इस्तेमाल कर छोड़ दिया बेसहारा’

बिलासपुर। प्रशिक्षित बेरोजगार ऐसोसिएशन (गुरिल्ला) की बैठक जिला उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष टेक चंद गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें ऐसोसिएशन की आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए सरकार की बेरुखी पर नाराजगी जाहिर की गई। उपाध्यक्ष टेक चंद ने कहा कि भारतवर्ष के गुरिल्लाओं का गलत ढंग से इस्तेमाल हुआ है। पहले उनका प्रयोग हुआ और फिर छोड़ दिया गया। लेकिन, अब वे यह अन्याय नहीं सहेंगे। इसके लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार यह न समझे की हम कमजोर…

Read More

दो बार ई-मेल नहीं देखी तो खुद जिम्मेवार

बिलासपुर। हाइटेक जमाने के साथ अब शिक्षा विभाग के कार्य भी हाइटेक हो गए हैं। स्कूलों को मिलने वाले तमाम निर्देश अब ई-मेल के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं। सरकारी डाक निकलने का फंडा अब बहुत पुराना हो गया है। खास यह है कि इससे जल्द स्कूलों तक निर्देश पहुंच जाते हैं। लेकिन कई स्कूलों के मुखिया अपनी ई-मेल चैक नहीं करते। इस पर विभाग ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि स्कूलों के मुखिया कम से कम दो बार अपनी ई-मेल चैक करेंगे। निर्देश मिलने पर…

Read More

पंजाब के कर्मियों का साथ देंगे

बिलासपुर । हिमाचल अनुबंध कृषि प्रसार अधिकारी संघ की बैठक में मुख्य तौर पर पंजाब और हिमाचल के कृषि प्रसार अधिकारियों, निरीक्षकों की मांगों को लेकर सांझे मंच पर लड़ने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक एनजीओ भवन बिलासपुर में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य और जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान बंजार में पंजाब में भूसंरक्षण विभाग में सरकार द्वारा भूमि प्रसार अधिकारियों, निरीक्षकों को अधिसूचना जारी के तहत नए वेतनमान 1800-3200 (10300 – 34500), ग्रेड पे 4400 को पंजाब कृषि…

Read More

प्रदेश सरकार को बायोडाटा भेजेंगे एसएमसी शिक्षक

चंबा। एसएमसी शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। उन्होंने एसएमसी शिक्षकों से अपील की है कि अपने रिज्यूम जिला कमेटी के पास जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि ये रिज्यूम प्रदेश सरकार को भेजे जाएंगे। प्रदेश सरकार से शीघ्र इस वर्ग के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विकास के कई की आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि एसएमसी शिक्षकों के लिए उचित योजना तैयार कर अपनी विकास करवाने की…

Read More

एक साथ पक्के हों अनुबंध कर्मी

बनीखेत (चंबा)। अनुबंध कर्मचारी महासंघ की खंड स्तरीय बैठक लोकनिर्माण विश्राम गृह में आयोजित की गई। इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, परिवहन निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, कृषि व पशुपालन विभाग समेत निगमों और बोर्डों के अनुबंध कर्मियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान अनुबंध कर्मचारियों की खंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुरेंद्र ठाकु र को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राकेश कुमार को महासचिव, बाली राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शालिनी बलौरिया को सहसचिव, सुरजीत को कोषाध्यक्ष और राकेश व सुषमा को वरिष्ठ…

Read More

अब पेड़ की जगह स्लीपर देगा विभाग

चंबा। अवैध कटान को रोकने के लिए विन विभाग ने वन अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाली इमारती लकड़ी लेने के नियमों में बदलाव किया है। पहले लोगों को मकान बनाने के लिए जो लकड़ी स्वीकृत होती थी, उसके लिए पेड़ दिए जाते थे। अब विभाग लोगों को स्लीपर निकालकर देगा। इससे अवैध कटान को काफी हद तक रोका जा सकेगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिस व्यक्ति को जितनी लकड़ी स्वीकृत होगी। विभाग स्लीपर निकालकर देगा। यह लकड़ी मार्केट रेट से 30 प्रतिशत रेट पर मिलेगी। बीपीएल और आईआरडीपी परिवारोें…

Read More

विकास राठौर को जिला शिव सेना की कमान

चंबा। शिव सेना हिंदोस्तान की बैठक प्रदेश के चेयरमैन बृजमोहन की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में शिवसेना की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विकास राठौर को जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दीपक कुमार को उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार को ब्लाक सचिव, संजय कुमार को उपाध्यक्ष, रमेश सोनी को संयुक्त सचिव नियुक्ति किया गया। साथ ही यदुनंदनी को महिला मोरचा की अध्यक्ष, दिलीप कुमार को युवा सेना का ब्लाक अध्यक्ष और सोहन लाल को व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष चुना गया। बैठक के दौरान शैलेंद्र कुमार और राधा…

Read More

पूछताछ के दायरे में बैंक के दो मुलाजिम

धर्मशाला। एक कोआपरेटिव बैंक से जमीन के फर्जी दस्तावेज के आधार पर होम लोन लेने के मामले की तहकीकात तेज हो गई है। लोन की स्वीकृति देने वाले तत्कालीन बैंक मैनेजर ने सोमवार को पुलिस थाना धर्मशाला में अपना पक्ष रखा। इस मामले में उन्होंने दो अन्य सहयोगी कर्मचारियों के नाम उजागर किए। बैंक मैनेजर ने कहा कि लोन मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं रही है। बल्कि लोन स्वीकृति के समय तत्कालीन बैंक अकाउंटेंट और एक अन्य बैंक कर्मचारी ने लोन की औपचारिकताएं पूरी करवाई थीं। इन्हीं कर्मचारियों ने…

Read More

कंडवाल में दो हादसों में गई दो की जान

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कंडवाल के अंतर्गत दो सड़क दुर्घटनाओं में दो वाहन चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-एक पर स्थित हिलटाप मंदिर के नजदीक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलशन कुमार (30) पुत्र रमेश कुमार निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। गुलशन कार लेकर पठनकोट से डमटाल की तरफ जा रहा था। जबकि बजरी सेे भरा हुआ ट्रक हिलटाप मंदिर के पास सड़क…

Read More

दोबारा खुलेगी हत्या मामले की फाइल

धर्मशाला। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत पंचायत रजोल के गांव अनूही में दिनदहाड़े आईटीआई प्रशिक्षु के मर्डर मामले की जांच अब स्पेशल इवेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) धर्मशाला करेगी। इससे पूर्व यह मामला एसएचओ जवाली के पास था। लेकिन तीन माह बाद भी हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस पर एसपी कांगड़ा ने यह मामला एसआईयू को सौंप दिया है। एसआईयू की टीम मंगलवार को जवाली पहुंचकर मामले की नए सिरे से छानबीन शुरू करेगी। एसआईयू के सब इंस्पेक्टर नेगी राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा…

Read More