सेवा विस्तार देना बंद करे सरकार

सोलन । संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो संघ की बैठक में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को सेवा विस्तार दिए जाने का मामला गंभीरता से उठाया गया। बैठक में सरकार के प्रति रोष जताया किया गया कि पटवारी-कानूनगो वर्ग को 30-35 वर्षों तक पदोन्नति का इंतजार करना पड़ता है, वहीं सरकार सेवा विस्तार दे रही है। यह पटवारी और कानूनगो वर्ग के साथ कुठाराघात है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसी व्यवस्था को तत्काल बंद किया जाए और जिन अधिकारियों का सेवा विस्तार किया गया है उसे तुरंत रद किया जाए। उन्होंने चेताया कि यदि यह व्यवस्था बंद नहीं की गई तो जुलाई माह की बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह ठाकुर, महासचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह, केडी मेहता, हेमराज शर्मा, सलाहकार रोशन लाल वर्मा, कानूनी सलाहकार हीरा सिंह खाची, अखिल भारतीय सदस्य बाल किशन वर्मा, प्रेस सचिव सूरज प्रकाश पाल, वित्त सचिव सुभाष शर्मा, अंकेक्षक कवलजीत सिंह, संयुक्त सचिव बाल किशन शर्मा एवं सतीश कुमार, क्षेत्रीय सचिव मान सिंह, राज्य स्तरीय प्रतिनिधि दिलीप राणा और राकेश प्रेमी आदि मौजूद रहे।

Related posts