हनी सिंह की सफाई, मैनें नहीं लिखा विवादास्पद गीत

28 साल के हनी सिंह हाल ही में एक विवादास्पद गीत लिखने के आरोप में याचिका दायर हुई है। अपनी सफाई देते हनी सिंह ने कहा है कि उन्होंने उस गीत को नहीं लिखा है जिसे उनका बताया जा रहा है। हनी सिंह के खिलाफ लखनऊ में केस भी दर्ज हो चुका है।

दिल्ली में सामूहिक बलात्कार के खिलाफ जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन को देखते हुये सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक दल ने हनी सिंह के एक कार्यक्रम के खिलाफ एक ऑनलाइन याचिका दाखिल की है। इस गीत को महिलाओं का अपमान बताया है। इन तमाम विवादों के बीच गुडग़ांव में मंगलवार को हनी सिंह का शो भी रद्द हो गया। इस पर हनी सिंह के मैनेजर अनूप कुमार ने कहा है कि गुडग़ांव का शो किसी विरोध की वजह से नहीं बल्कि गैंगरेप पीडि़ता के समर्थन में रद्द किया गया था।

Related posts