार होगा। इसके लिए प्रदेश की तमाम तहसीलों को शिमला स्थित सर्वर से जोड़ा गया है। हालांकि, इससे पूर्व पूरा रिकार्ड मेनुअली शिमला भेजा जाता था। अब प्रमाण पत्र बनने के साथ ही उसका पूरा ब्योरा शिमला में दर्ज हो जाएगा। जिसकी मदद से प्रमाण पत्रों की प्रतियां लोकमित्र केंद्रों पर भी उपलब्ध हो सकेंगी। राजस्व विभाग में इस हाईटेक व्यवस्था को शुरू कर दिया गया है। जबकि ऊना में भी…
Read Moreकोटगढ़ में बनेगी उप तहसील : स्टोक्स
कुमारसैन (शिमला)। आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि सरकार कोटगढ़ में उप तहसील स्थापित करेगी। इससे कोटगढ़ समेत आसपास की बारह पंचायतों के लोगों को फायदा होगा और उन्हें राजस्व समेत अन्य कार्यों के लिए कुमारसैन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आईपीएच मंत्री शनिवार को नारकंडा में ब्लाक कांग्रेस की मासिक बैठक में बोल रही थीं। इस अवसर पर विद्या स्टोक्स ने कहा कि ठियोग में भाजपा के शासन में सभी तरह के काम ठप थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही यहां के विकास…
Read Moreपरियोजना के डैम में शव मिला
सांगला (किन्नौर)। सांगला थाना के तहत कड़छम-वांगतू प्रोजेक्ट के डैम में शनिवार को एक शव मिला। मृतक की पहचान जगत राम निवासी सापनी के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी राजीव मेहता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी के सुरक्षा अधिकारी ने डैम में शव को तैरते हुए देखा। इस पर सूचना मिलने पर पुलिस थाना सांगला से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के जवानों और कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर…
Read Moreडीसी से लगाई मुआवजा दिलाने की गुहार
रामपुर बुशहर। दत्तनगर पंचायत में रामपुर प्रोजेक्ट से फसलों को तीन वर्ष में हुए नुकसान का आकलन आज तक नहीं किया जा सका है। इससे प्रभावितों में खासा रोष है। प्रभावितों की कल्याण समिति ने उपायुक्त शिमला से मिलकर आकलन कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की है। इसके साथ ही बकाया राशि दिलवाने की गुहार भी लगाई। दत्तनगर पंचायत में वर्ष 2009 से लेकर 2012 तक फसलों को हुए नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया गया है। इसके चलते प्रभावित इन तीन वर्षों के मुआवजे से वंचित हैं।…
Read Moreबिना आधार कार्ड बनाए लौट गए घर
रामपुर बुशहर। बीडीओ कार्यालय रामपुर में शनिवार को आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हुआ। रामपुर में आधार कार्ड बनने की खबर सुनकर बीडीओ कार्यालय में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लग गया। लेकिन, पहले ही दिन उनको अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा। आधार कार्ड बनाने वाली टीम यहां दोपहर बाद एक बजे पहुंची। अधिकतर लोग कार्ड बनाए बिना ही घर लौट गए। रामपुर में सैकड़ों लोग आधार कार्ड बनवाने से वंचित रहे हैं। सबके आधार कार्ड बनें, इसलिए आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी ने दूसरी बार रामपुर में…
Read Moreनशे में धुत्त चालक ने मचाया हुड़दंग
रामपुर बुशहर। ननखड़ी में सरकारी अफसर के चालक शराब पीने के बाद आउट आफ कंट्रोल हो गए। पहले चालक ने एक महिला से मारपीट की और उसके बाद बीडीओ कार्यालय पहुंचकर अपने अफसर से बदसलूकी कर बैठे। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज करके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार की है। बीडीओ के चालक सोनू नशे में धुत्त होकर कार्यालय की तरफ निकले। रास्ते में उन्हें एक निजी स्कूल में कार्यरत महिला मिली, जो सामान लेने बाजार आ रही थीं। चालक महिला से उलझ पड़े और उसके साथ…
Read More