शादी से लौट रहे परिवार के साथ हुआ भयानक हादसा, 5 की मौत

भटिंडा: गिद्दड़बाहा के पास दौला गांव में शनिवार सुबह एक टाटा इंडिगो कार और तेल टैंकर की जबरदस्त टक्कर हो गर्इ। इस हादसे में  मौके एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सभी सदस्य शादी देखकर भटिंडा से राजस्थान लौट रहे थे। इसी बीच टाटा इंडिगो कार और टैंकर की भयानक टक्कर हो गर्इ। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 5 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुर्इ है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related posts