चंबा। जिला में फिर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की आस बंधी है। जिले के तीन अस्पतालों में चिकित्सकों ने नौकरी ज्वाइन कर ली है। इन चिकित्सकों ने जिला अस्पताल चंबा, पीएचसी जसौरगढ़ और पीएचसी ककीरा में ड्यूटी ज्वाइन की है। गौर रहे कि अलग-अलग अस्पतालों में आठ चिकित्सकों की तैनाती हुई थी। इनमें से तीन चिकित्सकाें ने ही नौकरी ज्वाइन की है। पांच चिकित्सकों ने नौकरी अभी तक नौकरी ज्वाइन नहीं की है। तीन अस्पतालाें में चिकित्सकों की सेवाएं मिलने से लोगों को अब उपचार के लिए दूरदराज के…
Read MoreMonth: February 2013
शातिर चोरों ने चुराया सामान रखा गिरवी
धर्मशाला। पहले चोरों ने सामान उड़ाया, फिर पैसे की खातिर उसे दूसरे व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया। जी हां, ऐसा ही मामला समीपवर्ती ग्राम पंचायत सोकणी द कोट में सामने आया। चोरों ने पहले बड़ी चालाकी से लोगों के घरों के ताले तोड़कर वहां से कीमती सामान उड़ाया। इसकेबाद चोरी के सामान को कहीं बेचने की बजाए किसी दूसरे व्यक्ति के पास पैसों की खातिर गिरवी रख दिया। चोरी के आरोप में पुलिस हिरासत में चल रहे दो आरोपियों से पुलिस ने सच उगलवा लिया। वहीं चोरों द्वारा बताई…
Read Moreहिस्पा की हिलोपा में विलय की तैयारी
पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल लोकहित पार्टी का स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। हिलोपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर सिंह समारोह में मुख्य अतिथि थे। स्थापना दिवस पर प्रदेश भर से आए हर नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान हिमाचल स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष सुभाष शर्मा की मौजूदगी में स्वाभिमान पार्टी की महिला अध्यक्ष रमा गुलेरिया, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष मुलख राज समेत स्वाभिमान पार्टी के कई नेता हिलोपा में शामिल हो गए हैं। लेकिन अभी तक इस पार्टी का तकनीकी रूप से…
Read Moreजिम्मेदारी से बचना मुश्किल
पालमपुर (कांगड़ा)। सांसद निधि का पैसा खर्च न करने वाले अधिकारियों के साथ अब पंचायत प्रधान भी नपेंगे। धर्मशाला में पांच फरवरी को अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक होते ही सांसद राजन सुशांत विकास कार्यों को दिया पैसा खर्च न करने वाले लोगों की जवाबदेही तय करेंगे। इससे कई अधिकारियों और पंचायत प्रधानों पर भी तलवार लटक जाएगी। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी। इतना तय है कि वह अपनी जिम्मेवारी से बच नहीं पाएंगे। सुशांत ने कहा कि उन्होंने 2009 में अपनी सांसद…
Read Moreनगरोटा में सिरकटी लाश से सनसनी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेलवे स्टेशन नगरोटा बगवां के रेलवे ट्रैक पर शनिवार तड़के एक सिरकटी लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। किसी अज्ञात व्यक्ति का यह शव टुकड़ों में था। जबकि शव का सिर न होने के कारण मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। संभावना जताई जा रही है कि मृत व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हुआ है। पुलिस के अनुसार सुबह साढ़े छह बजे इसकी सूचना थाना कांगड़ा को दी गई तथा थाना प्रभारी शफी मोहम्मद ने अपनी टीम चेत राम,…
Read Moreढक्कन बदलने से शराब नहीं बदलती
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा से निष्कासन का दंश झेल चुके हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह का मुख्य ध्येय बेशक प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर रखने का रहा हो। लेकिन वह आज भी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांता कुमार को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के बाद शांता को अपना आदर्श मानने वाले महेश्वर का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। फिर भी उनका शांता से प्यार अभी तक कम नहीं हुआ है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ की भी तारीफ की और कहा कि वह साफ…
Read Moreपौंग पहुंचे 1.23 लाख विदेशी मेहमान
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पौंग झील में प्रवासी पक्षियों की गणना का कार्य समाप्त हो गया है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ कम चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन एसबी इस्लाम ने बताया कि इस बार पौंग झील में 113 प्रजातियों के एक लाख 23 हजार प्रवासी पक्षियों ने डेरा जमाया है। पक्षी गणना में 80 कर्मचारियों व विशेषज्ञों की 23 टीमें लगाई गईं थीं। एसबी इस्लाम के मुताबिक पौंग झील में वार हैडेड गूज 34 हजार, लार्थन पिनटेल 21 हजार, कूटस 14 हजार, कामन पोचार्ड 12 हजार, टफटड डक 8 हजार, लिटल कार्मोंनेंट 7…
Read Moreबागवानों को मिलेंगे 18 लाख सेब के पौधे
खराहल (कुल्लू)। हर साल करोड़ों का कारोबार देने वाले कुल्लू के बागवानों को सेब के 18 लाख पौधे मिलेंगे। यह पौधे उद्यान विभाग जिला में स्थापित विभिन्न सरकारी और पंजीकृत नर्सरियों के माध्यम से वितरित करेगा। सेब का साधारण पौधा 18 रुपये और स्पर वैरायटी सेब का पौधा 24 रुपये में मिलेगा। विभाग ने पौधों को वितरण को लेकर खाका तैयार कर लिया है। पौधों की सप्लाई उद्यान केंद्र बजौरा से की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इससे सेब के कारोबार में और इजाफा होगा। उद्यान…
Read Moreस्पेशलिस्टों की कमी से मरीज परेशान
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन स्टाफ कम होता जा रहा है। ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों को डाक्टरों के इंतजार में कई घंटों तक खड़े रहना पड़ता है। तीन जिलों के लोगों को उपचार देने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डाक्टरों की कमी से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मरीजों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल होते हुए भी मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। काफी समय से अस्पताल की यही स्थिति बनी हुई। अस्पताल की दोनों गायनी…
Read Moreक्या किसी अनहोनी के इंतजार में है सरकार
गुणैशी (कुल्लू)। बाढ़ से तेरह वर्ष पहले मिले जख्मों को सरकारें अभी तक नहीं धो पाईं। राजनीतिक दलों की इस उपेक्षा का जीता जागता उदाहरण है तीर्थनघाटी का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुशैणी । इस पाठशाला में 526 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों को हर रोज पलाहचन खड्ड पर बने जर्जर हो चुके पुल से स्कूल जाना पड़ता है। यह पुल झूले की तरह झूलता है। हादसों की आशंका भी भरपूर है। एक बार बच्चा इस पुल से गिर भी चुका है। बावजूद इसके न तो प्रशासन की नींद…
Read More