मैहतपुर (ऊना)। नगर पंचायत की दुकानों में कारोबार करने वाले कारोबारियों को किराये का भुगतान करने के लिए दी गई 15 जनवरी की मियाद खत्म हो गई है, लेकिन बावजूद इसके दुकानदारों ने नगर पंचायत का बकाया किराया चुकता नहीं किया है। अब इन दुकानदारों ने नगर पंचायत से 31 मार्च तक की मोहलत मांगी है और यह वादा किया है, कि वे अपनी बकायेदारी को चुकता कर देंगे। नगर पंचायत ने एक दफा फिर उन दुकानदारों को 31 मार्च तक की मोहलत दे दी है। नगर पंचायत सचिव प्रेम…
Read MoreMonth: February 2013
ज्वाइनिंग से पहले बदल रहे अधिकारी
ऊना। अधिकारी ऊना आने के इच्छुक नहीं हैं या सचिवालय में ही कोई खिचड़ी पक रही है। ज्वाइनिंग से पहले ही अफसरों के तबादलों से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि ऊना में एसडीएम की कुर्सी एक माह से भी अधिक समय से खाली पड़ी है। उपमंडल अधिकारी नरेश ठाकुर के शिमला तबादले के कुछ दिन बाद राणा प्रीतपाल ऊना पहुंचकर एसडीएम की कुर्सी पर बैठे ही थे कि उन्हें फिर से तबादला आदेश थमाए गए। राणा प्रीतपाल ऊना में महज एक…
Read Moreहत्या के आरोपियों ने पिछली रात मनाई थी पार्टी!
ऊना। मैहतपुर कस्बे में उद्योगपति को दिनदिहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारने से पिछली रात आरोपियों ने देसी कट्टे का ट्रायल लेने के लिए वनगढ़ के जंगल में हवाई फायर भी किए थे। इतना ही नहीं उन्होंने शरीर पर गोली का असर देखने के लिए एक सूअर को भी मौत के घाट उतारा था, जबकि एक अन्य मवेशी पर भी फायर किया गया था। उसी मृत सूअर को बाद में सभी आरोपियों ने पकाकर जंगल में ही शराब पी थी। हत्या के आरोपियों के इस तरह के कारनामों को…
Read Moreपाषाण सभ्यता के अवशेष मिलने का दावा
ऊना। शिक्षण संस्था शिक्षा भारती के प्रबंध निदेशक निर्मल ठाकुर ने शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी से प्राचीन पाषाण सभ्यता के अवशेष पाए जाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व वे चताड़ा के बनौड़े महादेव में माथा टेकने गए और उन्होंने घूमते घुमाते आसपास की जमीन में कुछ अजीबोगरीब अवशेष देखे। इसके बाद उन्होंने वह जमीन खरीद ली। ठाकुर ने बताया कि लगभग छह माह से उन्होंने इस जमीन पर खुदाई का काम लगा रखा है। उन्होंने कहा कि इस जमीन से नुकीले और गोलाकार पत्थर…
Read Moreहत्थे नहीं चढ़े अन्य कट्टों के खरीददार
ऊना। देसी कट्टों की खरीद-फरोख्त करने के मामले में पुलिस गहनता से छानबीन में जुट गई है। हालांकि वीरवार को पुलिस ने इसी के चलते तीन लोगों को धरा था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। अन्य कट्टों के असली खरीददार शुक्रवार को भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए है। बताया जा रहा है कि उनकी तलाश में पुलिस ने दिल्ली सहित पंजाब के लुधियाणा स्थित संभावित ठिकानों पर भी छापामारी की तैयारी कर ली है। उक्त आरोपी युवक पिछले दो दिनों से शहर से गायब…
Read Moreघंघरेट में महिला ने खुद को लगाई आग
भरवाईं(ऊना)। चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव घंघरेट में देर शाम एक 26 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगा ली। घटना में महिला बुरी झुलस गई। स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीरावस्था में नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घंघरेट गांव की महिला किरण बाला पत्नी सतीश कुमार ने देर शाम घर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर…
Read Moreहजारों की सुरक्षा 19 कर्मियों के भरोसे
आनी (कुल्लू)। आनी में जनता की सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था राम भरोसे है। यहां पुलिस थाना में स्टाफ की भारी कमी है। आनी ब्लाक की 32 पंचायतों की करीब 63 हजार लोगों की सुरक्षा के लिए वर्तमान में यहां सिर्फ 19 पुलिस कर्मी तैनात हैं। डीएसपी समेत तेरह पुलिस कर्मियों के पद खाली पड़े हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से आनी की करीब साढ़े तीन हजार आबादी पर मात्र एक पुलिस कर्मचारी तैनात है। वैसे तो आनी थाना में डीएसपी समेत कुल 32 पुलिस कर्मियों के पद स्वीकृत हैं।…
Read Moreपुलिस ने गिरफ्तार किया टेंपो चालक
आनी (कुल्लू)। आनी के करंथल के पास मासूम बच्ची को कुचलने के बाद फरार टेंपो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टेंपो चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। मेडिकल जांच में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस थाना प्रभारी रोहित मृगपुरी ने इसकी पुष्टि की है। आनी की निगान-श्वाड़ सड़क पर करंथल के पास वीरवार शाम तेज रफ्तार टेंपो ने दो वर्षीय बच्ची को कुचल दिया था, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो वर्षीय आरती अपनी मां के साथ थी। घटना के बाद टेंपो चालक…
Read Moreचट्टानें गिरने से एनएच बंद
सांगला (किन्नौर)। जिले के निगुलसरी के पास वीरवार देर रात को नेशनल हाइवे पर थाच नाले से भारी चट्टानों के आने से मार्ग एक बार फिर पूर्ण रूप से बंद हो गया है। सड़क बंद होने के कारण रिकांगपिओ सहित करच्छम, भावानगर और टापरी से रामपुर की ओर कोई भी वाहन नहीं आ पाया है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। वहीं, रिकांगपिओं की ओर से आने वाले लोगों को घटना स्थल के पास से पैदल चल कर आगे से दूसरे वाहनों में सफर करना…
Read Moreकिन्नौर में 16 लोगों को लील गई बर्फबारी
सांगला (किन्नौर)। 17 जनवरी से हो रही भारी बर्फबारी से जहां किन्नौर घाटी में बागवानों के पूरे के पूरे सेब के बाग नष्ट हो गए हैं, वहीं बर्फबारी अब तक 16 लोगों को मौत का ग्रास बना चुकी है। सात लोग विभिन्न हादसों में घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। जबकि, एक व्यक्ति का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। यह जानकारी डीसी किन्नौर कै. जेएम पठानिया ने दी है। सरकारी रिकार्ड के अनुसार जिले में 18 जनवरी को भारी बर्फबारी के चलते रूनंग में तीन लोगों की…
Read More