सांगला (किन्नौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि रामणी में बने जीप योग्य सड़क निर्माण मार्ग की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने उक्त मार्ग पर भारी भरकम राशि खर्च की है। लेकिन, अभी तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। वह रामणी में एक जनसभा में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामणी रावमापा को आने वाले समय में रामणी और जानी के मध्य गाटांगे नामक स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे इन दोनाें गांवों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की नाकामियाें के कारण जिले के लोगों को यहां बन रहे बिजली प्रोजेक्टों से उनका हक नहीं मिल पाया। जानी गांव को स्पेन की सुविधा पूर्व में कांग्रेस सरकार की देन है, लेकिन भाजपा शासन में स्पेन का रखरखाव सही ढंग से नहीं किया गया।
इस मौके पर किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष सुखी राम नेगी, प्रवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, सह सचिव यशवंत सिंह नेगी, रामेश्वर नेगी, जय चंद नेगी, किन्नौर युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी, किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, किनफेड निदेशक तारा मौयान, निचार खंड कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार नेगी, कृष्णा नेगी, जिला परियोजना अधिकारी सर्व शिक्षा अभियान एलआर नेगी, उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा शेर सिंह और डीएसपी किन्नौर केके बर्धन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts