
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के सुंधा गांव में शुक्रवार देर शाम आग से एक कमरा जल गया है। ग्रामीणों तथा दमकल दस्ते के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। समय पर सूचना मिलने से आसपास के घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है। प्रशासन की ओर से चिड़गांव के नायब तहसीलदार ने मौके का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम सुंधा गांव निवासी मंगल दास के कमरे में आग लग गई। आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना के बाद लोगों ने घर के भीतर रखे सामान को बचा लिया। आग की सूचना रोहड़ू दमकल केंद्र को दी गई। दमकल दस्ते और लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया है। इस दौरान आग से करीब आधा कमरा जल गया।
