किसका खून हुआ अब आपको नहीं लगेगा पता

शिमला। आपके शहर में कत्ल हुआ.. किसका हुआ और कौन है आरोपी? यह जानने के लिए आपको आरोपी की सजा निर्धारित होने तक इंतजार करना होगा। इतना ही नहीं छोटे से छोटे अपराध में भी शिकायतकर्ता और आरोपी का नाम अब सार्वजनिक नहीं होगा। किसके घर चोरी हुई उसका नाम भी छिपा दिया जाएगा। अगर किसी की गाड़ी भी चोरी होती है तो वह भी पब्लिक के सामने नहीं लाया जाएगा। जिस थाना क्षेत्र में वारदात हुई है केवल वही जानकारियां सार्वजनिक होंगी, लेकिन इसमें न ही आरोपी और न…

Read More

हादसे के बाद तुरंत फोटोग्राफी करेगी पुलिस

शिमला। गाड़ियों की टक्कर के बाद लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाएगी। हादसे के बाद तब तक चालक गाड़ी नहीं हटाते जब तक फोटोग्राफ नहीं हो जाते। इस प्रक्रिया में कई मर्तबा एक घंटे से अधिक का वक्त लग जाता है। सर्कुलर रोड की संकरी सड़कें होने के कारण गाड़ियों दोनों ओर से गुजर नहीं पाती। अब महकमा कर्मचारियों को वीडियो कैमरे मुहैया करवा रहा है। इस तरह की घटना होने पर पुलिस ही मौके पर गाड़ियों के फोटोग्राफ लेगी और तुरंत दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटा दिया जाएगा।…

Read More

सबलेट की तो फिर नहीं मिलेगी!

शिमला। नगर निगम की दुकानों को सबलेट करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। निगम को जानकारी मिली है कि एक हजार में से करीब दो सौ दुकानों की सबलेटिंग कारोबारियों ने की है। हालांकि, निगम अभी इसके आंकड़ा जुटा रहा है। दुकान किस कारोबारी को दी है तथा वर्तमान में कौन दुकान में कारोबार कर रहा है। इसका लेखाजोखा बन रहा है। दुकान का मालिक और वर्तमान कारोबार करने वाले कारोबारी अगर अलग-अलग निकलते हैं तो वर्तमान वाले कारोबारी के नाम दुकान कर दी जाएगी।…

Read More

एचएएस परीक्षा ; बर्फ की टेंशन बिना पहुंचे सेंटर

शिमला। सेंटर आफ एक्सीलेंस कालेज (संजौली) में एचएएस परीक्षा को व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कालेज परिसर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क और रास्तों से बर्फ हटा दी गई है। बर्फबारी के कारण मुख्य सड़क और रास्ते पर बर्फ ही बर्फ थी। ऐसे में अभ्यर्थियों को यहां पहुंचने की टेंशन सता रही थी। यहां करीब 150 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेंटरों में परीक्षा के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को आयोग के सचिव आरएन बत्ता ने दौरा किया। उन्होंने कॉलेज में परीक्षा के लिए किए इंतजाम…

Read More

कुफरी और नौहली से दो लाख की केबल चोरी

उरला (मंडी)। पधर उपमंडल में एक माह के भीतर टेलीफोन केबल चोरी होने का पांचवां मामला प्रकाश में आया है। बीते वीरवार रात्रि को चोरों ने दूरभाष केंद्र के अंतर्गत अलग-अलग पेयर की ढाई किलोमीटर तथा दूरभाष केंद्र नौहली के अधीन दो पेयर की तीन सौ मीटर केबल चुरा ली। भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार चुराई गई केबल की कीमत लगभग दो लाख रुपये है। दूरसंचार निगम उपमंडल जोगिंद्रनगर के जेटीओ राजेश ठाकुर ने बताया कि केबल चोरी की शिकायत पुलिस को आनलाइन दे दी गई है।…

Read More

रिवालसर को उपतहसील का दर्जा दिलाएंगे

रिवालसर (मंडी)। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने अभिभावकों तथा अध्यापकों का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को हमेशा आगे बढ़ने की भावना के लिए प्रेरित करें ताकि वे आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में हर चुनौती का सुगमता से मुकाबला करने में सक्षम हो सकें। शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि रिवालसर तथा आसपास के क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया हुआ है तथा वर्तमान में इस क्षेत्र में…

Read More

अवाहदेवी बाजार में 60,000 की चोरी

मंडी। सरकाघाट के अवाहदेवी बाजार में चोरों ने इलेक्ट्रानिक्स की एक दुकान से मोबाइल, एक कंप्यूटर तथा मोबाइल रिपेयर का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने सरकाघाट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सरकाघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत रात चोरों ने अवाहदेवी बाजार में दिनेश कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी परसदा डाकघर रोपड़ी की दुकान से पंद्रह मोबाइल, एक कंप्यूटर, यूपीएस तथा मोबाइल रिपेयर करने का अन्य सामान ले उड़े। चोरी हुए सामान की कुल लागत…

Read More

तो क्या लैप्स हो जाएगा बजट

बिलासपुर। प्रारंभिक शिक्षा के तहत स्कूल और कार्यालयों से संबंधित बजट समय पर खर्च नहीं करना महंगा साबित हो सकता है। 28 फरवरी तक यदि बजट खर्च नहीं किया गया तो लैप्स हो जाएगा। आन लाइन बैंकिंग प्रणाली के तहत शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्कूलों और खंड अधिकारियों को लाखों रुपए का बजट जारी किया है। कई अधिकारियों ने अभी तक बजट का आहरण नहीं किया। शिक्षा उप निदेशक ने इस बारे सख्त निर्देश जारी करते हुए बजट 28 फरवरी से पहले आहरण करने को कहा है। प्रारंभिक शिक्षा उप…

Read More

घुमारवीं में आधार कार्ड कार्यालय पर ताला

घुमारवीं/ भगेड़ (बिलासपुर)। जिला प्रशासन आधार कार्ड बनवाने बारे लोगों को जागरूक करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर रहा है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए विज्ञापनों और अन्य कार्यक्रमों पर भारी खर्चा हो रहा है लेकिन, आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। तीन महीने से सेवा दे रहे आधार कार्ड कर्मियों को वेतन नहीं मिला। इससे क्षुब्ध कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। इसका सीधा असर आम व्यक्तियों पर देखने को मिल रहा है। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत घुमारवीं स्थित…

Read More

रंगे हाथ खनन करते धरे दो ट्रैक्टर

बिलासपुर। अवैध खनन को अंजाम दे रहे खनन माफिया की अब खैर नहीं है। खनन विभाग ने खनन माफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को खनन विभाग ने भराड़ी में खनन कार्य में लगे दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथ दबोचा। विभाग ने मौके पर ही चालान कर 9 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। खनन विभाग की इस कार्रवाई को लेकर भराड़ी में काफी हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार खनन विभाग को अवैध खनन को भराड़ी में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही है। इस पर विभाग…

Read More