बद्दी स्कूल का चौकीदार निलंबित

बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी के चौकीदार जीत राम को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। चौकीदार पर ड्यूटी में कोताही बरतने पर विभाग ने यह फैसला लिया है। इस दौरान उसे जिला मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय से संबंध कर दिया है। 21 जनवरी को बद्दी विद्यालय की प्रधानाचार्य का कार्यालय उस समय जल गया जब चौकीदार जीत राम रात्रि की ड्यूटी दे रहा था। बताया जा रहा है कि चौकीदार रात को सोया रहा और कुछ शरारती लोगों ने प्रधानाचार्य के कार्यालय को आग…

Read More

विदेशी निवेश के विरोध में उतरा किसान संघ

नाहन (सिरमौर)। भारतीय किसान संघ की जिला इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र एवं राज्य सरकारों से किसानों की मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिला इकाई के अध्यक्ष मामचंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित विरोध रैली चौगान ग्राउंड से उपायुक्त कार्यालय तक गई। उन्होेंने उपायुक्त को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश का हिमाचल किसान संघ विरोध करता है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। किसानों के लंबित ऋणों को प्रदेश सरकार…

Read More

घंडूरी के जंगलों में वन माफिया का आतंक

नौहराधार (सिरमौर)। वन काटुओं ने विभाग तथा सरकारी नियमों को दरकिनार कर क्षेत्र के एक जंगल से करीब दो दर्जन पेड़ों को काट डाला। चूड़धार वन परिक्षेत्र के तहत पंचायत घंडूरी के तलागना के जंगल में हुई इस कार्रवाई से फिलहाल वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों को हलाक करने की घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। इस बाबत बीओ नौहराधार भगवान सिंह ने बताया कि छानबीन के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। विभाग ने कटे…

Read More

क्रशर कार्यालय में लाखों की लूट का मामला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले के गिरीपार क्षेत्र मानपुर देवड़ा क्रशर कार्यालय और देहरादून के खुदानीवाला प्रापर्टी डीलर लूट कांड में कुछ समानताएं बताई जा रही हैं। जिससे दोनों पड़ोसी राज्यों में एक ही डकैत गिरोह के सक्रिय रहने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए हिमाचल और उत्तराखंड पुलिस टीमें जांच में एक-दूसरे के साथ समन्वय बना रही हैं। दोनों मामलों में लुटेरों की संख्या 7-7 रही है। दोनों पड़ोसी राज्यों की पुलिस टीमें लूट कांड की जांच में आपसी सहयोग कर रही हैं। पांवटा से पुलिस जांच टीमें पड़ोसी…

Read More

तालाब में रहस्यमयी ढंग से मरी सैकड़ों मछलियां

सराहां (सिरमौर)। क्षेत्र के प्राचीन तथा प्रसिद्ध तालाब में एकसाथ भारी संख्या में मछलियां मृत मिली हैं। पच्छाद क्षेत्र के तहत आने वाली बजगा पंचायत के इस ऐतिहासिक तालाब, गागल-शिकोर में राह चलते लोगों के रौंगटे उस वक्त खड़े हो गए जब सैकड़ों की संख्या में मृत मछलियां तालाब के ऊपर दिखाई दीं। मछलियां कैसे मरी हैं तथा इतनी संख्या में किसने इन मछलियों को नुकसान पहुंचाया इसकी छानबीन चल रही है। हालांकि क्षेत्र के कई जानकार इस घटना को हाल ही में हुई भारी वर्षा से जोड़कर देख रहे…

Read More

इलाके में बढ़ाएं महिला पुलिस की गश्त

नाहन (सिरमौर)। पुलिस की अपराध समीक्षा की मासिक बैठक जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों थाना और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया। बैठक में जिला में अन्वेषणाधीन आपराधिक मामलों व जांचधीन शिकायत पत्रों की समीक्षा करते हुए सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि आपराधिक मामलों व शिकायत पत्रों का निपटारा निर्धारित अवधि में सुनिश्चित किया जाए।…

Read More

सफाई व्यवस्था का जिम्मा ठेके पर

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन ने शुक्रवार को आम बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आदेश पारित किए। बैठक में कुछ पार्षदों को छोड़कर सभी ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता भारती अग्रवाल ने की। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इससे पूर्व हाउस में कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था ढर्रे पर लाने तथा उसे चकाचक करने के लिए परिषद ने अपने सभी सफाई कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल…

Read More

बीपीएल चयन पर विवाद

सराहां (सिरमौर)। विकास खंड पच्छाद की बाग पशोग पंचायत में बीपीएल परिवारों के चयन को लेकर शुक्रवार को बवाल मच गया। शुक्रवार को बीपीएल परिवारों के चयन को लेकर बाग पशोग पंचायत में ग्राम सभा आयोजित हुई। कुछ ग्रामीणों ने पंचायत में बीपीएल चयन को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज की। इस पूरे मामले पर पंचायत प्रधान विजयकांत शर्मा ने बताया कि पंचायत ने बीपीएल परिवारों का चयन पारदर्शिता के साथ किया है। धांधली किए जाने की बात गलत है। यह आरोप बेबुनियाद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसे लेकर…

Read More

एससीए ने मुख्यमंत्री को सौंपी विवि प्रशासन के खिलाफ चार्जशीट

एससीए ने मुख्यमंत्री को सौंपी विवि प्रशासन के खिलाफ चार्जशीट

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एससीए ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एक चार्जशीट तैयार कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सौंपी है। आज प्रदेश विश्वविद्यालय की एससीए ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए 11 पृष्ठ की चार्जशीट सौंपी। चार्जशीट सौंपने के साथ ही एससीए ने उचित कार्रवाई की मांग की। चार्जशीट में एससीए ने कुल 14 बिंदुओं को शामिल किया है जिसमें विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितताओं को उजागर किया गया…

Read More

मौत के बाद भी राहत नहीं देता आईजीएमसी

शिमला। आईजीएमसी में मौत के बाद मरीज के शव को घर पहुंचाना आसान काम नहीं। यहां जरूरत मंदों के नाम पर खोली गई रेडक्रास संस्था खाना पूर्ति का काम कर रही है। संस्था के पास न समय पर एंबुलेंस मिलती है और न ही जरूरतमंदों को सहायता। अस्पताल प्रबंधन के पास भी डेडबाडी वैन नहीं है। पहले से ही दुखी परिवार को मजबूरी में अधिक पैसे देकर टैक्सी करनी पड़ती है। आज तक रेडक्रास एक शव वाहन नहीं दे पाया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल कार्यकारिणी सदस्य करन नंदा…

Read More