समस्याओं को हल करेंगे : विनायक

नालागढ़ (सोलन)। जनरल मर्चेंट एसोसिएशन नालागढ़ की बैठक में व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ और आगामी रणनीति बनाई गई। नववर्ष आगमन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम विनायक ने की, जबकि इस बैठक में व्यापार मंडल नालागढ़ के प्रधान जगननाथ बस्सी विशेष रूप से उपस्थित हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम विनायक ने कहा कि व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं को प्रशासन सहित सरकार के सहयोग से सुलझाया जाएगा और व्यापारियों की समस्याओं को उनके समक्ष पूरजोर ढंग से रखा जाएगा ताकि उनका स्थायी तौर पर निवारण हो सके। व्यापारियों को जो भी समस्याएं पेश आती हैं वह उनके ध्यान में लाए जिसे वह प्रशासन एवं सरकार के समक्ष रखकर उन्हें सुलझाने का भरपूर प्रयत्न करेंगे।
उन्होंने सभी को नववर्ष की बधाई दी और कहा कि यह वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो। इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान हरीश चंद एवं राजेश अग्रवाल, सचिव रविशंकर शर्मा, संयुक्त सचिव नितिन घई एवं नीतेश जैन, कोषाध्यक्ष पंकज, मुख्य सलाहकार सुशील शर्मा और भोला राम, कार्यकारिणी सदस्य राकेश कुमार शास्त्री, भारत भूषण, ऋषभ जैन के अलावा मुकेश कुमार, शिव द्विवेदी, बलबीर शर्मा, बिल्लू जैन, सचिन जैन, राजा घई, दीपक जैन, पंकज, राजू, दीपांशु, रमन विनायक, शिवचरण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related posts