जिले में डेढ़ दर्जन मार्ग अवरुद्ध

मंडी। दो दिन से जिले में जारी भारी वर्षा तथा बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से जिलो भर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। वहीं मंगलवार को खत्म हो रही स्कूलों की छुट्टियां जिला प्रशासन ने मौसम की खराबी के चलते आठ फरवरी तक बढ़ा दी हैं। खराब मौसम के चलते अनेक मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। सराज, चौहारघाटी और करसोग क्षेत्र…

Read More

स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें

सुंदरनगर (मंडी)। विधायक सोहन लाल ठाकुर ने नगर परिषद के कर्मियों को शहर में बिगड़े साफ-सफाई व्यवस्था के ढांचे को चाकचौबंद करने को कहा है। ये निर्देश उन्होंने मंगलवार को नगर परिषद के पदाधिकारियों व पार्षदों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त न होने से शहर के लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के आग्रह को नजरअंदाज किया जा रहा है। नालियों व रास्तों की हालत दयनीय है। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने…

Read More

बर्फ की चमक से दर्जनों पंचायतों में अंधेरा

पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमपात और बारिश भले ही फसलों के लिए वरदान माने जा रहे हों लेकिन इससे हजारों लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। घरों के बाहर बिछी बर्फ की चांदी से उजियारा है लेकिन मकानों के अंदर बिना बिजली के अंधेरा पसरा है। बर्फबारी के चलते बिजली की तारें टूटी गई हैं। भारी हिमपात से विद्युत बोर्ड के इंतजाम भी धरे के धरे रह गए हैं। भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष बालमुकंद राणा ने कहा कि उनके गांव बड़ाग्रां में बर्फ न के बराबर है। लेकिन बोर्ड…

Read More

बंजार पंस में तख्ता पलट की तैयारी

कुल्लू। पंचायत समिति बंजार में तख्ता पलट की सियासत तेज हो गई है। विस चुनावों में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सियां डोलने लगी हैं। बंजार में भाजपा समर्थित पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी को खतरा पैदा हो गया है। बंजार से पूर्व वन मंत्री खीमी राम के चुनाव हारते ही कुछ भाजपा पार्षदों ने भी पासा पलटना शुरू कर दिया है। चार फरवरी को बंजार में हुई पंचायत समिति की बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उन्हें…

Read More

भुंतर में होगा सीएम वीरभद्र का स्वागत

कुल्लू। ब्लाक कांग्रेस कुल्लू की बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर रूपरेखा तय की गई। मंगलवार को ढालपुर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने की। कहा कि आठ फरवरी को वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कुल्लू आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता भुंतर में एकत्रित होकर भव्य स्वागत करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सीएम के समक्ष रखेंगे। कहा कि मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों की थाप पर भुंतर में स्वागत किया जाएगा। बैठक…

Read More

1900 रुपये नकद और घरेलू सामान चोरी

मंडी। जोगिंद्रनगर के अलमारा गांव में दरवाजा तोड़कर चोर 1900 रुपये नकद और घरेलू सामान ले उड़े। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोराें ने अलमारा निवासी अरुण शर्मा पुत्र रत्न शर्मा के घर बीती रात वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कमरे का दरवाजा ही तोड़ दिया। मकान में घुसकर चोर अंदर से 1900 रुपये की नकदी समेत अन्य कीमती घरेलू सामान ले उड़े। चोरी की कुल कीमत 15,800 रुपये…

Read More

मंडी में सड़कों पर उतरे एसएसबी गुरिल्ला

मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन जिला मंडी ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएसबी गुरिल्लाओं ने जमकर नारेबाजी की। बारिश के दौरान भी गुरिल्लाओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार व सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन ने पूर्व निधारित कार्यक्रम के तहत भ्यूली स्थित भीमा काली मंदिर परिसर में एकत्रित होकर रैली निकाली। रैली बस स्टैंड, सुकेती पुल…

Read More

बडूही-सोहारी मार्ग पर सैकड़ों मुसीबत में

बडूही (ऊना)। बडूही-सोहारी मार्ग पर लगा जाम अभी तक खुल नहीं पाया है। मंगलवार को भी स्थिति जस की तस बनी रही। देर रात हुई बारिश ने लोनिवि की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं। विभाग की ओर से सड़क के दोनों किनाराें पर डाली गई मिट्टी बारिश के पानी से दलदल बन गई है। चिकनी मिट्टी के चलते वाहन धंस रहे हैं। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

Read More

घोषणा पत्र को अमलीजामा पहनाए सरकार

दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ ब्लाक गगरेट की बैठक दौलतपुर विश्राम गृह में मंगलवार को हुई। इसमें पेंशनरों के विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। मीटिंग में गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अध्यक्षता गगरेट ब्लाक के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने की। विधायक राकेश कालिया को पेंशनरों ने शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित किया। पेंशनर कल्याण संघ के ब्लाक प्रधान राज कुमार ने विधायक राकेश कालिया के ध्यान में लाया कि चुनावी घोषणा पत्र में पेंशनरों…

Read More

आईपीएच का पंप उड़ा ले गए चोर

ऊना। डंगोली में शातिरों ने आईपीएच विभाग को चूना लगा दिया है। विभाग की परियोजना से चोर हजारों की कीमत का पंप उड़ा ले गए हैं। हालांकि, शातिरों की योजना पंप सहित मोटर निकालने की थी, पर ऐसे करने में चोर नाकाम रहे। चोरी का पता चलने पर आईपीएच विभाग पुलिस की शरण में जा पहुंचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक डंगोली स्थित आईपीएच विभाग की स्कीम से अज्ञात चोरों ने सोमवार देर रात सेंधमारी कर डाली। विभाग की ओर से तमाम चीजों को प्लग किए जाने के बावजूद…

Read More