हमारे खिलाडिय़ों का आईपीएल में भाग लेना भारत सरकार पर र्निार: सेठी

हमारे खिलाडिय़ों का आईपीएल में भाग लेना भारत सरकार पर र्निार: सेठी

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई ने स्पष्ट तौर पर बता दिया है कि पाकिस्तान के खिलाडिय़ों का अगले साल आईपीएल में भाग लेना ताभी संभव होगा जब उन्हें भारत सरकार से हरी झंडी मिलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट के बोर्ड के कार्यकारी प्रमुख नजम सेठी ने यह जानकारी दी।

सेठी ने कहा, ‘‘आईपीएल और बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी राजीव शुक्ला हाल में लाहौर में थे। जब मैं उनसे मिला तो मैंने उनसे पाकिस्तानी खिलाडिय़ों के आईपीएल में भागीदारी शुरू करने के बारे में कुछ करने को कहा। उन्होंने मुझे बीसीसीआई प्रमुा एन श्रीनिवासन से बात करने की सलाह दी। जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने मुझे सलाह दी कि यह मामला सरकारी स्तर पर ही निपट सकता है और मुझे शीर्ष स्तर पर बात करनी चाहिए।’

Related posts