
बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली में चोरियाें का सिलसिला नहीं थम रहा। गत रोज चोरों ने समैला में एक घर में सेंधमारी कर सामान उड़ा लिया। वारदात के वक्त घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चोराें ने समैला निवासी रमेश चंद चौहान के घर सेंध लगाकर माइक्रोबेव और वीडियो कैमरे सहित अन्य इलेक्ट्रानिक चीजें उड़ा लीं। पुलिस के मुताबिक मकान मालिक दिल्ली में रहता है। परिवार की गैर मौजूदगी में चोराें ने घर पर सेंधमारी कर दी। रमेश चंद को घटना की सुचना किरायेदार ने दी। दिल्ली से घर पहुंचने पर रमेश चंद ने घटना की हटली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
