
लठियाणी (ऊना)। लठियाणी बाजार में एचआरटीसी बस और स्कूटर की जबरदस्त भिड़ंत में स्कूटर सवार दुकानदार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे फौरन बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महेश लाल पुत्र मंगत राम सोमवार सुबह लठियाणी में दुकान पर जा रहा था कि इसी दौरान हमीरपुर से जालंधर जा रही एचआरटीसी बस ने स्कूटर को जोरदार टक्कर दे मारी, जिससे महेश लाल बुरी से जख्मी हो गया और कुछ ही देर के बाद मौके पर दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्वास्थ्य केंद्र बड़सर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर बंगाणा थाना के एसएचओ महेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में बस चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दर्दनाक घटना से पूरे लठियाणी क्षेत्र में मातम छा गया। इससे सोमवार को लठियाणी बाजार बंद रहा।
महेश के निधन पर कुटलैहड़ विस के विधायक विरेंद्र कंवर, कांग्रेस नेता रामदास मलांगड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी, युवा नेता विवेक विक्कू, लठियाणी प्रधान महेंद्र सिंह, उपप्रधान जोगेंद्र पौणू, प्रधान बुधान शिव नाथ शर्मा, सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष अमरदास हीरा, अजीत डोगरा, अनिल कुमार, संजीव कुमार, लाला किशन चंद, रविंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश पुरी, डा. राम सिंह, अश्वनी कुमार, रारेश कुमार, सजीव कुमार, कर्म चंद, संजीव कुमार, सुरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, मास्टर किशोरी लाल, अश्वनी शर्मा, बेबी ठाकुर, किशोरी लाल ने गहरी संवेदना जताई है।
