सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए केजरीवाल की अर्ज़ी को किया मंजूर आज कड़ी सुरक्षा में होंगे पेश

सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए केजरीवाल की अर्ज़ी को किया मंजूर आज कड़ी  सुरक्षा में होंगे पेश

आज पूरा देश सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तरफ देख रहा है कि क्या वास्तव में केजरीवाल दोषी है या मोदी सरकार लोकतंत्र कि हत्या कर के अपने विरोधी दलों को तानाशाही से कुचलने का प्रयास कर रही है । दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार देर शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज PMLA कोर्ट में पेश करेगी।

लाइव अपडेट

11:01 AM, 22-MAR-2024

हम सीएम केजरीवाल के साथ हैं: कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘हम आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जी के साथ हैं। ईसी विपक्ष के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए सरकार का हथियार बन गया है। वे (भाजपा) जानते हैं कि वे अपने दम पर नहीं जीत सकते, इसलिए वे विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं। यह भारत को एक निरंकुश देश बनाने का कदम है।’
10:59 AM, 22-MAR-2024

मध्य प्रदेश के सीएम ने की केजरीवाल के इस्तीफे की मांग

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सीएम के रूप में वह जेल जा रहे हैं। पद का इतना लालच अरविंद केजरीवाल को शोभा नहीं देता। उन्हें सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’

10:58 AM, 22-MAR-2024

शहजाद पूनावाला ने ‘आप’ पर बोला हमला

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘मैं आप के अलग-अलग नेताओं का वक्तव्य सुना है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इंसान नहीं एक विचार हैं तो ये विचार नहीं ये राजनीति का दुराचार है और राजनीति में दुष्प्रचार है। इसमें विचार ये है कि वे करेंगे जमके भ्रष्टाचार और कोर्ट की कार्रवाई होगी तो हम अत्याचार-अत्याचार चिल्लाएंगे, खेलेंगे विक्टिम कार्ड। मैं आप नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या कोर्ट लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है? आज इनके विचार बदल गए हैं।’

10:57 AM, 22-MAR-2024

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा, ‘कानून अपना काम कर रहा है। भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’

10:56 AM, 22-MAR-2024

कार्यालय के पास आईटीओ पर सुरक्षा बढ़ाई

शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के पास आईटीओ पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

10:52 AM, 22-MAR-2024

सुप्रीम कोर्ट में तुरंत सुनवाई की केजरीवाल की अर्जी मंजूर

केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई की केजरीवाल की अर्जी को मंजूर कर लिया है। तीन जजों की बेंच सुनवाई करेगी।

10:36 AM, 22-MAR-2024

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, ‘ये तो होना ही था, जब शुरुआत हुई थी तभी हमने कहा था अभी फिल्म बाकी है। ये फिल्म सामने आ गई है। जो भी चुनाव लड़ना चाहता है और वह एक दल का नेतृत्व भी संभालता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। ये इनकी राजनीति है।’

10:34 AM, 22-MAR-2024

यह लोकतंत्र की भावना का उल्लंघन: शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘जो हुआ है वह लोकतंत्र की भावना का उल्लंघन है। चुनाव पर भौतिक प्रभाव डालने वाली किसी भी चीज़ के खिलाफ अदालत को तत्काल कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। यह मूल रूप से प्रत्येक भारतीय नागरिक के राजनीतिक अधिकारों का उल्लंघन है। सुबह 11 बजे, राजभवन तक मार्च होगा’

10:32 AM, 22-MAR-2024

गोपाल राय बोले, केजरीवाल के परिवार को घर में किया नजरबंद

गोपाल राय ने कहा, ‘मैं यहां केजरीवाल के परिवार से मिलने आया हूं लेकिन उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। उनके परिवार की हालत कल रात से क्या है ये किसी को नहीं मालूम। किस कानून के तहत मुझे उनके परिवार से मिलने से रोका जा रहा है? ये साफ-साफ दिखा रहा है कि इस देश में तानाशाही को स्थापित किया जा रहा है।’

10:27 AM, 22-MAR-2024

‘देश इस तानाशाही के खिलाफ लड़ेगा’

आप नेता गोपाल राय ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इस देश के अंदर तानाशाही की घोषणा है और लोकतंत्र की हत्या का प्रमाण है। लेकिन देश इस तानाशाही के खिलाफ लड़ेगा। आज पूरे देश में भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन हो रहा है। पूरे देश के लोग अरविंद केजरीवाल बनकर इस आवाज को उठाएंगे और इस लड़ाई को लड़ेंगे।’

Related posts