सड़क हादसे पर सराहां हुआ गमगीन

सराहां (सिरमौर)। क्षेत्र में बीती बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। इस दुखद सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 7 घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौर हो कि 26 दिसंबर को शाम 5:30 बजे सराहां के पास एक सकारपियोे गहरी खाई में जा गिरी थी। जिसमें तीन लोग मौके पर ही मर गए थे। अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वीरवार को मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया। जहां शवों को बाद मेें परिजनों के हवाले किया गया। हालांकि इस बीच पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप जहां घायलों के साथ सोलन गए वहीं बाद में मृतकों के शवोें के साथ ही वापस लौट आए। जबकि एसडीएम राजगढ़ पंकज शर्मा ने बताया कि मृतकोें और घायलों को फौरी राहत दे दी गई है।
पच्छाद विधायक सुरेश कश्यप, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चक्रधर भंडारी, तारा दत्त शर्मा, भूपेंद्र भंडारी, जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी, शिव कुमार गुप्ता, अनूप शर्मा, महेंद्र सिंह, विद्यादत्त शर्मा, सोमदत्त ठाकुर, नरेश शर्मा, ललिता शर्मा, बलविंद्र सिंह ठाकुर समेत सैकड़ों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क हादसे पर शोक जताया है। उनके अनुसार इस सड़क दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। जय प्रकाश, धीरज व देवेंद्र के अकस्मात देहांत से उनके क्षेत्र सहित संगठन को भी भारी नुकसान हुआ है। पच्छाद विधायक सुरेश कश्यप ने बताया कि 30 दिसंबर 2012 को सराहां में कार्यकर्ताओं की ओर से प्रीतिभोज रखा गया था। वह स्थगित किया गया है। बाद में प्रीतिभोज रखा जाएगा।

Related posts