
धर्मपुर (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को धर्मपुर विस क्षेत्र के संधोल में एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। सीएम के दौरे से यहां की जनता को कई उम्मीदे हैं। संधोल वासियों को उम्मीद है कि जिस महाविद्यालय की अधिसूचना दस वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने रद्द कर दी थी। अब वहीं कॉलेज खोलने की घोषणा कर तोहफा देंगे। संधोल के बस स्टेंड का कार्य रुका पड़ा ह,ै उसके भी शुरू होने की उम्मीद बंधी है। संधोल तथा धर्मपुर में केंद्रीय विद्यालय के खोलने की घोषणा का भी इंतजार लोगों में है। धर्मपुर विस क्षेत्र हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आता है और मुख्यमंत्री इस सीट पर नजर है। इसी कड़ी में वह संधोल में कई घोषणाओं की झड़ी लगा सकते हैं । धर्मपुर विस क्षेत्र में पिछली भाजपा सरकार ने धर्मपुर में आईपीएच का डिविजन खोलने की घोषणा की थी, लेकिन डिविजन खोल नहीं पाई। क्या अब मुख्यमंत्री आईपीएच का डिविजन कार्यालय खोलने की घोषणा करेंगे? धर्मपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग भी पिछले कई वर्षों से हो रही है।
