बिझड़ी (हमीरपुर)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपूर्ण स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाया जा रहा है। वहीं विभागीय आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है। बिझड़ी सलौणी सड़क मार्ग के किनारे सोहारी में विभाग द्वारा खराब दवाइयों की खेप सड़क के किनारे फेंकी गई हैं। पर्यावरण दूषित हो रहा है। विभागीय नियमों को भी दरकिनार किया गया है। सवाल खड़ा होता है कि आखिर दवाइयों को फेंकने की नौबत क्यों आई। दवाइयों का समय पर उपयोग क्यों नहीं किया गया। जरूरत मंद मरीजों को आवंटित क्यों नहीं की गईं? बिझड़ी सलौणी…
Read MoreMonth: February 2013
शराबी चालकों पर कसी पुलिस ने लगाम
टौणीदेवी (हमीरपुर)। यातायात पुलिस ने कोट व टौणीदेवी में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के चालान काटे तथा गाड़ियों का निरीक्षण किया। पुलिस ने आगामी दिनों भी अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया है जिससे शराबी चालकों से कड़ाई से निपटा जा सके। यातायात पुलिस प्रभारी एएसआई जगवीर सिंह ने नेतृत्व में टीम ने वीरवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर पहले कोट चौक व उसके बाद टौणीदेवी के ऊहल चौक पर गाड़ियों का निरीक्षण किया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले आधा दर्जन चालकों के चालान किए गए।…
Read Moreकर्मचारी पर सवा लाख के गोलमाल का आरोप
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के अंतर्गत एक निजी संस्थान ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ सवा लाख रुपए की राशि का गबन करने का मामला दर्ज करवाया है। संस्थान प्रबंधन ने बड़सर पुलिस के पास वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने संस्थान कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साईं राम एजूकेशन ट्रस्ट टिप्पर तहसील बड़सर जिला हमीपुर ने बड़सर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके संस्थान में कार्यरत कर्मचारी मदन लाल पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव टिब्बी डाकघर कुठेडा तहसील…
Read Moreगृह कर न चुकाने वालों पर गिरेगी गाज
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर नगर पंचायत की बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मेें नपं के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। नपं ने लंबे समय से दुकानों का किराया न चुकाने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई को लेकर खाका तैयार कर लिया है। बैठक में डिफाल्टर दुकानदारों से दुकानें छीनने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। मनोज कुमार ने बताया कि करीब तीन दर्जन दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय से दुकानों का किराया नहीं चुकाया है। दस हजार से ऊपर की बकाया राशि वाले…
Read Moreआरोपी ने मात्र मोबाइल चुराने की बात स्वीकारी
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के लोहाणी गांव के पास संदीप चौहान उर्फ सोनू हत्याकांड मामले में आरोपी ने अभी तक मात्र मोबाइल उठाने की बात स्वीकार की है लेकिन हत्या करने से इन्कार किया जा रहा है। पुलिस ने मोबाइल की दो सिमें बरामद कर ली जिन्हें आरोपी ने घटना स्थल से चार सौ मीटर दूरी पर फेंक दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मोबाइल की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर को संदीप चौहान उर्फ सोनू की लोहाणी गांव के…
Read Moreलुटेरों के गिरेबान तक जल्द पहुंचने का दावा
नालागढ़ (सोलन)। लुटेरों के गिरेबान तक पहुंचने में नालागढ़ पुलिस बस एक कदम दूर होने का दावा कर रही है। लूट के शिकार बने एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर से पुलिस ने पूछताछ में कई अहम सुराग हासिल किए और उसने पुलिस को लुटेरों की पहचान बता दी है। अब पुलिस लुटेरों तक पहुंचने के लिए स्कैच का भी सहारा ले सकती है। अमन पुत्र गुरदयाल निवासी गांव हरदोनमहोत, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़, पंजाब एयरटेल का डिस्ट्रीब्यूटर है। वह 4 फरवरी को बागवानियां स्थित मुख्य कार्यालय से 4.50 लाख रुपये कैश लेकर…
Read Moreगत्ता उद्योग पर संकट के बादल
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ की बैठक में गत्ता उद्योग पर छा रहे संकट पर चिंता जताई। वक्ताओं का कहना था कि अगर प्रदेश व केंद्र सरकार ने गत्ता उद्योग के उत्थान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में प्रदेश से गत्ता उद्योग का नामोनिशान मिट जाएगा। बद्दी में प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कई वर्षों उद्योग में लगने वाले कच्चे माल के रेट तो बढ़ रहे हैं लेकिन तैयार माल के रेट में कोई बढ़ोतरी…
Read Moreपुलिस भर्ती परीक्षा का नहीं निकला परिणाम
सोलन। युवाओं का पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना अधर में है। 18 अगस्त 2012 को ग्राउंड पास करके लिखित परीक्षा देने वाले 1870 प्रार्थी परीक्षा परिणाम के इंतजार में हैं। लिखित परीक्षा 23 सितंबर को जिला पुलिस मुख्यालय में हो चुकी है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी रिजल्ट घोषित न होने से युवाओं में रोष है। प्रदेश सरकार और पुलिस से युवाओं ने जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है। सोलन के बाईपास में रहने वाले सुनील, सेरी गांव के अंकित, जौणाजी के सुनील, कथेड़ के…
Read More70 इकाइयां बंद होने की कगार पर
बद्दी (सोलन)। गत्ता उद्योग संघ की बैठक में बाहरी राज्यों से आने वाले कच्चे माल के उद्योगों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। संघ का तर्क है कि गत्ता उत्पादन के लिए 80 फीसदी कच्चा माल बाहरी प्रदेशों से आ रहा है, लेकिन मनमानी कीमतों के चलते प्रदेश के गत्ता उद्योग की करीब 70 इकाइयां बंद होने के कगार पर हैं। कुंभ मेले के दौरान यूपी से आने वाले कच्चे माल की कीमतें अचानक बढ़ा दी हैं। नतीजतन बाजार में तय रेट देना मुश्किल हो रहा है। बैठक में…
Read Moreकुमारहट्टी-नाहन का सफर होगा महंगा
भोजनगर (सोलन)। रात्रि बस सेवा में किराए की बढ़ोतरी के बाद सोलन से होकर कुमारहट्टी-नाहन सुपरहाइवे का सफर भी महंगा होने वाला है। यहां तीन बैरियर लगने वाले हैं। एक मार्च से कुमारहट्टी में छावनी परिषद डगशाई का टोल टैक्स बैरियर लगने वाला है। छावनी परिषद कुमारहट्टी के साथ-साथ धर्मपुर के निकट दोसड़का से डगशाई व अन्हेच से डगशाई सड़क में भी बैरियर लगाने की योजना है जिसके तहत अन्हेच और दोसड़का में बैरियर लगाया जाएगा। वहीं 72 किलोमीटर लंबे सुपर हाइवे पर दोपहिया वाहनों को छोड़ कर सभी प्रकार…
Read More