सरकार से होगी अफसरों की शिकायत

भरमौर (चंबा)। लघु संयुक्त भवन पट्टी में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष गोबिंद शर्मा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि समिति की बैठक में हर बार गैर हाजिर रहने वाले विभाग अधिकारियों की शिकायत वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व संबंधित विभाग के प्रमुख सचिवों से की जाएगी। पंचायत समिति अध्यक्ष गोबिंद शर्मा ने कहा कि लोगों की ओर से चुने गए प्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याएं लेकर बैठक में पहुंचते हैं, लेकिन बैठक में अधिकारियों के गैर हाजिर रहने से न तो वे लोगों की समस्याएं उठा पाते हैं और न ही उनका समाधान हो पाता है। उन्होंने कहा कि हर बार समिति की बैठक में अधिकांश विभागों के अधिकारी गैर हाजिर रहते हैं और उनके मौजूद न होने का मुद्दा हर बार प्रमुखता से उठता है। इसके बावजूद वे बैठक में नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते ऐसे अधिकारियों की वन मंत्री व प्रधान सचिव से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर पिछली बैठक में हुए आय-व्यय के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अलावा गत बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने जो अपने इलाके की समस्याए उठाई थीं, उसकी समीक्षा भी की गई। बैठक के दौरान चौबिया पंचायत के लिए कैरोसिन उपलब्ध करवाने की मांग उठी व जगह-जगह गांवों में अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग की गई। बैठक में यह प्रस्ताव भी डाला गया है कि पंचायत में होने वाली बैठकों में समिति सदस्यों को दरकिनार किया जाता है। समिति सदस्यों ने प्रस्ताव पास किया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए भी ग्राम पंचायत की बैठक के दौरान बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा समिति की ओर से जो प्रस्ताव पेश किया जाएगा, उस पर किसी प्रकार का संशोधन मान्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कई बार समिति सदस्य की ओर से जो शैल्फ डाले जाते हैं, उनको काट दिया जाता है। इस अवसर पर क ार्यकारी विकास खंड अधिकारी विजय कुमार धीमान, बीडीसी सदस्य रानी देवी, उषा देवी, सुदेश देवी, आशा देवी, मीशो देवी, गलोरा राम, चमन कुमार, सीमा देवी, रजनी देवी व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

Related posts