सैकड़ों पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

स्वारघाट (बिलासपुर)। यहां खैर के सैकड़ों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। श्री नयनादेवी जी क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पंजाब की सीमा से सटी ग्राम पंचायत री के गरा और मौडु गांव में सौ से ज्यादा पेड़ों पर कुल्हाड़ी बरसी है। विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। महज डैमेज रिपोर्ट काट कर विभाग ने औपचारिकता पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि इलाके में निजी भूमि पर कुछ ठेकेदारों ने खैर कटान का कार्य लिया है, लेकिन इसकी आड़ में साथ लगते वन…

Read More

एमबीए के तीन छात्रों को मिला रोजगार

धर्मशाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के एमबीए विभाग के प्रथम बैच के तीन छात्रों को रोजगार के अवसर मुहैया हो गए हैं। देश की अग्रणी म्युचुअल फंड कंपनी एनजे इंडिया लिमिटेड में तीन युवाओं का चयन हुआ है। इस कंपनी में एमबीए के तीन छात्र अमित कश्यप, अभिषेक धीमान व भरत सिंह का चयनित हुए हैं। प्राचार्य सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रबंधन विभाग की मेहनत की वजह से ही छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान हुए हैं। वहीं विभाग के संयोजक डा. एनएन शर्मा ने बताया कि कालेज…

Read More

दादा, पिता के बाद बेटी भी सेना में

रक्कड़ (कांगड़ा)। दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो असंभव कुछ भी नहीं। जी हां, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है पंचायक कोलापुर की बेटी प्रियंका मेहता ने। उसे आर्मी में लेफ्टिनेंट रैंक हासिल करके इलाके के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। शनिवार को गांव पहुंचने पर प्रियंका का उसके पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ गांववालों ने जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। शनिवार और रविवार को उनके घर बधाइयों का तांता लगा रहा। प्रियंका मेहता ने 16 मार्च को चेन्नई में स्थित आफिसर प्रशिक्षण अकादमी में…

Read More

छोटी हलेड़ में बरसी आसमान से आफत

कांगड़ा/अंद्रेटा (पंचरुखी)। उपमंडल कांगड़ा के एक गांव में आसमानी बिजली गिरने से मकान को नुकसान पहुंचा है। हादसे में मकान की बिजली की वायरिंग के साथ टीवी, डीवीडी व टीवी ट्राली जल गई। इसके अलावा मकान में दरारें भी आई हैं। यह हादसा पंचायत जोगीपुर के तहत छोटी हलेड़ में स्थित कांता देवी के घर में पेश आया। रविवार सुबह आसमानी बिजली कमला देवी के घर पर गिरी। इस घटना में लगभग एक लाख रुपए के नुकसान आकलनबताया जा रहा है। पंचायत प्रधान राजकुमार जसवाल ने घटना का जायजा लिया।…

Read More

तेज हवाओं ने जमीन पर बिछाई फसल

देहरागोपीपुर/धर्मशाला (कांगड़ा)। शनिवार रात करीब साढे़ दस बजे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई तेज बारिश ने गेहूं की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं ने गेहूं की अधिकतर फसल को जमीन पर बिछा दिया है। इससे किसानों के माथे पर परेशानी की लकीरें खिंच गई हैं। इस बार खेतों में गेहूं की अच्छी फसल देखकर किसान काफी खुश नजर आ रहे थे। लेकिन रात को चलीं तेज हवाओं ने किसानों की खुशियों को हवा कर दिया। किसान कश्मीर सिंह, गोपाल सिंह, करतार सिंह, अशोक कुमार, कर्म चंद,…

Read More

विधानसभा संचालन को माना चुनौती

पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने माना कि उनके सामने बड़ी चुनौती है कि वह कैसे विधानसभा का बेहतर तरीके से संचालन कर सकें। कुछ नया कर सकें। प्रदेश विधानसभा में अपने पहले बजट सत्र की बातों को साझा करते हुए बुटेल ने कहा कि उन्हें विस के संचालन में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष का सहयोग भी मिल रहा है। उनका कहना था कि विस अध्यक्ष होने के नाते उनका फर्ज है कि विपक्ष को भी बोलने का समय दिया जाए और यह पहला मौका है जब…

Read More

लदोह में घर से सामान और नकदी चुराई

अंद्रेटा (कांगड़ा)। पंचरुखी इलाके के गांव लदोह में एक महिला के घर से चोर सामान व नकदी उड़ा ले गए। महिला पंजाब में रहती है। जब वह घर आई तो उसे चोरी का पता चला। पुलिस ने वारदात का पता चलते ही मौके का जायजा ले लिया है। पुलिस के अनुसार लदोह गांव की महिला सुनीता देवी पंजाब में रहती है। उसके भाई का चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध दो दिन बाद तय था। उसके लिए वह पिछले माह घर में सामान खरीद कर रख गई थी। लेकिन जब वह पिछले दिन…

Read More

दस लाख से चकाचका होंगे खोरी रोपा के रास्ते

कुल्लू। खस्ताहाल हुए खोरी रोपा के फुटपाथ जल्द ही चकाचक होंगे। चंडीगढ़ की तर्ज पर लोअर ढालपुर के टूटे-फूटे पैदल रास्तों को संवारने की कवायद तेज हो गई है। इस प्रोजेक्ट को अमल में लाने के लिए नगर परिषद कुल्लू तैयारियों में जुट गया है। जल्द ही नगर परिषद कुल्लू इसके लिए टेंडर करवाएगा। कुल्लू के वार्ड नंबर छह की जल्द ही तस्वीर बदलने वाली है। वार्ड के बदहाल हुए रास्तों को संवारने के लिए क्षेत्र के पार्षद ने बजट की व्यवस्था कर ली है। नप कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ…

Read More

मनाली-लेह मार्ग पर स्नो क्लीरेंस का काम ठप

केलांग। बीते चौबीस घंटों से लगातार हो रही बर्फबारी ने सीमा सड़क संगठन की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। ताजा हिमपात ने मनाली-लेह सड़क मार्ग को बहाल करने की मुहिम पर रोक लगा दी है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति के भीतर सभी सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। घाटी में हिमखंडों के लुढ़कने की अंदेशा को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऐतिहात के तौर पर अलर्ट जारी कर दिया है। बर्फबारी के बीच लाहौल-स्पीति में दूरसंचार नेटवर्क ठप होने के साथ ही बिजली आपूर्ति प्रभावित…

Read More

ताजा बर्फबारी से औट-लुहरी मार्ग हुआ बंद

कुल्लू। साढ़े तीन माह बाद औट-लुहरी राज्य मार्ग-11पर 22 मार्च को मात्र दो दिन चली निगम की बस सेवा फिर बंद हो गई है। रविवार को जलोड़ी दर्रा पर 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरने से बाह्य सराज का संपर्क फिर जिला मुख्यालय से कट गया है। दर्रा के बंद होने से बाह्य सराज आनी-निरमंड की 58 पंचायतों के अलावा रामपुर, शिमला, करसोग तथा किन्नौर के लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रविवार को कुल्लू से गई कुल्लू-आनी-बागीपुल बस बड़ानाला तक ही जा सकी है और बस में सवार…

Read More