वैकल्पिक मार्ग तलाशने गई टीम

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड से केदारनाथ तक वैकल्पिक मार्ग की तलाश में केदारघाटी राहत आयुक्त डॉ. वीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम केदारनाथ को रवाना हो गई है। सोमवार को टीम ने गुप्तकाशी से गौरीकुंड को प्रस्थान किया। टीम में जल संस्थान, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता व पुलिस अधीक्षक बरिंदर जीत सिंह शामिल हैं। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सहायक निदेशक बीपी घिल्डियाल ने बताया कि टीम सोमवार को रामबाड़ा में स्टे करेगी। मंगलवार को इससे आगे रवाना होगी।

Related posts