अस्पताल के बाहर लगाए मेडिकल टेस्टों के रेट

करसोग (मंडी)। रोगी कल्याण समिति करसोग की बैठक में नागरिक अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व अन्य मुद्दों चरचा की गई। बैठक में वर्ष 2013-14 के बजट पर विचार विमर्श किया गया। बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर सुदेश कुमार मोक्टा ने की। बैठक में नागरिक अस्पताल करसोग में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के बारे में चरचा की गई। इसमें अस्पताल के लिए बैंड खरीदने, कुर्सियां, बैंच, स्ट्रेचर, ब्हील चेयर, आक्सीजन सिलेंडर, डेंटल क्लीनिक के लिए मशीनें, अस्पताल परिसर में गेट लगाने, खराब पड़े उपकरणों की मरम्मत,…

Read More

शाहतलाई क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

शाहतलाई (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खराब है और एक्सरे करवाना पड़े तो शाहतलाई के अस्पतालों की चौखट पर मायूसी के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगेगा। बाबा बालक नाथ ही तपोभूमि शाहतलाई के कोटधार इलाके में भले ही पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं लेकिन इनमें एक्सरे तक की सुविधा नहीं। ब्लड टेस्ट के लिए खून तो लिया जाता है लेकिन रिपोर्ट बरठीं स्वास्थ्य केंद्र से आने का लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाहतलाई के कोटधार की 14 पंचायत के…

Read More

महंगा पड़ा धुएं के छल्ले उड़ाना

भगेड़ (बिलासपुर)। धुम्रपान करने वाले जरा सावधान हो जाइए। सार्वजनिक स्थानों पर धुएं के छल्ले उड़ाना महंगा पड़ सकता है। घुमारवीं से लेकर भगेड़ तक के इलाके में सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। धुम्रपान के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए पुलिस ने ऐसे लोगों के चालान काटने शुरू कर दिए हैं। पहले दिन एक दर्जन से अधिक लोगों के चालान काटते हुए जुर्माना ठोका गया है। घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले बस अड्डा, दुकान व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने…

Read More

तो किस मोड़ पर पहुंचेगा कोल बांध में आंदोलन

बरमाणा (बिलासपुर)। कोल बांध परियोजना में विस्थापितों का आंदोलन अब किस मोड़ पर जाएगा इसको लेकर यहां चरचा का बाजार गर्म है। अपनी मांगे मनवाने के लिए विस्थापितों को संघर्ष जारी रखना भी अब आसान नहीं होगा। वहीं, निर्माण कार्य के अंतिम पड़ाव पर खड़ी एनटीपीसी की दिक्कतें भी कम होने का नाम नहीं ले रही। विस्थापित पीछे हट नहीं सकते और संघर्ष जारी रखा तो धारा 144 का उल्लंघन हो जाएगा। जिला प्रशासन के लिए भी कानून व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया है। प्रशासन ने प्रोजेक्ट एरिया में…

Read More

लुधियाना में दबोचा वांछित अपराधी

बिलासपुर/शाहतलाई। न्यायालय द्वारा अपराधी घोषित किए गए एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरवरी 2012 में अदालत ने उक्त आरोपी को अपराधी घोषित करते हुए गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। गिरफ्तारी के लिए लुधियाना गई जिला पुलिस की टीम को सफलता मिली। एसपी अनुपम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुमार निवासी भड़ोलियां की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस पीओ सेल के मुख्य आरक्षी करतार सिंह के नेतृत्व…

Read More

एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में सात जवानों के सैंपल लिए

धर्मशाला। जिला कांगड़ा के सपड़ी स्थित एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर में दो स्वाइन फ्लू के मामले पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सात और जवानों के सैंपल लिए हैं। इन्हें विभाग ने आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। सीएमओ डॉ. डीएस गुरंग ने बताया कि विभाग पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। विभाग की टीम ने मामला पॉजिटिव पाए जाने के बाद विशेष दल सपड़ी में तैनात कर दिया है। स्वाइन फ्लू से ग्रसित दो जवानों के सात अन्य साथियों की भी सैंपलिंग की गई है। अन्य जवानों को…

Read More

भरपेट खाना 35 और परांठा 10 रुपये में

धर्मशाला। जिला दंडाधिकारी सी पालरासु ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 के अंतर्गत पूर्व में जारी सभी अधिसूचनाओं का अधिक्रमण करते हुए जिले में खाद्य वस्तुओं की नई दरें लागू की हैं। इसके अंतर्गत अब मुर्गा ब्राइलर ड्रेस्ड 160 रुपये तथा मुर्गा जीवित 100 रुपये में प्रति किलोग्राम मिलेगा। अधिसूचना के अनुसार होटल-ढाबों पर खाने की पूरी खुराक 35 रुपये तथा परांठा भरा हुआ आचार सहित की दर 10 रुपये निर्धारित की गई है। दो पूरी चने सहित प्लेट 20 रुपये, कच्चा दूध 28, दही 35 और…

Read More

प्राध्यापक संघ ने जताया रोष

चंबा। भारत बंद के समर्थन में राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ इकाई ने अपना रोष व्यक्त किया। इसके फलस्वरूप सभी प्राध्यापकों ने काले बिल्ले लगातार विरोध जताया। इस मौके पर एचजीसीटीए के प्रधान शिवदयाल शर्मा, प्रांतीय सचिव प्रो. अश्वनी शर्मा और इकाई सचिव डा. विद्यासागर शर्मा उपस्थित रहे। उन्हाेंने कहा कि विश्वविद्यालय तथा कालेज के राष्ट्रीय संगठन एआईएफयूसीटीओ के आह्वान पर नई पेंशन नीति और महाविद्यालयाें में ठेके पर नियुक्तियों को लेकर सरकार की नीति का एकजुटता से काफी समय से विरोध किया जा रहा है। इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने…

Read More

लकड़ी चुराने से रोका तो पीट डाला वन रक्षक

चंबा। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत वन परिक्षेत्र खजियार में तैनात वन रक्षक सुरजीत पुत्र काली दास निवासी बड़ोल जिला कांगड़ा की शिकायत पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ वन विभाग की लकड़ी चुराने और वन कर्मी से मारपीट करने पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाथो राम पुत्र बालो, सुभाष, तिलक, ओमी, अशोक, चमन और सिंघो 19 फरवरी को चीड़ की लकड़ी चुरा रहे थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने नाकाबंदी के दौरान इन लोगों को पकड़ लिया। यह सभी लोग एकत्रित होकर…

Read More

आईटी आउटसोर्सिंग कर्मियों को बने पालिसी

चंबा। आईटी आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार से विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए विशेष नीति बनाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जिले में तीन हजार के करीब कर्मचारी आउटसोर्सिंग एजेंसियों में सेवाए दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी सात-आठ वर्ष से कंप्यूटर वर्क और लिपिक का काम कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को काम के बदले मात्र चार से पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। इतना समय बीत जाने के बाद भी आउटसोर्सिंग एजेंसियों ने न…

Read More