जेनरिक दवाओं पर भारी पड़ रहे ‘मेडिकल माफिया’

मेडिकल माफिया’ के हौसले इतने बुलंद हैं कि जन औषधि की दुकानें दम तोड़ गईं। ये इतने सक्रिय हैं कि सरकार भी घुटनों के बल हो गई है। जन औषधि केंद्रों पर ताले लटके हैं। योजना शुरू होने से पहले ही इस बात का अंदेशा था, जो साबित भी हो गया। इंदिरा मेडिकल कॉलेज और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में जन औषधि केंद्र बंद हो गए हैं। आखिर किसके इशारे पर इनके शटर डाउन कर दिए गए, यह सवाल वे लोग कर रहे हैं जो सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए…

Read More

सैकड़ों मकानों के निर्माण की जांच शुरू

शिमला। ढली-संजौली बाईपास रोड पर बनी तीन सौ से ज्यादा मकानों की आवासीय कालोनी और निर्माणाधीन भवनों के नक्शों की जांच शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मिली अवैध कब्जों की शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उपायुक्त ने जांच का जिम्मा एसडीएम ग्रामीण को सौंपा है। एसडीएम को पंद्रह दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर यहां नक्शों को जांचने के लिए टीम तैयार कर ली है। बाईपास…

Read More

स्वचालित सीढ़ियों के साथ पार्किंग भी मिलेगी

शिमला। राजधानी में स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा के साथ पार्किंग मुहैया कराने की योजना पर काम शुरू हो गया है। तीन जगह बहुमंजिला पार्किंगों का निर्माण होना है। यहां करीब पंद्रह सौ गाड़ियों को खड़ा करने की जगह मिलेगी। विभिन्न वार्डों में आधा दर्जन छोटी-छोटी पार्किंगों का निर्माण भी जारी है। लिफ्ट, छोटा शिमला और संजौली में बहुमंजिला पार्किंगों का निर्माण किया जा रहा है। बीओटी आधार पर इनका निर्माण हो रहा है। संजौली में आठ मंजिला पार्किंग बनाई जा रही है। इसमें एक समय में साढ़े चार सौ वाहन…

Read More

होटल के लिए कत्ल कर दिए हरे-भरे पेड़

शिमला। जुन्गा कोटी रेंज में एक होटल के निर्माण के लिए कई हरे-भरे पेड़ों के कत्ल का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता स्थानीय चमनलाल का दावा है कि वन महकमे में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वन महकमे के जिम्मेदार अफसरों ने घटनास्थल का दौरा करने की जरूरत भी नहीं समझी। इसके पीछे की वजह जो भी रही हो, पेड़ कटान के कुछ दिन बाद प्लाट तक रातोंरात सड़क भी बना दी गई। यह सड़क वन भूमि से होते हुए गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर वन…

Read More

बर्फ से लोनिवि गोहर को पांच करोड़ की चपत

गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर में बर्फबारी से सड़कों को हुए नुकसान से लोक निर्माण विभाग को पांच करोड़ की चपत लगी है। विभाग के तीन उपमंडलों गोहर, जंजैहली और बालीचौकी में बर्फबारी से सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। लोनिवि के गोहर मंडल में तीनों उपमंडलों में हुए नुकसान की रिपोर्ट पहुंच गई है। विभाग नुकसान फाइनल कर इसे सरकार को भेजने की तैयारी में है। इस बार बर्फ ने जंजैहली और बालीचौकी उपमंडलों की सड़कों को खासा नुकसान पहुंचाया है। जगह-जगह सड़कों पर से टारिंग उखड़ गई है…

Read More

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल को फिर रेड सिगनल

जोगिंद्रनगर (मंडी)। सुरक्षा और पर्यटन की दृष्टि से देश में अहम रोल अदा करने वाली जोगिंद्रनगर से पठानकोट रेलवे लाइन को ब्राडगेज तथा विस्तारीकरण करने का मामला एक बार फिर अधर में लटक गया है। मंगलवार को पेश किए गए रेल बजट से एक बार फिर जनता को मायूसी ही हाथ लगी है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस रेल लाइन को बड़ी लाइन में तबदील करने और सुरक्षा की दृष्टि से भी इसके विस्तारीकरण को लेकर समय-समय पर मांग उठती रही है। इस बार भी रेल बजट में जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेल…

Read More

नारला कालेज में होनहार विद्यार्थियों को नवाजा

पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय नारला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य केसी वैद्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर साल भर की गतिविधियों व उपलब्ध्यिों के बारे में जानकारी दी। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसमें एससीए अध्यक्ष भवन कुमार, उपाध्यक्ष किरन, महासचिव सुनील कुमार, सह सचिव…

Read More

मोबाइल दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

सरकाघाट (मंडी)। नगर पंचायत सरकाघाट क्षेत्र में गत रात को चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाकर नकदी, कंप्यूटर, सिम कार्ड व अन्य उड़ा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौणु गांव निवासी कुलदीप राणा गत सोमवार देर शाम दुकान बंद कर घर गए थे। रोज की भांति मंगलवार सुबह जब कुलदीप ने अपनी दुकान खोली तो अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा देख कर वह हैरान रह गए। दुकान के गल्ले से दो हजार रुपये की नकदी, कंप्यूटर व 40 सिम…

Read More

अवैध कटान मामले में 74 और लाग पकड़े

सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत वन मंडल के जयदेवी परिक्षेत्र में अवैध कटान मामले में पुलिस ने रविवार को दो ट्रैक्टरों से 18 लाग बरामद किए थे, वहीं आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने 24 लाग बरामद करने के बाद मंगलवार को 74 लाग और बरामद करने में सफलता पाई है। इसके बाद पकड़े गए लाग की कुल संख्या 116 हो गई है। पकड़ी गई यह सारी लकड़ी जयदेवी वन परिक्षेत्र में करीब 40 चीड़, सफेदा और च्यूली के पेड़ों को काट कर एकत्रित की गई है। इसे कटवाने…

Read More

अत्याचार पीड़ितों के परिजनों की पेंशन में वृद्धि

बिलासपुर। अनुसूचित जाति, जनजाति अधिनियम-1989 के तहत इस वर्ग से संबंधित लोगों को सरकार ने राहत प्रदान की है। सरकार ने इस अधिनियम के तहत मिलने वाली राशि में वृद्धि की है। इस बारे में जिला कल्याण अधिकारियों को सरकार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कल्याण अधिकारी बिलासपुर संजीव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति, जन जाति से संबधित व्यक्ति की हत्या और बलात्कार के बाद हुई मौत के बादउसके एक आश्रित को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की पेंशन प्रदान की…

Read More