
नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक जिला जलवाहक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत जलवाहकों पर शिक्षा अधिकार एवं मानव संसाधन अधिकार को नियमानुसार लागू किया जाना चाहिए। कहा कि सिरमौर के जलवाहकों से भेदभाव किया जा रहा है। जलवाहकों को उनके अधिकारों का हिस्सा 1974 से दिया जाना चाहिए। जलवाहकों को मात्र 1300 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। लिहाजा मानदेय में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जमा दो तथा बीए पास जलवाहकों को उनकी योग्यता के अनुसार वेतनमान दिया जाना चाहिए। साथ ही रोस्टर प्रणाली की ठोस नीति बनाकर लागू करना चाहिए। संघ ने कहा कि विकलांगता, विधवा, एससी, ओबीसी, स्वर्ण जाति तथा अल्पसंख्यकों आदि को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाए। जलवाहक संघ के सदस्य चमन लाल, जगत सिंह राणा, शारदा देवी, बलबीर सिंह, ओम प्रकाश, अशोक कुमार, रंजना देवी, जतिंद्र सिंह, निर्मल कुमार तथा रमेश नारंग ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया।
