जवाली (कांगड़ा)। प्रदेश भर के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों को एक ठोस नीति के तहत शिक्षा विभाग में समायोजित किया जाएगा, ताकि कंप्यूटर शिक्षकों को सरकारी अध्यापकों के समान मान-सम्मान और वेतन मिल सके। यह बात मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने राजकीय उच्च पाठशाला ताहलियां में आयोजित वार्षिक समारोह में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने का मामला सरकार के समक्ष रखा जाएगा। नीरज भारती ने खुले मंच से कंप्यूटर शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए 31 मार्च…
Read MoreMonth: February 2013
खंभे से गिरकर विद्युत बोर्ड कर्मचारी की मौत
कुल्लू। बर्फबारी ने एक विद्युत कर्मचारी की जान ले ली। जनता के लिए बिजली बहाल करने में जुटा कर्मचारी मौत के आगोश में समा गया। हादसे से जिला कुल्लू का सुचैहण गांव शोक में डूब गया है। जिला कुल्लू की उपतहसील सैंज में बिजली आपूर्ति बहाल कर रहे लाइनमैन की बुधवार को खंभे से गिरकर मौत हो गई। तीन दिन से लगातार हो रही बर्फबारी से उपतहसील सैंज में अंधेरा पसरा हुआ। बुधवार को सैंज विद्युत बोर्ड के आदेशों पर कर्मचारी इलाके में बिजली की लाइनें दुरुस्त करे रहे थे।…
Read Moreतीन सौ गांवों में बिजली-पानी ठप
कुल्लू। फलों की घाटी से मशहूर कुल्लू जिला केकिसानों और बागवानों के लिए खुशियां लेकर आई ताजा बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तीन दिन से लगातार बारिश और बर्फबारी से जिला की रफ्तार रुक गई है। सड़कें बंद हैं और बिजली तथा पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। जिला की करीब 80 पंचायतों के 300 गांव हिमपात के चलते प्रभावित हैं। बाह्य सराज की 58 पंचायतें पूरी तरह जिला मुख्यालय से कट गई हैं। लोगों को अपने जरूरी काम निपटाने के लिए मंडी होकर आना पड़ रहा…
Read Moreसरवरी बाजार में भूस्खलन से भारी नुकसान
कुल्लू। जिला कुल्लू में लगातार बारिश और बर्फबारी से भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला में कई जगहों पर भूस्खलन से लोग परेशान हैं। कुल्लू शहर में दोपहर करीब तीन बजे सुलतानपुर की ओर बाया शीतला मंदिर जाने वाले रास्ते पर एक डंगा धंसने से करीब एक दर्जन से अधिक मकानों को खतरा पैदा हो गया है। सड़क धंसने से मलबा सरवरी बाजार में दो मकानों के ऊपर आ गिरा। मलबे की चपेट में आकर एक कार और दो बाइक तथा एक स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए। शहर में…
Read Moreमनाली में तीसरे दिन भी बत्ती गुल
मनाली (कुल्लू)। एशिया की टाप टेन पर्यटन स्थलों में शामिल पर्यटन नगरी मनाली में 60 सेंटीमीटर हिमपात से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पर्यटन नगरी मनाली में बुधवार को तीसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही है। यातायात सुविधा तथा पेयजल सेवाओं के चरमराने से आम जनता और सैलानियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। कुल्लू-मनाली मार्ग के बाधित होने से पर्यटन नगरी के लोग और पर्यटक जरूरी वस्तुओं के लिए तरसते रहे हैं। मनाली में बर्फबारी से जहां अधिकतर दुकानें बंद रहीं तो…
Read Moreबर्फ की आगोश में समाया ग्राहण गांव
कुल्लू। बर्फबारी से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कुल्लू के गांवों में भी जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है। मणिकर्ण घाटी का दूर-दराज गांव ग्राहण बर्फ की आगोश में समा गया है। यहां करीब 6 फुट तक बर्फ बताई जा रही है। आलम यह है कि लोग मरीजों को डिस्पेंसरी तक पहुंचाने में असमर्थ हैं। यहां खोला गया हेल्थ सब सेंटर गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर है। इसे ग्रामीणों की बदकिस्मती ही कहें कि ग्राहण गांव अभी तक सड़क सुविधा से भी नहीं जुड़ पाया है।…
Read Moreजिला के 37 सड़कों पर यातायात ठप
कुल्लू। तीन दिन से जारी हिमपात के चलते जिला के 37 सड़क मार्गों पर यातायात ठप पड़ गया है। कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे पर अभी छोटे वाहन दौड़ रहे हैं। लेकिन बसों की आवाजाही यहां भी बंद है। राज्य मार्ग-11 औट-लुहरी भी बंद चल रहा है। भारी बर्फबारी से तीसरे दिन बुधवार को जिला में 37 मार्गों में यातायात सुविधा बंद हो गई है। इसमें से करीब दो दर्जन मार्गाें पर 72 घंटों से बस सेवा बंद पड़ी है। ग्रामीण इलाकों में 20 से 60 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची चौकीखास
बडूही: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत चौकीखास पहुंच कर पंचायत का मुआयना किया। टीम ने इस गांव में पीडि़त के परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां वितरित करके इसके लक्षणों व दवा संबंधी जरूरी जानकारी दी। गौरतलब है कि चौकीखास में स्वाइन फ्लू फैलने की खबर को पंजाब केसरी ने प्रमुखता से उठाया था जिसका संज्ञान लेते हुए विभाग की टीम यहां महामारी की रोकथाम व इससे प्रभावित लोगों के लिए चौकीखास पहुंची थी। इसके तहत पीडि़त के परिजनों एवं आसपास के लोगों को पंचायत नुमाइंदों…
Read Moreकमलेश को मिली जिलाध्यक्ष की कमान
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ में इंटक के जिलाध्यक्ष जगतराम शर्मा की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान इंटक के बैनर तले कार्यकर्ताआें और सहायिकाओं की एक जिला कमेटी का गठन किया गया। कमेटी अध्यक्ष के रूप में कमलेश कुमारी को चुना गया। उर्मिला सैणी को महासचिव पद की कमान दी गई है। अंबिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगी, जबकि संतोष कुमारी और नीतू राणा उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। प्रोमिला ठाकुर कोषाध्यक्ष होंगी और रतनी देवी को प्रेस सचिव का जिम्मा सौंपा गया। राज कुमार…
Read Moreमेहनती छात्रों को मिला सम्मान
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भद्रकाली में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की खूब धूम रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की ज्योति प्रज्वलित कर की गई। समारोह में गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूली बच्चों में उत्साह एवं प्रतियोगिता की भावना बढ़ाते हैं। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय एवं जनहित में कई कार्य कर रही है। सरकार ने गुणात्मक एवं रोजगारपरक शिक्षा पर जोर दिया है। उन्होंने…
Read More