पांवटा साहिब (सिरमौर)। जम्बूखाला स्थित एक इकाई में कामगार यूनियन की हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। इकाई के करीब 75 कामगार हड़ताल पर हैं। अब तक चार बैठकों में समझौते के प्रयास बेनतीजा रहे हैं। मांगों को लेकर इकाई कामगार संघर्ष कर रहे हैं। कामगार यूनियन प्रधान मोहम्मद नदीम व महासचिव पपिंदर सिंह व सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कामगारों की मांगे जायज हैं। इकाई में श्रम कानूनों का पालन किया जाए। बेसिक मानदेय, वरिष्ठता के आधार पर नियमितीकरण, साल में दो बार वर्दियां, मानदेय बढ़ोतरी व आवास का…
Read MoreMonth: March 2013
पंजाब की शर्त पर दें वित्तीय लाभ
धौलाकुआं (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ माजरा इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिकेश मंडेला ने की। इस अवसर पर शिक्षक संघ माजरा इकाई ने शिक्षकों से जुड़ी तमाम समस्याओं तथा विभिन्न मांगों पर गहराई से विचार विमर्श किया। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरिकेश मंडेला ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि शिक्षकों को 4-9-14 टाइम स्केल का लाभ यथा शीघ्र प्रदान किया जाए। उन्होंने बैठक में सरकार से मांग की कि प्राथमिक शिक्षक संघ के…
Read Moreकल से लीजिए बच्चों की छात्रवृत्ति के ड्राफ्ट
शिमला। जिला के 302 सरकारी स्कूलों के आठ हजार बच्चों के तीस लाख रुपये के छात्रवृत्ति ड्राफ्ट बनकर तैयार हैं। सोमवार से इनका आवंटन शुरू हो जाएगा। यह लाभ आईआरडीपी/बीपीएल परिवारों के छठी से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा। योजना के मुताबिक छात्रों को ढाई सौ जबकि छात्राओं को पांच सौ रुपये मिलेंगे। उप निदेशक एलीमेंटरी टीसी वर्मा ने कहा कि सभी मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्य सोमवार को स्वयं कार्यालय पहुंचकर मांग के अनुरूप बनाए गए ड्राफ्ट को लें। यदि कोई स्कूल ड्राफ्ट को समय पर नहीं लेता…
Read Moreनिर्माणाधीन भवन से गिरी बच्ची, मौत
शिमला। राजधानी से सटे केलटी में शनिवार को एक निर्माणाधीन भवन से गिरकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई। भवन में काम कर रहे मजदूर शेर बहादुर की बेटी रेणू शनिवार को लेंटर पर घूम रही थी। एकाएक बच्ची लेंटर से नीचे गिर गई। घायल अवस्था में परिजनों ने बच्ची को आईजीएमसी पहुंचाया। आईजीएमसी पहुंचते ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने यह जानकारी दी है।
Read Moreपार्षदों को सीखाई सदन में विपक्ष की भूमिका
शिमला। नगर निगम की मासिक बैठक में अब कांग्रेस पार्षद होमवर्क करके आएंगे। हाउस से पहले पार्षदों का प्री-हाउस होगा, जिसमें निगम प्रबंधन को घेरने व जनता के मुद्दे उठाने की रणनीति बनाई जाएगी। प्री-हाउस की अध्यक्षता शशि शेखर चिन्नू करेंगे। चिन्नू की अनुपस्थिति में सुरेंद्र चौहान बतौर उप नेता जिम्मेदारी संभालेंगे। यह फैसला शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस पार्षदों की बैठक में लिया गया। उन्होंने कांग्रेस पार्षदों को एकजुट रहने के निर्देश दिए। सदन में एकता दिखाते हुए मुद्दों को जोर शोर…
Read Moreअप्रैल से टैक्स, पानी बिल ऑनलाइन जमा करें
शिमला। नगर निगम में पानी के बिल और टैक्स की राशि ऑनलाइन जमा करवाने की प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। नगर निगम ने प्रदेश के आईटी विभाग के साथ करार कर लिया है। आईटी विभाग एक साल तक ऑनलाइन पेमेंट जमा करने की एवज में उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लेगा। इसके बाद शुल्क का निर्धारण किया जाएगा। आईटी विभाग नगर निगम के साफ्टवेयर को स्टडी करने में जुट गया है। निगम आयुक्त अमरजीत सिंह का कहना है कि संभावित अप्रैल के पहले सप्ताह से यह…
Read Moreसमरहिल की लड़की को स्वाइन फ्लू
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। समरहिल में रहने वाली 21 वर्षीय युवती स्वाइन फ्लू की चपेट में आई है। युवती को शनिवार को आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने इसकी पुष्टि की है।
Read Moreहजारों परिवारों को गृहकर में दस फीसदी छूट
शिमला। नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स का तय समय पर एक साथ भुगतान करने पर कर दाताओं को दस प्रतिशत छूट देने का ऐलान किया है। नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद राहत की सांस लेते हुए करदाताओं को भी राहत देने का फैसला लिया है। नगर निगम के इस ऑफर के तहत बिल मिलने के पंद्रह दिन के भीतर जो करदाता अपना टैक्स जमा करवाएगा, उसे कुल बिल की राशि पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी। राजधानी में करीब साढ़े नौ हजार प्रापर्टी टैक्स देने वाले…
Read Moreप्रत्येक पंचायत में होंगे तीन पक्के रास्ते : अनिल
मंडी। ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा ने लोगों का आह्वान किया है कि वे सात अप्रैल को होने वाली ग्राम सभाओं की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना सुनिश्चित करें। शनिवार को जन संपर्क अभियान के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के कडकोह तथा खलाणू में जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की बैठक में बीपीएल परिवारों के चयन के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा संबंधित…
Read Moreरिश्तेदार के यहां मिली घर से लापता महिला
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर क्षेत्र के पनोलू गांव से लापता महिला पांच दिन के बाद मिल गई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए महिला को जोगिंद्रनगर से उनके रिश्तेदार के यहां से बरामद किया। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पनोलू गांव से एक महिला 18 मार्च को घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने महिला को सभी रिश्तेदारों के यहां ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद महिला के पति ने रिवालसर पुलिस चौकी…
Read More