हिमाचल को मिली 44 रनों की बढ़त

नादौन : अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर बेला में अंडर-19 कूच बिहार क्रिकेट ट्रॉफी के दूसरे दिन राजस्थान की टीम 55.4 ओवरों में 439 रनों पर आऊट हो गई जिससे हिमाचल को पहली पारी में 44 रनों की बढ़त मिल गई है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि राजस्थान की ओर से पीएस शेखावत ने 52, पीवी जोशी ने 28, एपी तोमर ने 118 व लाम्बा ने 14 रनों का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से विनय ने 20 ओवरों ने 48 रन देकर 4, पंकज ने 18 ओवरों में 45 रन देकर 2, आकाश ने 8.4 ओवरों ने 20 रन देकर 2 व अर्जुन ने 7 ओवरों में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

हिमाचल ने दूसरी पारी का खेल समाप्त होने तक 52.4 ओवरों में 6 विकेट पर 111 रन बनाए जिसमें नकुल ने 44, प्रियांशु ने 26, अंकित ने 19 व अंकुश ने 6 रनों का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से एएस लाम्बा ने 11 ओवरों में 21 रन देकर 1, एआर लाम्बा ने 14 ओवरों में 36 रन देकर 1 व ईशान ने 11.4 ओवरों में 37 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Related posts