रोमांचक मोड़ पर पहुंचा द.अफ्रीका-पाक टेस्ट

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा द.अफ्रीका-पाक टेस्ट

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। मिसबाह उल हक 36 और अजहर अली 45 रनों पर नाबाद हैं। दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस तरह पाकिस्तान को अब तक कुल 112 रनों की बढ़त मिल गई है। जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। द.अफ्रीका के पहली पारी में 326…

Read More

रामपुर की महिला को स्वाइन फ्लू

रामपुर की महिला को स्वाइन फ्लू

शिमला: प्रदेश में स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है। रामपुर की 41 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। महिला को उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। अभी तक प्रदेशभर से बीते 16 दिनों के दौरान 6 मामले स्वाइन फ्लू के सामने आ चुके हैं। यही नहीं स्वाइन फ्लू के कारण अभी तक कुल 6 मौतें हो चुकी हैं। शनिवार को आई.जी.एम.सी. में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए 4 सैंपल लिए गए। इन सैंपलों में से एक रामपुर की…

Read More

थाने नहीं आना चाहते तो एसएमएस करें

हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस प्रशासन ने जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए एसएमएस सेवा शुरू की है। जो लोग पुलिस थाने में आने से कतराते हैं, उन्हें समय पर पुलिस सहायता मिल सके , इसके लिए यह सेवा शुरू की गई है। इससे संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर भी रखी जा सकेगी। एसएमएस सेवा के जरिये तत्काल पुलिस कार्रवाई की जाएगी। एसएमएस सेवा 100 और 9459100100 नंबरों पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने जिलावासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति कहीं संदिग्ध अवस्था में…

Read More

मांग के अनुरूप नहीं पहुंचे राशन कार्ड

हमीरपुर। हमीरपुर में मांग के अनुरूप राशन कार्ड नहीं पहुंचे हैं। कार्ड रिप्लेस करने के लिए अभी भी पांच हजार राशन कार्ड कम पड़ रहे हैं। जिले में करीब 92 हजार राशन कार्ड रिप्लेस किए जाने हैं। नए कार्ड धारकों की संख्या को देखते हुए विभाग ने करीब 1,20,000 हजार कार्डों की डिमांड शिमला भेजी थी। पहली खेप मेें 80 हजार राशन कार्ड जिला हमीरपुर में पहुंचे थे। दो दिन पूर्व ही सात हजार राशन और पहुंचे हैं। अभी भी विभाग को पांच हजार राशन कार्डों की और आवश्यकता है।…

Read More

350 डिफाल्टरों के कट सकते हैं कनेक्शन

विद्युत उपमंडल सुजानपुर के करीब 350 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट सकते हैं। विद्युत बोर्ड इन उपभोक्ताओं का करीब सात लाख रुपये का लेनदार है। इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने 25 फरवरी तक पेंडिंग बिलों का भुगतान नहीं किया तो बोर्ड इनके कनेक्शन काट देगा। इसके लिए विद्युत बोर्ड ने डिफालटरों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बोर्ड के करीब ढाई लाख के बिल व्यावसायिक उपभोक्ताओं के पास पेंडिंग पड़े हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के पास करीब 4.50 लाख के बिलों की राशि अदायगी को शेष है। करीब पांच माह से इन…

Read More

तीन बस रूट पांच माह से बंद, यात्री परेशान

सुजानपुर (हमीरपुर)। परिवहन निगम प्रबंधन ने अलग-अलग डिपुओं के तीन रूट बंद कर दिए हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धर्मपुर से पठानकोट वाया सुजानपुर, धर्मपुर से चंबा वाया सुजानपुर और हारसीपत्तन से कटड़ा वाया सुजानपुर बसें करीब पांच माह से निर्धारित रूटों पर नहीं दौड़ रही हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों में नरेश कुमार, कुलदीप, प्रदीप, कौशल्या, नवीन कुमार, आरती, सोनम, आशा देवी, वीना…

Read More

45 सदस्य कार्यकारिणी में शामिल

धर्मपुर (सोलन)। भाजपा कसौली मंडल की कार्यसमिति का गठन शनिवार को कसौली में किया गया। मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंगला की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में 45 सदस्यों को कार्यसमिति में शामिल किया गया। सिंगला ने बताया कि कार्य समीति में कसौली विस क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है। 45 सदस्यों की कार्यसमिति बनने के पश्चात मंडल के पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। चुने गए 45 सदस्यों में विरेंद्र ठाकुर (चामत भड़ेच), प्रेम ठाकुर (गढ़खल), राजकुमार शर्मा (नारायणी), मदन शांडिल (समोल), मदनमोहन…

Read More

बस दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

दाड़लाघाट (सोलन)। थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत चंडी कश्लोग सड़क मार्ग पर शुक्रवार रात लगभग 7:30 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में चार लोग सवार थे। चालक तथा एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसर रोहित कुमार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि चंडी कश्लोग सड़क मार्ग पर बस नंबर एचपी 11-6504 दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसे चालक कपिल सैन चला रहा था वह मौके से फरार हो गया। बस खराब थी तथा उसे दोपहर को ठीक करवाकर चालक बस को…

Read More

घनौली देहरादून रेलवे लाइन बने तो मिलेगी बहुत सुविधा

नालागढ़ (सोलन)। केंद्र सरकार के इस माह के 26 फरवरी को प्रस्तुत होने वाले रेल बजट से हिमाचल को भी आस बंधी है। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने इस मामले को केंद्रीय रेलवे मंत्री से प्रमुखता से उठाया है और हिमाचल में रेलवे सुविधा की मांग को पुन: दोहराया है। बकौल सांसद वीरेंद्र कश्यप यदि घनौली देहरादून वाया नालागढ़ बद्दी, बरोटीवाला, कालाअंब, पांवटा साहिब रेलवे लाइन बनती है और इस ट्रैक पर रेल दौड़ती है तो इस रेलवे लाइन से एक तो प्रदेश के अधिकांश औद्योगिक…

Read More

विश्व धरोहर को रेल बजट से आस

सोलन। रेल बजट को लेकर इस बार वर्ल्ड कालका-शिमला ट्रैक के लिए भी कुछ नया होने की आस जगी है। आजादी से लेकर आज तक वर्ल्ड हेरिटेज के नाम के सिवाय इसे ज्यादा कुछ नहीं मिला। विश्व धरोहर ट्रेक में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा में कुछ न कुछ कमी देखी गई है। सोलन रेलवे स्टेशन में रोजाना 200 से 250 के करीब यात्री रोजाना आवाजाही करते है। लेकिन इसके बावजूद भी स्टेशन में सुविधाओं का अभाव है। स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार करने वाले यात्रियों को…

Read More