हिमाचल की तीन और देश में बनी सात दवाइयों के सैंपल फेल उद्योगों को नोटिस जारी

हिमाचल की तीन और देश में बनी सात दवाइयों के सैंपल फेल उद्योगों को नोटिस जारी

बद्दी (सोलन)
हिमाचल के फार्मा उद्योगों की तीन और देश में बनी सात दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सितंबर के ड्रग अलर्ट में इसके सैैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें बद्दी की दो और ऊना की एक फार्मा कंपनी शामिल है। सहायक दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि तीनों उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही बाजार से स्टॉक वापस मंगा लिया है।

संगठन ने सितंबर में देश की 646 दवाइयों के सैंपल लिए थे, जिनमें से 636 मानकों पर खरे उतरे और 10 के सैंपल फेल हुए। झाड़माजरी स्थित वीनस बायो साइंस कंपनी की गैस्ट्रिक की दवा रेंटीडिन 300 एमजी टैबलेट (बैच नंबर वीएनटी-19ए02), बद्दी के भुड्ड स्थित मैसर्ज मेडीपोल कंपनी की खून पतला करने वाली दवा एस्प्रिन टैबलेट (बैच नंबर टीएसीबी- 010) और ऊना के टाहलीवाल स्थित मैसर्ज कॉजवे कंपनी का हैंड सैनिटाइजर (बैच नंबर सी-02) मानकों पर सही नहीं उतरा है।

 

Related posts