अवाहदेवी बाजार में 60,000 की चोरी

मंडी। सरकाघाट के अवाहदेवी बाजार में चोरों ने इलेक्ट्रानिक्स की एक दुकान से मोबाइल, एक कंप्यूटर तथा मोबाइल रिपेयर का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने सरकाघाट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सरकाघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत रात चोरों ने अवाहदेवी बाजार में दिनेश कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी परसदा डाकघर रोपड़ी की दुकान से पंद्रह मोबाइल, एक कंप्यूटर, यूपीएस तथा मोबाइल रिपेयर करने का अन्य सामान ले उड़े। चोरी हुए सामान की कुल लागत 60,000 रुपये आंकी गई है। शुक्रवार को पुलिस थाना सरकाघाट पहुंचकर पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इधर, पुष्टि करते हुए एसएचओ भादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Related posts