रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में भारी बर्फबारी से जनजीवन एक बार फिर ठहर गया है। करीब पैंतालीस सेंटीमीटर से अधिक बर्फ गिरने से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ का देश-दुनिया से संपर्क कट गया। ताजा हिमपात से तापमान में भारी गिरावट आई है। इसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है। किन्नौर में रविवार रात से ही हिमपात हो रहा है। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में ही पैंतालीस सेंटीमीटर से अधिक बर्फ गिर चुकी है। इसके अलावा कल्पा में 75 सेंटीमीटर, सांगला में 60 और छितकुल, आसरंग तथा रोपा में…
Read MoreMonth: February 2013
किन्नौर में 13 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
सांगला (किन्नौर)। घाटी में एक बार फिर बर्फबारी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह से शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक 60 सेंटीमीटर तक पहुंच गई थी। इधर, जिला प्रशासन ने भी किन्नौर घाटी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 13 फरवरी तक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। जबकि, क्षेत्र में बिजली-पानी की आपूर्ति एक बार फिर बंद हो गई है। रिकांगपिओ, कल्पा, सांगला, छितकुल, नाको, कोठी कश्मीर, ब्रैलंगी, तैलंगी, रोधी, पांगी, खवांगी, पौवारी, किल्बा, सापनी,…
Read Moreकर्मचारी महासंघ का अधिवेशन उड़ीसा में
रोहड़ू। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन नौ तथा दस फरवरी को उड़ीसा में होगा। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन में हिमाचल से करीब 120 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विपन डोगरा ने कहा कि अधिवेशन में राष्ट्र स्तरीय कर्मचारी विरोधी आर्थिक नीतियों तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी। मुख्य रूप से अधिवेशन में पुरानी पेंशन तथा जीपीएफ सुविधा बहाल करना, अंशदायी पेंशन को रद करना, सभी राज्य में एक समान रिटायरमेंट लागू करना…
Read Moreसरकार से मांगा नुकसान का मुआवजा
कुमारसैन (शिमला)। सेब उत्पादक संघ ने भारी हिमपात से सेब को हुए नुकसान की एवज में मुआवजे की मांग सरकार से की है। सोमवार को नायब तहसीलदार के माध्यम से संघ ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भेजा। कोटगढ़, खनेटी तथा कुमारसैन के बागवानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को माकपा नेता राकेश सिंघा के नेतृत्व में कुमारसैन में नायब तहसीलदार से मिला। बागवानों ने जहां उन्हें कई समस्याओं से अवगत कराया, वहीं उनके माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी भेजा। इसमें भारी हिमपात से सेब को हुए नुकसान की एवज…
Read Moreछात्र ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत
रामपुर बुशहर। पदम सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में पढ़ने वाले एक छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तीन दिन तक खनेरी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी यह पता नहीं चला है कि छात्र ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला? मृतक की पहचान विवेक (17) निवासी तांगलिंग (किन्नौर) के रूप में हुई है। वह रामपुर पदम स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस के मुताबिक रामपुर के पिपटी में…
Read Moreहिमखंड वाले क्षेत्रों से हटाए जाएंगे लोग
सांगला (किन्नौर)। 17 और 18 जनवरी को भारी बर्फबारी के बाद हिमखंड की चपेट में आने से हुई लोगों की मौत के बाद किन्नौर जिला प्रशासन ने कड़ा सबक लिया है। सोमवार से हो रही बर्फबारी के बाद किन्नौर प्रशासन ने जहां-जहां हिमखंड आने की संभावना है, उन क्षेत्रों के लोगों को दूसरे क्षेत्रों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों को निर्देश दिए हैं कि अब बिना किसी काम के अपने घर से…
Read Moreशीतकालीन स्कूलों में बढ़ाएं छुट्टियां
रामपुर बुशहर। शिमला जिला प्रवक्ता संघ ने खराब मौसम और बर्फ से रास्ते बंद होने के चलते शीतकालीन स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है। जिला शिमला प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष हरि शर्मा, महासचिव यशपाल ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव एमएल टेकटा, संरक्षक पीएन शर्मा, उपप्रधान दुर्गा मेहता, वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश कश्यप और सलाहकार संजोग भूषण ने कहा कि जिले के शीतकालीन स्कूल सात फरवरी से खुलने हैं। लेकिन, अभी तक कई जगहों पर बर्फ से बंद रास्ते खुल नहीं पाए हैं। इधर, सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर…
Read Moreचोटियों पर हिमपात; निचले क्षेत्रों में बारिश
रोहड़ू। रविवार रात से खराब मौसम के कारण चोटियों पर लगातार हिमपात और निचले क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इससे इलाके में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। दिनभर बारिश के चलते सोमवार को बाजार में चहल पहल भी कम रही। सोवार को रोहड़ू उपमंडल के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाएं ठप रहीं। सड़कों पर हिमपात से दिऊ दी, लढ़ोट, खाबल, रोहल, सुंगरी सहित करीब एक दर्जन संपर्क मार्गों पर बस सेवाएं बंद रहीं। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन भर आधे तक ही बसें चल…
Read Moreकर चोरों से वसूला 13 लाख रुपए जुर्माना
परवाणू (सोलन)। परवाणू स्थित आबकारी एवं कराधान (दक्षिणी फ्लाइंग जोन) की टीम ने दो भिन्न-भिन्न कर चोरी के मामलों में 13 लाख एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में सिरमौर जिले की एक फर्म जो फरनेंस आयल बाहरी राज्यों से मंगवाती थी। फर्म की ओर से विभाग को रिटर्न व कर जमा नहीं करवाया जाता था। इस पर टीम ने इस फर्म के ब्रिकी व खरीद के कागजों की जांच पड़ताल की, इसमें अनियमितताएं पाई गई। इसके तहत फर्म को 11 लाख 81 हजार…
Read Moreकिसान व ग्राहक हो रहे लाभांवित
सोलन। पुराने बस अड्डे में लगने वाली संडे सब्जी मंडी किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। मंडी में जहां एक ओर किसान लाभांवित हो रहे हैं, वहीं शहरवासियों को भी सस्ते दामों पर ताजी सब्जियां मिल रही है। मंडी में हर कई प्रकार की सब्जियां उपलब्ध रहती हैं। किसान भी अपने खेतों में उगाई सब्जियों को सीधे तौर पर लोगों को बेच सकते हैं। शहर में करीबन 60 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो इस मंडी का लाभ उठा रहे है। लोग एक बार में ही सप्ताह भर की…
Read More