
सोलन में एनएसयूआई का दबदबा
सोलन। जिला सोलन में छात्र संघ के चुनावी नतीजों में एनएसयूआई का दबदबा रहा है। 5 कालेजों की 20 सीटों में 14 पर एनएसयूआई बाजी मारकर सबसे आगे रही। वहीं एबीवीपी को महज 05 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। एसएफआई इस बार सोलन कालेज में सचिव के 01 पद के साथ खाता खोलने में कामयाब रही है। संस्कृत कालेज में उपाध्यक्ष की सीट का फैसला टास उछालकर किया गया है, जिसका फायदा एबीवीपी को एक सीट के साथ हुआ। पिछले वर्ष भी यहां महासचिव पद के लिए वोटें टाई होने पर सिक्का उछालकर फैसला किया गया था।
सोलन कालेज को छोड़कर शेष चारों कालेजों में चुनावी प्रक्रिया शांति से संपन्न हुई है। पिछले वर्ष की तरह इस साल भी करीब 71.30 फीसदी पोलिंग हुई है। सबसे बड़े सोलन कालेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सहसचिव की सीट पर एबीवीपी ने कब्जा किया। एसएफआई ने जिला में एकमात्र सीट हासिल की। एनएसयूआई को कोई सीट हासिल नहीं हुई है। नालागढ़ में अध्यक्ष, सचिव और सहसचिव का पद एनएसयआई ने जीता है। उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा एबीवीपी किया है। अर्की और सुबाथू कालेज में में फुल पैनल एनएसयूआई के आए हैं। वहीं सोलन संस्कृत कालेज में अध्यक्ष, महासचिव और सह सचिव की सीटें एनएसयूआई और उपाध्यक्ष की सीट पर एबीवीपी ने कब्जा किया है।
