रोजगार चाहिए तो टाहलीवाल आइए

ऊना। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के रॉयल गार्डन में 17 फरवरी को मेगा रोजगार मेले को लेकर जिला के युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। देश की जानी मानी 50 से अधिक कंपनियां अपने उद्यमों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इस मेले में युवाओं का चयन करेंगी। रोजगार मेले के प्रमुख सूत्रधार उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री हैं और उन्हीं के निर्देशों पर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे उद्योग मंत्री इस…

Read More

कृषि कारोबारियों की टेंशन दूर

ऊना। जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात से हो रही बारिश से ऊना में जहां मौसम काफी सर्द हो गया है, वहीं कृषि कारोबार के लिए यह बारिश वरदान मानी जा रही है। इससे कृषि उत्पादन उम्दा होने की उम्मीद है। पानी की कमी से रात को भीषण सर्दी और दिन में धूप का प्रकोप सह रही फसलें मुरझाने लग गई थीं। ऊना में शुक्रवार को दिन में हलकी बूंदाबांदी के बाद रात को शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। इससे कृषि कारोबारियों की टेंशन दूर हो…

Read More

बनिका ने पहना मिस फेयरवेल का ताज

रामपुर बुशहर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में विदाई समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। शनिवार को आयोजित समारोह में जमा दो कक्षा की छात्रा बनिका को मिस फेयरवेल चुना गया। जबकि, कृति शुक्ला फर्स्ट रनरअप और रीना तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य योगेंद्र मखैक ने छात्रा को मिस फेयरवेल का ताज पहनाया और उन्हें बधाई दी। मिस फेयरवेल स्पर्धा में वीना, दीक्षा, रविशा, मोनिका, सोनाली, वैशाली, वनीता समेत बारहवीं कक्षा की 42 छात्राओं ने भाग लिया। विदाई समारोह का आयोजन ग्यारहवीं कक्षा की दिव्या, शैफाली, मनिका, रवीना, प्रियंका, श्रुति…

Read More

किन्नौर में पीछा नहीं छोड़ रहीं मुसीबतें

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर में मुसीबतें लोगों का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी पिछली बर्फबारी से ठप जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा था कि दोबारा बर्फबारी से जीवन की रफ्तार थम गई है। यहां सड़क, बिजली और पानी ठप है। लाल ढांक में सड़क अवरुद्ध होने से जहां रिकांगपिओ मुख्यालय का अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है, वहीं यहां शुक्रवार रात से बिजली भी गुल है। ताजा हिमपात से पूरे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का…

Read More

किन्नौर में 23 तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे सैकड़ों छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। भारी बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में 23 फरवरी तक अवकाश घोषणा कर दी है। किन्नौर के डीसी कै. जेम पठानिया ने बताया कि पहले 16 फरवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन, फिर से बर्फबारी होने के कारण अवकाश को 23 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। 17 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के बाद किन्नौर में सभी ग्रामीण रूट पूर्ण रूप से…

Read More

सांगला सड़क पर हिमखंड, रास्ते में फंसे लोग

रिकांगपिओ (किन्नौर)। सांगला संपर्क सड़क पर दो स्थानों पर हिमखंड गिरने से सांगला के एक ही परिवार के चार सदस्य बीच रास्ते में फंस हुए हैं। सांगला निवासी इंद्र सुख, सुशील कुमार, सूर्य मनी और ममता दस घंटे से सांगला संपर्क सड़क पर स्थित एक मंदिर में शरण लिए हुए हैं। परिवार के सभी सदस्य महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी आए थे। जिला उपायुक्त जेएम पठानिया ने बताया कि इन लोगों से मोबाइल पर बराबर संपर्क जारी है। लोगाें के पास खाने को आलू होने के साथ ही ठंड…

Read More

सुन्नी के कोटला में कार गिरी, एक की मौत

सुन्नी(शिमला) थाना ढली की सुन्नी चौकी के तहत कोटला पंचायत के बधार गांव के पास शनिवार दोपहर बाद एक कोटला से थाची की ओर जा रही एक मारुति कार नंबर एचपी-51-1687 सड़क से बाहर हो कर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार कोटला गांव के दलीप कुमार और लेख राज को चोटें आई। लेख राज गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी भेजा गया। रास्ते में लेख राज उम्र 32 साल की मौत हो गई, अस्पताल…

Read More

मनमोहन सरकार बन गई है महंगाई की महामारी’

बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पेट्रोल व डीजल के दामों में हुई वृद्धि को लेकर कांग्रेस पर आज हमला करते हुए कहा कि मनमोहन सरकार महंगाई की महामारी बनती जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी इस महंगाई का संसद से सड़क तक मुद्दा उठाएगी। नकवी ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम बढाकर कांग्रेस आम आदमी का बोझ बढी रही है। नकवी ने हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले पर बोलते हुए कहा कि इस मामले की सख्ती से जांच होनी चाहिए।

Read More

गौतम का होगा ‘गंभीर’ टेस्ट

गौतम का होगा ‘गंभीर’ टेस्ट

लगातार खराब फार्म के कारण टेस्ट टीम से बाहर कर दिए गए भारतीय ओपनर गौतम गंभीर के पास शनिवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। गंभीर के साथ ही रोहित शर्मा भी मैच में खुद को साबित कर चयनकर्ताओं का ध्यान एक बार फिर अपनी तरफ खींचने की कोशिश करेंगे। शिखर धवन के भारतीय टीम में शामिल होने के कारण गंभीर को भारतीय ‘ए’ टीम की कप्तानी सौंपी गई है। आस्ट्रेलियाई टीम टुकड़ों में भारत पहुंची…

Read More

महिला वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को हरा तीसरे स्थान पर रहा इंग्लैंड

कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के नाबाद 106 रन की मदद से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर महिला वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। तीसरे स्थान के इस प्लेआफ मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 220 रन का स्कोर बनाया जिसे इंग्लैंड ने तीन ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने सुपर सिक्स के अपने आखिरी मैच में भी न्यूजीलैंड को 15 रन से हराया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की हालांकि शुरुआत खराब रही और ओपनर डी वयाट मात्र पांच रन बनाकर…

Read More